Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विलियम जेनर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|विलियम जेनर सर विलियम जेनर (Sir William Jenner ; सन् १८१५ - १८९८) प्रसिद्ध अंग्रेज कायचिकित्सक (फिजिसियन)। वे टाइफस और टाइफायड ज्वर के अन्तर को बताने के लिये प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म ३० जनवरी, १८१५ को चैथम में हुआ था। इन्होंने यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में शिक्षा प्राप्त की। सन् १८४७ में इन्होंने 'अविराम ज्वर' (continued fever) के विषय में खोज की और टाइफस ज्वर तथा टाइफाइड ज्वर के अंतर को स्पष्ट किया। यही खोज इनकी प्रसिद्धि का कारण है। सन् १८६४ में ये रॉयल सोसाइटी के फेलो चुने गए। सन् १८६१-६२ में विक्टोरिया और सन् १८६३ में प्रिंस ऑव वेल्स के चिकित्सक नियुक्त हुए। ११ दिसंबर, सन् १८९२ को इनका देहांत हो गया। श्रेणी:चिकित्सक