Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बरसाती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बरसाती का उल्लेख यह हो सकता है: बरसाती (वर्षा): बरसाती या रेनकोट एक विशेष प्रकार का कपड़ा है जिसका उद्देश्य बरसात के मौसम में लोगों को आसमान से गिरने वाले पानी के छींटों से बचाना है। यह आम तौर पर प्लास्टिक या चमड़े से बना होता है और आम तौर पर रोज़मर्रा के कपड़ों के ऊपर पहना जाता है। कभी-कभी यह केवल शरीर के ऊपरी हिस्सों, यानी सिर और शर्ट आदि पर छिपे हिस्सों को बचाने की कोशिश करता है, और कभी-कभी यह शरीर के निचले हिस्सों, यानी पैरों और जांघों को ढक लेता है। इस ड्रेस का प्रयोग खास तौर पर बारिश के मौसम में किया जाता है। बरसाती (निर्माण): कई इमारतों में घर की छत पर एक अलग कक्ष होता है, जो मुख्य इमारत से थोड़ा छोटा होता है या अलग से बनाया जाता है। इसे हिन्दी में बरसाती कहते हैं और इसे अंग्रेजी भाषा में पेंटहाउस कहा जाता है। सतरहवीं सदी के विदेशी यात्री बर्नियर के अनुसार अमीरों के मकान बगीचों के बीच होते थे , ताकि चारों ओर से आने वाली हवा का आनंद लिया जा सके। एक बरसाती कमरा इन मकानों की छत पर जरूर बना होता था। शहरों में बने भवन मुख्यतः दो मंजिला व छज्जानुमा होते थे , छज्जा मंजिलों को दो भागों में बांटता था। इनकी छाया से ये भवन गर्मियों में ठंडे रहते थे।