411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेम कहानी (1975 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रेम कहानी प्रेम कहानी (1975).jpg प्रेम कहानी का पोस्टर लेखराज खोसला राज खोसला लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल शशि कपूर, मुमताज़, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना राही मासूम रज़ा 1975 भारत हिन्दी
प्रेम कहानी 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राज खोसला द्वारा निर्देशित और लिखित है। लेखराज खोसला द्वारा इसका निर्माण किया गया। फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में और मुमताज़, शशि कपूर और विनोद खन्ना सहायक भूमिकाओं में हैं।70 की उम्र में क्या बीमार और अकेली हैं मुमताज, Video के जरिए दी जानकारी https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/mumtaz-is-not-unhealthy-and-lonely-70-year-old-actress-post-video-for-fans-1845221 8 जून 2019 एनडीटीवी इंडिया https://web.archive.org/web/20190608084542/https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/mumtaz-is-not-unhealthy-and-lonely-70-year-old-actress-post-video-for-fans-1845221 8 जून 2019 dead फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।
संक्षेप
राजेश नारायण (राजेश खन्ना) अपने भाई, बृजेश, भाभी, और एक भतीजी, मुन्नी के साथ ब्रिटिश भारत के एक छोटे से शहर में गरीबी में रहता है। वह कॉलेज में पढ़ता है और अमीर कामिनी सिन्हा (मुमताज़ के रूप में उसके पास प्रेमिका है। दोनों किसी दिन शादी करने की उम्मीद रख हुए हैं। जबकि बृजेश अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने की कोशिश में सक्रिय रूप से शामिल है, कवि राजेश की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। चीजें तब बदल जाती हैं जब बृजेश की हत्या हो जाती है और राजेश स्वतंत्रता सेनानियों के साथ सक्रिय रूप से शामिल होकर उसकी मौत का बदला लेने का फैसला करता है।
वह जल्द ही अंग्रेजों का सिर दर्द बन जाता है और उसे मृत या जीवित लाने का आदेश जारी कर दिया जाता है। वह कामिनी को भी छोड़ देता है, जो उसके पिता की पसंद के व्यक्ति से शादी कर लेती है। पठान ट्रक-चालक, शेर ख़ाँ (विनोद खन्ना), राजेश की सहायता कानून से भागने में करता है। राजेश अपने बचपन के दोस्त, नव-नवेले पुलिस अधीक्षक, धीरज कुमार (शशि कपूर) के घर में आश्रय पाता है। उसे ये पता नहीं है उसका सामना कामिनी से होगा, जो धीरज की दुल्हन हैं। शेर ख़ाँ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और यातना दी जा रही है, जल्द ही राजेश के छिपने की जगह को बता सकता है। धीरज को खुद से पता चलता है कि उसका सबसे अच्छा दोस्त उसकी दुल्हन से प्यार करता है।
मुख्य कलाकार
राजेश खन्ना ― राजेश नारायण
शशि कपूर ― धीरज
मुमताज़ ― कामिनी सिन्हा
विनोद खन्ना ― शेर ख़ाँ
के एन सिंह ― राय बहादुर श्रीकांत सिन्हा
त्रिलोक कपूर ― बृजेश नारायण
दुलारी ― श्रीमती श्रीकांत सिन्हा
लीला मिश्रा ― धीरज की मौसी
युनुस परवेज़ ― कोतवाल
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल दोस्तों में कोई बात चल जाती है मोहम्मद रफी 3:45 प्रेम कहानी में किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:58 फूल आहिस्ता फेंकों लता मंगेशकर, मुकेश 5:17 चल दरिया में डूब जायें किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:55 क्या मेरी प्रेम कहानी लता मंगेशकर 4:30 प्रेम है क्या एक आँसू मोहम्मद रफी 4:45
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0073569 प्रेम कहानी
श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में