Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाकैंडे हिचिलेमा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हाकैंडे हिचिलेमा 2020 में हिचिलेमा ज़ाम्बिया के निर्वाचित-राष्ट्रपति मुताले नालुमंगो (निर्वाचित) 24 अगस्त 2021 एडगर लुंगु एडगर लुंगु y 1962 6 4 हाचिपोना, उत्तरी रोडेशिया, रोडेशिया और न्यासालैंड (अब मोन्ज़ जिला, जाम्बिया) राष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त दल मुटिंटा हिचिलेमा 3 ज़ाम्बिया विश्वविद्यालय ( बीए) बर्मिंघम विश्वविद्यालय ( एमबीए) हाकैंडे हिचिलेमा (जन्म 4 जून 1962), अफ्रीकी देश ज़ाम्बिया के एक व्यवसायी और राजनीतिज्ञ हैं,और ज़ाम्बिया के निर्वाचित राष्ट्रपति हैं। 2006, 2008, 2011, 2015 और 2016 में पिछले पांच चुनाव लड़ने के बाद, उन्होंने 59% से अधिक मतों के साथ 2021 का राष्ट्रपति चुनाव जीता है। हिचिलेमा ने 2006 से यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (राष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त दल) का नेतृत्व किया है। हिचिलेमा 2015 से 2021 तक ज़ाम्बिया के निवर्तमान राष्ट्रपति एडगर लुंगु के एक प्रमुख प्रतिद्वंदी थे। 11 अप्रैल 2017 को, हिचिलेमा को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यह एक ऐसा कदम था जिसे लुंगु द्वारा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को समाप्त करने के लिए किए गए एक नाजायज कृत्य के रूप में देखा गया था। गिरफ्तारी और आरोप की व्यापक रूप से निंदा की गई, जाम्बिया और विदेशों में विरोध प्रदर्शनों के साथ, हिचिलेमा की रिहाई की मांग की गई और लुंगु के शासन के बढ़ते सत्तावाद की निंदा की गई। 16 अगस्त 2017 को हिचिलेमा को जेल से रिहा कर दिया गया और राजद्रोह का आरोप हटा दिया गया। चुनाव परिणाम पेशे से कारोबारी 59 वर्षीय हाकैंडे हिचिलेमा छठी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें 28 लाख मत मिले जबकि मौजूदा राष्ट्रपति इदगार लुंगु को 18 लाख मत मिले। हाकैंडे हिचिलेमा की जीत जाम्बिया के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत है। उन्होंने देश के कुल 50 लाख मतदाताओं के 50% से अधिक के मत प्राप्त किए जिसकी वजह से दूसरे चरण के राष्ट्रपति चुनाव की जरूरत नहीं रह गई।https://www.amarujala.com/world/zambia-presidential-election-senior-opposition-leader-hakande-hichilema-wins-presidential-election सन्दर्भ श्रेणी:1962 में जन्मे लोग श्रेणी:ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति श्रेणी:जीवित लोग