411 REFERENCE · Wikipedia
सिंगापुर में पर्यटन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सिंगापुर बॉटेनिकल गार्डन में ऑर्किड
thumb|ऐतिहासिक रेफल्स होटल एक राष्ट्रीय स्मारक है
सिंगापुर में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है और हर साल ये लाखों की संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।http://app.stb.com.sg/asp/tou/tou02.asp#VS की स्टेटिस्टिकल इन्फोर्मेशन 4 फ़रवरी 2011 5 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20080705111134/http://app.stb.com.sg/asp/tou/tou02.asp#VS dead इसके सांस्कृतिक आकर्षण का श्रेय इसकी सांस्कृतिक विविधता को दिया जाता है जो इसके औपनिवेशिक इतिहास और चीनी, मलय, भारतीय और अरब जातीयता को दर्शाता है। इस देश में पर्यावरण का पूरा ख्याल रखा जाता है और प्रकृति तथा विरासत संरक्षण संबंधी कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। यहां जिन चार भाषाओं को आधिकारिक दर्जा प्राप्त है उनमें अंग्रेजी सबसे ज्यादा प्रचलित है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली और समझी जाने वाली भाषा है और जब कोई पर्यटक सिंगापुर पहुंचता है और वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करता है, खासकर जब कुछ खरीदारी करता है तब उसे काफी सुविधा होती है। सिंगापुर की यातायात व्यवस्था बहुत अच्छी है और ये करीब-करीब वहां के सभी पर्यटन स्थलों को कवर करती है जिससे पर्यटकों को घूमने में आसानी रहती है। इसमें यहां का बेहद लोकप्रिय मास रैपिड ट्रांजिट (MRT) सिस्टम भी शामिल है।
सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो ये दर्जा ऑर्चर्ड रोड डिस्ट्रिक्ट को जाता है; यहां बहुमंजिला शॉपिंग सेंटर्स की और होटलों की भरमार है। सिंगापुर के दूसरे आकर्षक पर्यटन स्थलों में सिंगापुर चिड़ियाघर और नाइट सफारी को शामिल किया जा सकता है, जहां पर्यटकों को एशियाई, अफ्रीकी और अमेरिकी जीवों को रात के अंधेरे में देखने का मौका मिलता है। खास बात ये है कि यहां पर्यटक इन जंगली जानवरों को पिंजरे के अंदर नहीं बल्कि आमने-सामने देख सकते हैं। सिंगापुर चिड़ियाघर एक खास तरह का ओपन जू है, जहां जानवरों को पिंजरे के बजाए एक ऐसे घेरे में रखा जाता है जिनके चारों ओर गहरी खाई बनी है। ये खाइयां सूखी अथवा पानी से भरी हो सकती हैं। जूरोंग बर्ड पार्क एक अन्य जूलॉजिकल गार्डन है जो पक्षियों पर केंद्रित है। यहां पर्यटकों को एक हजार फ्लैमिंगों पक्षियों के झुंड के अलावा दुनिया भर में पाए जाने वाले पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों और किस्मों को देखने का मौका मिलता है। सेंटोसा द्वीप भी पर्यटकों के आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हर साल पचास लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। ये द्वीप सिंगापुर के दक्षिण में स्थित है और यहां फोर्ट सिलोसो जैसे 20-30 प्रसिद्ध स्थान हैं; फोर्ट सिलोसो को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी हमले से बचाव करने के लिए एक किले के रूप में बनाया गया था। फोर्ट सिलोसो में पर्यटकों को दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल की गयी छोटी बंदूकों से लेकर 16 पाउंड यानी करीब सात किलो वजनी बंदूकें भी देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा इस द्वीप पर टाइगर स्काई टावर बनाया गया है जहां से पूरे सेंटोसा द्वीप के साथ-साथ सेंटोसा ल्यूज का नजारा भी देखा जा सकता है; सेंटोसा ल्यूज में एक या दो लोग पैरों को सीधा आगे करके लेटते हैं और फिसलने का मजा लेते हैं। अपने वजन को इधर-उधर करके या लगाम को खींचकर इसे चलाया जाता है। सिंगापुर में मरिना बे सैंड्स और रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा नामक दो एकीकृत रिसॉर्ट्स भी हैं जहां कैसिनो यानी जुआ खेलने के अड्डे मौजूद हैं।
पर्यटन के आंकड़े
thumb|right|250px|सिंगापुर डकटूर्स
सिंगापुर में पहुंचने वाले पर्यटकों के आंकड़ों की बात करें, तो साल 2006 में सभी उम्मीदों को तोड़ते हुए रिकॉर्ड 97 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो कि इससे पहले के साल यानी 2005 में पहुंचने वाले 89 लाख पर्यटकों से ज्यादा है।
पर्यटकों ने साल 2005 के 10.8 अरब के मुकाबले साल 2006 में 12.4 अरब सिंगापुर डॉलर खर्च किए, जो कि पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है।
साल 2006 में सिंगापुर पहुंचने वाले पर्यटकों ने औसतन यहां 4.2 दिन गुजारे. इनमें 18 लाख पर्यटकों के साथ इंडोनेशिया पर्यटकों का मुख्य स्रोत रहा, उसके बाद करीब दस लाख पर्यटकों के साथ चीन का नंबर आता है। इस दौरान मलेशिया से भी करीब दस लाख पर्यटक सिंगापुर पहुंचे थे।
जहां तक 2006 में होटल की औसत औक्युपेंसी दर का सवाल है तो ये करीब 86 फीसदी रही, जो कि साल 2005 की तुलना में 1.4 फीसदी ज्यादा है। 2005 में ये दर 84 फीसदी रही थी।
2006 में सिंगापुर के होटलों के कमरों के किराए ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस दौरान कमरों का किराया 164 सिंगापुर डॉलर तक पहुंच गया था, जो 2005 के 137 सिंगापुर डॉलर से 19.6 फीसदी ज्यादा है।
साल 2006 में कमरों से हुई कुल आय, विजिटर डे और उपलब्ध कमरों से हुई कमाई क्रमश: 1.5 अरब, 3.29 करोड़ और 140 सिंगापुर डॉलर रही. 2005 की तुलना में इन तीनों ही सेक्टर्स में अच्छी खासी वृद्धि देखी गई।
साल 2007 में 1.03 करोड़ पर्यटक सिंगापुर में पहुंचे।
सिंगापुर में महत्वाकांक्षी टूरिज्म 2015 का जो ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है, उसके मुताबिक 2015 तक पर्यटकों की संख्या बढ़कर 1.7 करोड़ और पर्यटन से होने वाली कमाई 30 अरब सिंगापुर डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
सामान्य प्रवृत्तियां
वर्षपर्यटन आगमन पिछली अवधि से प्रतिशत में परिवर्तन 196599,000 1970579,000 488.1% 19751,324,000 128.6% 19802,562,000 93.5% 19853,031,000 18.3% 19905,323,000 75.6% 19957,137,000 34.1% 20007,691,399 7.8% 2005 Singapore visitor arrivals hit record 8.94 m in 2005 Channel NewsAsia 18 जनवरी 2006 http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporebusinessnews/view/188813/1/.html 4 फ़रवरी 2011 25 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090125115840/http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporebusinessnews/view/188813/1/.html dead 8,942,408 7.4%
हाल के वर्षों में
वर्षपर्यटन आगमन पिछले वर्ष से प्रतिशत में परिवर्तन 19977,197,871 -1.30 19986,242,152 -13.28% 19996,958,201 11.47% 20007,691,399 10.54% 20017,522,163 -2.20% 20027,567,110 0.60% 20036,126,569 -19.04% 20048,328,118 35.92% 2005 Singapore visitor arrivals hit record 8.94 m in 2005 Channel NewsAsia 18 जनवरी 2006 http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporebusinessnews/view/188813/1/.html 4 फ़रवरी 2011 25 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090125115840/http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporebusinessnews/view/188813/1/.html dead 8,942,408 7.4% 20069,748,207 9.0% 2007 Visitor Arrivals Year 2007 Singapore Tourism Board 23 जनवरी 2008 http://app.stb.gov.sg/Data/tou/typea/type1/2007/16/2007vas.pdf 4 फ़रवरी 2011 19 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090419041648/http://app.stb.gov.sg/Data/tou/typea/type1/2007/16/2007vas.pdf dead 10,284,545 5.5% 2008 Visitor Arrivals Year 2008 Singapore Tourism Board 23 जनवरी 2009 http://app.stb.gov.sg/Data/tou/typea/type1/2008/16/2008vas.pdf 4 फ़रवरी 2011 11 जून 2009 https://web.archive.org/web/20090611203413/http://app.stb.gov.sg/Data/tou/typea/type1/2008/16/2008vas.pdf dead 10,115,638 -1.6%
दर्शनीय स्थलों की यात्रा बस बेड़ा
4 स्कैनिया L94UB (ऑपन- टॉप) लो फ्लोर, नॉन-वेब (डब्लूएबी), हिप्पी, हुर्रे (लाल), पर्पी (नई पोशाक) और पिंकी.
7 स्कैनिया K230UB (ऑपन- टॉप) 15px स्माईली रिकी, केर्मी, स्नो व्हाइट, कुकी, जूलियस, ओके लिम और गुड टेन.
4 स्कैनिया K280IB मॉन्स्टर राइनो, हाई डेक ब्लबी, वाडेर और गोल्डी.
बोट फ्लीट
5 कॉनडीजल लार्क वी
खरीदारी
thumb|right|250px|ऑर्चार्ड रोड पर तक्शिमाया शॉपिंग सेंटर
पर्यटन के लिए पहुंचने वाले लोग खूब खरीदारी करते हैं। ऐसे ही पर्यटकों का ख्याल रखते हुए सिंगापुर में मरीना बे, बुगीस स्ट्रीट, चाइनाटाउन, गेलैंग सराय, कांपोंग गेलाम, अरब स्ट्रीट, लिटिल इंडिया, नॉर्थ ब्रिज रोड, ऑर्चर्ड रोड और द सबर्ब्स जैसे शॉपिंग सेंटर विकसित किए गए हैं।
सिंगापुर की कोशिश है कि वो दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार का प्रमुख केंद्र बने और इसी को ध्यान में रखते हुए ऑर्चर्ड रोड डिस्ट्रिक्ट में एक विशाल इलाके को विकसित किया गया है। ऑर्चर्ड रोड पर कई बहुमंजिला शॉपिंग सेंटर्स स्थित हैं। इस इलाके में कई होटल भी हैं और ये डाउनटाउन कोर के अलावा सिंगापुर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी खरीदारी के लिए ऑर्चर्ड रोड पर आते हैं।
सिंगापुर के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर ऑर्चर्ड रोड के अलावा विवोसिटी ने भी 2006 में अपने शुभारंभ के बाद से लाखों लोगों को आकर्षित किया है।फराह अब्दुल रहीम "न्यूली ओपेंड विवोसिटी मॉल अट्रैक्टस नियरली ए मिलियन शॉपर्स https://web.archive.org/web/20090414212132/http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporelocalnews/view/235628/1/.html 14 अप्रैल 2009 , चैनल न्यूज़एशिया, 2006-10-15
पर्यटकों द्वारा सिंगापुर में खरीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड और कई अन्य संगठन हर साल ग्रेट सिंगापुर सेल का आयोजन करते हैं। जहां इस सेल में शामिल आउटलेट्स पर खरीदारों को भारी छूट और मोलभाव करने का मौका मिलता है। साल 2007 में सिंगापुर पर्यटन बोर्ड ने देर रात तक शॉपिंग के लिए "लेट नाइट शॉपिंग" की शुरुआत की.http://www.visitsingapore.com/publish/stbportal/en/home/what_to_do/shopping/latenightshopping.html यूनिक्ली सिंगापुर - लेट नाईट शॉपिंग, डायनिंग एंड इंटरटेंमेंट 4 फ़रवरी 2011 10 फ़रवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090210223632/http://visitsingapore.com/publish/stbportal/en/home/what_to_do/shopping/latenightshopping.html dead पर्यटक
ऑर्चर्ड रोड पर "लेट नाइट शॉपिंग" के तहत हर शनिावार को रात ग्यारह बजे तक स्पेशल डील या प्रोमोशंस में शामिल खुदरा दुकानदारों के पास किफायती शॉपिंग का लुत्फ उठाया जा सकते हैं।
आयलैंड रिसॉर्ट्स
सिंगापुर के दक्षिण में स्थित सेंटोसा यहां का एक अपेक्षाकृत बड़ा द्वीप है। समुद्रतट के सामने आकर्षक रिसॉर्ट के अलावा इस द्वीप के दूसरे आकर्षक पर्यटक केंद्रों में फोर्ट सिलोसो, इसका ऐतिहासिक म्यूजियम, अंडरवाटर वर्ल्ड एक्वेरियम और टाइगर स्काई टावर शामिल है। सिंगापुर में दो कैसिनो (एकीकृत रिसॉर्ट्स) भी हैं; मरिना बे सैंड्स तथा रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा (सिंगापुर का यूनिवर्सल स्टूडियो यहीं स्थित है). सिंगापुर में इन रिसॉर्ट्स पर कैसिनो बनाने का प्रस्ताव विवादास्पद रहा था।
प्राकृतिक नजारों के पर्यटन स्थल
thumb|right|200px|सिम्फनी झील के ठीक दक्षिण में स्थित सिंगापुर बॉटेनिक गार्डन में चोपिन स्मारक.
सिंगापुर में एक से बढ़कर एक पार्क और परियोजनाएं हैं जो अक्सर यहां के प्राकृतिक उष्णकटिबंधीय माहौल को दर्शाते हैं।
सिंगापुर जू और नाइट सफारी में लोगों को रात के अंधेरे में एशियाई, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकीदक्षिण अमेरिका जीवों को देखने का मौका मिलता है। लोग इन जंगली जानवरों को बिना किसी बाधा के आमने-सामने देख सकते हैं।
सिंगापुर बोटानिकल गार्डन 52 हेक्टेयर इलाके में फैला है और आम लोगों के लिए खुला है; यहां नैशनल ऑर्किड कलेक्शन के तहत तीन हजार से ज्यादा ऑर्किड उगाए गए हैं।
हाल ही में सरकार सुंगेई बुलोह वेटलैंड्स रिजर्व को लोगों को उनके आधुनिक जीवन के तनाव से दूर एक शांत माहौल में कुछ वक्त गुजारने की जगह के तौर पर प्रमोट कर रही है।
बूकित तिमाह नेचर रिजर्व एक विशाल प्राकृतिक रिजर्व है जिसमें बूकित तिमाह हिल्स का ज्यादातर हिस्सा शामिल है और ये इस द्वीप का एकमात्र ऐसा इलाका है जहां अब भी वर्षा वन मौजूद हैं।
जूरोंग बर्ड पार्क में दुनिया भर के विभिन्न तरह के आकर्षक पक्षियों की भरमार है जिसमें एक हजार फ्लैमिंगो का झुंड भी शामिल है।
पुलाऊ उबिन सिंगापुर के समुद्रतट से दूर एक ऐसा द्वीप है जो अब धीरे-धीरे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। यहां के प्राकृतिक वन्यजीव के साथ अब तक कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
डाइनिंग यानी रात का खाना
Cuisine of Singapore
सिंगापुर की पाक प्रणाली बेहद खास है और यहां के लोग इसी खासियत को अपनी संस्कृति में जातीय विविधता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानते हैं। सिंगापुर के हॉकर केंद्रों पर, खासकर पारंपरिक मलय हॉकर स्टॉल्स पर हलाल पकवान बेचे जाते हैं, जहां हलाल वर्जन के पारंपरिक तमिल और चीनी पकवान मिल सकते हैं। वहीं चाइनीज स्टालों पर मलय या भारतीय सामग्री, पकवान विधि या पूरा का पूरा पकवान भी उनकी कैटरिंग में देखा जा सकता है। कुछ पकवानों में इन तीनों संस्कृतियों का प्रभाव देखा जा सकता है, जबकि कुछ पकवानों पर शेष एशियाई देशों और पश्चिम का असर देखा जा सकता है।
इन्हीं खासियतों ने सिंगापुर के पकवान को बेहद उन्नत और एक सांस्कृतिक आकर्षण बना दिया है। रेस्तराओं की तुलना में ज्यादातर तैयार भोजन हॉकर सेंटर्स या फूड कोर्ट जैसे (लाउ पा सत) पर उपलब्ध होते हैं। सिंगापुर में ऐसे सेंटर्स अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में मौजूद हैं जहां पकवानों की कीमत तुलनात्मक रूप से कम होती है और इसी वजह से ये ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
सिंगापुर में शॉपिंग के साथ-साथ खान-पान को भी खास कर पर्यटकों के लिए एक आकर्षण के तौर पर प्रचारित किया जाता है और ये काम आमतौर पर सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड या इससे जुड़ी दूसरी संस्थाएं करती हैं। सिंगापुर की पाक प्रणाली के प्रचार के लिए सरकार हर साल जुलाई में सिंगापुर फूड फेस्टिवल का आयोजन करती है। स्थानीय पकवान में बहुसंस्कृतिवाद की मौजूदगी, हर तरह के देसी-विदेशी व्यंजनों की उपलब्धता, पूरे साल भर हर बजट में फिट बैठने वाली कीमतों पर भोजन मिलना, इन्हें एक फूड पैराडाइस यानी व्यंजन के स्वर्ग बनाने में मदद करते हैं जो इस तरह के उपनाम के दावे करने वाले दूसरे पर्यटक देशों को कड़ी टक्कर भी देता है। यहां जो विभिन्न तरह के पकवान मिलते हैं, उसमें अक्सर सिंगापुर पोर्ट का एक अनुकूल रूट पर होना मददगार साबित होता है।
इन दिनों वहां मैक डोनल्ड्स, पिज्जा हट, केएफसी, बर्गर किंग, सबवे, लॉन्ग जॉन सिल्वर्स और मॉस बर्गर जैसे फास्ट फ़ूड चेन्स का भी फैलाव हुआ है। इसके साथ ही वहां स्थानीय रेस्तराओं की भरमार तो पहले से ही है। हालांकि इस तरह की चीजें वैश्विक मुद्दा बन चुके मोटापे को बढ़ावा देती हैं जिसे सिंगापुर प्रशासन भी स्वीकार करता है। यही वजह है कि अब इस तरह की चीजों को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है।
सिंगापुर में शाकाहारी और हलाल भोजन भी बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।
नाइट लाइफ
सिंगापुर मीडिया के मुताबिक सिंगापुर नाइटलाइफ़, बेहतरीन डाइनिंग और शॉपिंग के लिए दुनिया के पांच प्रमुख देशों में शामिल है। सिंगापुर में लोकप्रिय नाइटस्पॉट्स की बात करें तो उनमें निम्नलिखित स्थान शामिल हैं:
बोट क्वे
right|thumb|300px|सिंगापुर नदी के किनारे स्थित बोट क्वे.
Boat Quay
सिंगापुर नदी के मुहाने पर स्थित बोट क्वे सिंगापुर का एक ऐतिहासिक जहाजी घाट है। यहां की दुकानों को खास तरीके से संरक्षित किया गया है और अब यहां कई बार, पब और रेस्टोरेंट्स भी बन गए हैं।
यहां दुनिया भर की शराब और खानपान के विकल्प मौजूद हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय वे डाइनिंग बार हैं जो नदी के किनारे स्थित हैं। एक बेहतरीन रात्रिभोज के बाद पर्यटक यहां मौजूद विभिन्न पब या डिस्को का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा वहां भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहां हिंदी म्यूजिक लाउंज काफी लोकप्रिय हैं, जहां चमचमाती पोशाकों में सुंदर भारतीय नर्तकियों को बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर थिरकते देखा जा सकता है।
ऐसे हिंदी म्यूजिक लाउंज में खज़ाना, बॉलीवुड धून, क्लब कोलाबा, तराना, घुंघरू, क्रिश, टेबल, हल्दी जैसे नाम लोकप्रिय हैं।
क्लार्क क्वे
Clarke Quay
क्लार्क क्वे सिंगापुर नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक जहाजी घाट है और सिंगापुर का एक प्रमुख पार्टी सेंटर है। इतना ही नहीं ये बोट क्वे के मुकाबले सिंगापुर नदी के मुहाने के अधिक ऊपर स्थित है। फिलहाल यहां जिन पांच वेयरहाउस का पुनः निर्माण किया गया है, उनमें कई रेस्तरां और पुराने जमाने की चीजों की दुकानें मौजूद हैं। यहां तट से सटे कई चाइनीज जंक्स (टोंगकांग्स) भी मौजूद हैं जिन्हें अब बहते हुए पब और रेस्तरां के तौर पर विकसित किया गया है। क्रेजी हॉर्स पैरिस ने दिसंबर, 2005 में क्लार्क क्वे में दुनिया में अपने तीसरे कैबरे शो की शुरुआत की, लेकिन खराब कारोबार की वजह से उसे ये फरवरी, 2007 में बंद करना पड़ा. दिसंबर 2005 में क्लार्क क्वे में मिनिस्ट्री ऑफ साउंड खोला गया, लेकिन यह भी कारोबार नहीं कर पाया। thumb|right|180px| क्लार्क क्वे के दि एरिना में जे सी सम और मैजिक बेब निंग अभिनीत "अल्टीमेट मैजिक https://web.archive.org/web/20090504133509/http://www.ultimatemagic.sg/ 4 मई 2009 : दी रिवोल्यूशन" (मई 2009) 2008 में शुरू हुआ और 2009 के आखिर तक जारी रहेगा. "मैजिक होल्ड्स दी क्वे", स्ट्रेट्स टाइम्स, लाइफ (एलआईएफई)! 30 अप्रैल 2008 "प्राइमटाइम मॉर्निंग इंटरव्यू", चैनल न्यूज एशिया, 19 जनवरी 2009
क्लार्क क्वे में 50 से भी ज्यादा होटल हैं, जहां 20 तरह के पकवान परोसे जाते हैं। इसके अलावा यहां बीस से ज्यादा बार, क्लब और पब भी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे पबों में से कुछ क्लार्क क्वे में स्थित हैं।
पर्यटकों के लिए कार्यक्रम
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर पर्यटन बोर्ड पूरे साल विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। ऐसे ही कुछ प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो उनमें चिंगाए परे़ड, सिंगापुर आर्ट्स फेस्टिवल और सिंगापुर गार्डन फेस्टिवल शामिल हैं।
सिंगापुर ने 2008 FIA फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप (सिंगापुर ग्रां प्री) के एक राउंड की मेजबानी भी की थी। http://www.formula1.com/news/6063.html इस रेस का आयोजन मरिना बे के न्यू स्ट्रीट सर्किट पर किया गया था। खास बात ये थी कि फॉर्मूला वन के इतिहास में पहली बार रेस को रात में आयोजित किया गया. जिस तरह से यह आयोजन किया गया, इसकी प्लानिंग की गई और इस पर जितनी मेहनत की गई, इसे एक बड़ी कामयाबी माना गया. . इसके अलावा साल 2010 में सिंगापुर ने प्रथम यूथ ओलंपिक गेम्स की मेजबानी भी की, जिसमें सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड (एसटीबी) हर रात कम से कम 1.8 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद थी। Inaugural Youth Olympic Games will boost Singapore's tourism industry Channel NewsAsia 23 फ़रवरी 2008 http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporelocalnews/view/330661/1/.html 4 फ़रवरी 2011 25 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20080225190625/http://www.channelnewsasia.com/stories/singaporelocalnews/view/330661/1/.html dead
भविष्य की योजनाएं
Future developments in Singapore
शहर का कायाकल्प
thumb|right|250px|भविष्य के शहर का अवलोकन
thumb|right|250px|वर्तमान सिटी स्काईलाइन
हांगकांग, टोक्यो और शंघाई जैसे एशियाई शहरों से मुकाबला करने के लिए सिंगापुर का भी कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए सिंगापुर शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि वो सिंगापुर शहर को और ज्यादा जीवंत और रोमांचक शहर बनाएगा. इसके लिए पूरे शहर को रौशनी से जगमगा दिया जाएगा. जाहिर है इसका उद्देश्य सिंगापुर में और अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करना है। इससे सिंगापुर का आकर्षण बढ़ेगा और दुनिया में इसे और ऊंचा स्थान प्राप्त होगा. शहर में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसकी सेंट्रल बिजनस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) की सिटी स्काईलाइन में आयेगा. 2009 तक, CBD में हर गगनचुंबी इमारत को चमकदार नीयोन लाइटों से सजा दिया जायेगा; ये लाइटें समय-समय पर उत्सवों या समारोहों के मौके पर अलग-अलग तरीके से चमकेंगी. इसके साथ ही हर रात को वाटरफ्रंट शो भी आयोजित किया जाएगा. Let there be Light Urban Redevelopment Authority November 2006 http://www.ura.gov.sg/skyline/skyline06/skyline06-02/text/pg4.html 4 फ़रवरी 2011 26 जनवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110126073703/http://www.ura.gov.sg/skyline/skyline06/skyline06-02/text/pg4.html dead
रात के दौरान शहर के चार मुख्य इलाकों में जो तब्दीली होगी, वे इस प्रकार हैं:
ऑर्चर्ड रोड : शानदार चमकती इमारतों में मौजूद शोरूम्स में शॉपिंग का मजा दोगुना होगा. सड़क किनारे लगी कुर्सियों पर बैठते ही उसका रंग बदल जाएगा और सड़क किनारे जो पेड़ लगे होंगे वो जगमगा उठेंगे. इस तरह सिंगापुर का गार्डन सिटी के तौर पर प्रचार होगा.
सिंगापुर नदी : इसमें क्लार्क क्वे और बोट क्वे शामिल है। बोट क्वे में नदी में बहती हुई "जेलीफ़िश" लाइट्स लगाई जाएगी. नदी किनारों और दीवारों को रोशनी से जगमगा दिया जाएगा जिससे वहां का माहौल और चमकदार रिवर-टैक्सी का नजारा और भी मनोरम हो जाएगा. तीन किलोमीटर लंबी सुरंग को भी विभिन्न डिजाइन और भित्ति चित्रों से रोशन किया जाएगा.
बरस बासा और बुगीस : सभी गेटवेज और प्रवेश बिंदुओं को रोशनी से चमकने वाली कलाकृतियों से इस तरह सजाया जाएगा जिससे वहां पहुंचने वालों को लगेगा जैसे वो बेहद ही मनोरंजक और जीवंत जगह पर आ गए हैं। चमकदार साइनबोर्ड, थ्रीडी "आर्ट-वर्टिज्मेंट्स" और दीवारों पर एनिमेशन भी लगाए जाएंगे. इसके अलावा बेहतरीन डिजाइन के नीओन विज्ञापन भी लगाए जाएंगे.
CBD और मरीना बे : ये इलाका इस पूरी परियोजना केन्द्र-बिंदु है। सड़कों पर नारंगी और पीली लाइट्स की जगह पर सफेद स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को महसूस होगा कि वो एक अत्याधुनिक फाइनेंशियल हब में पहुंच गए हैं। सिटी स्काईलाइन, मरिना बे फाइनेंशियल सेंटर और इंटेग्रेटेड रिसॉर्ट के लिए भी लाइटिंग प्लान तैयार किए गए हैं। गगनचुंबी इमारतों की रोशनी भी समय-समय पर बदलती रहेगी. इसके अलावा सड़कों पर संगीत और किनारे वाटर शो जैसी चीजों से शहर की जिंदगी में जीवंतता और अधिक बढ़ाई जाएगी.
2010 की जारी परियोजनायें
सरकार को उम्मीद है कि विशेष रूप से मरीना बे तथा सेंटोसा पर किये जा रहे प्रमुख विकास कार्यों के मद्देनजर 2015 तक यहां प्रतिवर्ष 17 मिलियन पर्यटक आएंगे:
सेंटोसा का रिज़ॉर्ट वर्ल्ड (पूर्ण हो चुका है)
यूनिवर्सल स्टूडियो (सेंटोसा का) इंटग्रेटिड रिज़ॉर्ट (पूर्ण हो चुका है)
मरीना बे सैंड्स इंटग्रेटिड रिज़ॉर्ट (पूर्ण हो चुका है)
मरीना बे फाइनेंशियल सेंटर जिसमें वन रेफल्स क्वे और वन मरीना बोलिवार्ड शामिल हैं।
प्रीमियम रेसिडेंशियल स्पेस जैसे कि The Sail @ Marina Bay.
सिंगापुर फ्लायर (पूर्ण हो चुका है)
गार्डन बाय दी बे
मरीना बैराज (पूर्ण हो चुका है)
क्लिफर्ड पियर और फोर्मर कस्टम्स और हार्बर ब्रांच
हेलिक्स ब्रिज (पूर्ण हो चुका है)
यूथ ओलंपिक पार्क (पूर्ण हो चुका है)
सर्कल एमआरटी लाइन (पूर्ण हो चुका है)
डाउनटाउन एमआरटी लाइन
कॉमन सर्विसेज टनल
सिंगापुर ग्रांड प्री के मरीना बे स्ट्रीट सर्किट के पिट्स तथा अस्थायी मार्ग (पूर्ण हो चके हैं)
thumb|center|600px|सेंटोसा, जिसके पीछे क्रूज बे को देखा जा सकता है; जैसा कि हार्बरफ्रंट पर स्थित वीवोसिटी से दिखाई देता है।
इन्हें भी देखें
Singapore
सिंगापुर में संचार
सिंगापुर की संस्कृति
सिंगापुर का इतिहास
सिंगापुर गणराज्य का इतिहास
सिंगापुर की मिडिया
सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड
सिंगापुर में परिवहन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Singapore
सिंगापुर ट्यूरिज्म बोर्ड https://web.archive.org/web/20140209070919/http://www.stb.com.sg/ 9 फ़रवरी 2014
YourSingapore.com
विजिटर्स गाइड टू सिंगापुर https://web.archive.org/web/20110207202002/http://www.visitors.sg/ 7 फ़रवरी 2011
टूर्स इन सिंगापुर https://web.archive.org/web/20110208170318/http://www.toursinsingapore.com/ 8 फ़रवरी 2011
विजिटर्स फोटोब्लॉग ऑन सिंगापुर कल्चर एंड ट्रेवल https://web.archive.org/web/20110312124321/http://photoblog.visitors.sg/ 12 मार्च 2011
सिंगापुर ट्रेवलहोलिक
सिंगापुर ट्रेवल
सिंगापुर ट्रेवल गाइड https://web.archive.org/web/20101230221820/http://www.guidegecko.com/singapore-travel-guide 30 दिसंबर 2010 ट्रेवल, फ़ूड एंड लाइफस्टाइल गाइड
Tourism in
श्रेणी:सिंगापुर में पर्यटन
bn:সিঙ্গাপুর#পর্যটন