Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओस्टीइक्थीज़​

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Herring2.jpg एक अस्थिल मत्स्य (अटलांटिक हेरिंग) 250px प्राणी रज्जुकी कशेरुकी हनुमुखी मत्स्य ​ अस्थिल मत्स्य अस्थिल मत्स्य अस्थिल मत्स्य वर्ग की मछलियाँ लवणीय तथा मीठा दोनों प्रकार के जल में पाई जाती हैं। इनका अन्तःकंकाल अस्थियों से बना होता है। इनका शरीर धारारेखित होता है। मुख अधिकांशतः अग्र सिरे के अन्त में होता है। इनमें चार जोड़ी क्लोम छिद्र दोनों ओर प्रच्छद से ढके रहते हैं। त्वचा शल्क से ढकी रहती है। इनमें वायुकोष उपस्थित होता है। जो उत्प्लावन में सहायक हैं। हृदय दो प्रकोष्ठ का होता है (एक आलिन्द तथा एक निलय)। ये सभी असमतापी जीव होते हैं। नर तथा मादा भिन्न होते हैं। ये अधिकांशतः अण्डज होते हैं। निषेचन प्रायः बाह्य होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है। उदाहरण: समुद्री उड्डयन मत्स्य, अश्वमीन, रोहू, http://news.nationalgeographic.com/news/2007/08/070801-jawed-fish.html Jaws, Teeth of Earliest Bony Fish Discovered 9 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20170818131618/http://news.nationalgeographic.com/news/2007/08/070801-jawed-fish.html 18 अगस्त 2017 live उपश्रेणियाँ ओस्टीइक्थीज़​ को स्वयं आगे दो उपश्रेणियों में बांटा जाता है: ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) या किरण-फ़िन मछलियाँ (ray-finned fishes) - यह वह मछलियाँ हैं जिनके फ़िन (पर) का ढांचा उनके धड़ से किरणों की तरह निकलती कई हड्डियों से बना होता है जिसके ऊपर मांस और त्वचा लगी होती है। सार्कोप्टरिजियाए (Sarcopterygii) या लोब-फ़िन मछलियाँ (lobe-finned fishes) - यह वह मछलियाँ हैं जिनके फ़िन केवल एक मुख्य हड्डी से उनके धड़ से जुड़े होते है और उस हड्डी के इर्द-गिर्द फ़िन एक लोब (पालि) की तरह बना होता है। इन्हें भी देखें कॉन्ड्रीइक्थीज़ मछली सन्दर्भ 2 श्रेणी:हड्डीदार मछलियाँ