411 REFERENCE · Wikipedia
मेरुतुङ्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रबन्धचिन्तामणि
मेरुतुंग १४वीं शताब्दी के एक भारतीय लेखक थे। उन्होंने संवत १३६१ में प्रबन्धचिन्तामणि नामक ग्रन्थ की रचना की।Cort 2001 35 यह एक ऐतिहासिक महत्त्व की गद्य रचना है जिसमें इतिहास-प्रसिद्ध विद्वानों, कवियों और आचार्यों से सम्बद्ध घटनाओं का अलंकृत गद्यशैली में वर्णन किया गया है। गुजरात के प्राचीन ऐतिहासिक साहित्यिक साधनों मे यह ग्रन्थ सबसे अधिक उपयोगी सिद्ध हुआ है। इसमें वनराज द्वारा पाटण की स्थापना से लेकर वस्तुपाल द्वारा संघटित यात्राओ का वर्णन है। प्रबन्धचिन्तामणि में अपने समय की प्रचलित लगभग सभी कथाओं का परिचय मिलता है। मेरुतुंग द्वारा रचित अन्य ग्रन्थ 'विचारश्रेणी' है जिसमें सुरिगण की पट्टावली के साथ-साथ चावडा, सोलंकी और बघेल वंश के नृपतियों का तिथिक्रम भी दिया गया है।
सन्दर्भ
स्रोत
कॉर्ट जॉन ई० जॉन कॉर्ट जैन्स इन द वर्ल्ड: Religious Values and Ideology in India https://books.google.co.in/books?id=PZk-4HOMzsoC ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस २००१ 0-19-513234-3 4 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170629220704/https://books.google.co.in/books?id=PZk-4HOMzsoC 29 जून 2017 live
श्रेणी:प्राचीन भारतीय कवि
श्रेणी:मध्य प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:मध्य प्रदेश के लोग
श्रेणी:राजा भोज