411 REFERENCE · Wikipedia
सर्वाधिक अनुगृहीत राष्ट्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर्वाधिक अनुगृहीत राष्ट्र (MFN) विश्व व्यापार संगठन (WTO) का एक मूलभूत सिद्धान्त है जिस का उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में भेदभाव को रोकना है।
इस सिद्धान्त के अनुसार, यदि कोई देश (जैसे - भारत) WTO के किसी एक सदस्य देश को कोई विशेष व्यापार लाभ (जैसे - कम प्रशुल्क, आयात कोटा बढ़ाना या कम नियामक बाधाएँ) देता है, तो उसे तुरन्त और बिना शर्त वही लाभ WTO अन्य सभी सदस्य देशों को भी देना होगा।
सरल शब्दों में कहें, तो किसी एक देश के साथ सब से अच्छा व्यवहार करना, सभी देशों के साथ सब से अच्छा व्यवहार करने जैसा होना चाहिए।
सन्दर्भ