Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इनकार (२०१३ फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इनकार सुधीर मिश्रा विकी रजनी सुधीर मिश्रामनोज त्यागी अर्जुन रामपालचित्रांगदा सिंह शांतनु मोइत्रा सचिन कृष्ण वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स टिपिंग प्वाइंट फिल्में y 2013 01 18 133 मिनट भारत हिन्दी 50 m 9.5 c इनकार 2013 में प्रदर्शित, सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका लेखान का कार्य सुधीर मिश्रा और मनोज त्यागी ने किया है। यह फ़िल्म दफ्तर में होने वाले यौन उत्पीड़न की कहानी है। अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। कथानक राहुल वर्मा (अर्जुन रामपाल) एक बड़ी विज्ञापन कंपनी में मेंटर हैं। उसी कम्पनी में माया (चित्रांगदा सिंह) नामक एक लड़की भी काम करती है। माया अपने सीनियर राहुल के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करती है। राहुल एजेंसी का सीईओ है और माया में उसे काफी संभावनाएं नज़र आती हैं। राहुल के सानिध्य में रहकर माया काफी कुछ सीखती है और अपने काम में दक्ष हो जाती है। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध बन जाते हैं और ऐसा लगता है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। एजेंसी के मालिक माया का प्रमोशन कर देते हैं और नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर बना देते हैं। राहुल को लगता है कि कंपनी के मालिक जॉन के साथ शारीरिक संबंध बनाकर माया ने प्रमोशन पाया है। माया भी राहुल से अपसेट हो जाती है जब उसे पता चलता है कि राहुल किसी मॉडल से नज़दीकियां बढ़ा रहा है और फिर एक दिन माया, राहुल के खिलाफ ऑफिस में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर देती है। इसके बाद इस केश की जाँच शुरु होती है। पहले दोनों को अलग-अलग पुछताछ की जाती है लेकिन दोनों अपने-अपने पक्ष रखते हैं तो पहेली की तरह कहानी उलझती जाती है और जाँच करने वालों को समझ में नहीं आ रहा कि सच्चाई क्या है? इस प्रकार दोनों को एक साथ बैठाकर पुरी पुछताछ की जाती है जिसमें सामने आता है कि माया और राहुल एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन पहचानने में हुई गलती के कारण एक दूसरे से दूर भाग रहे हैं। जब अंतिम दिन फैसला होने वाला होता है उससे पूर्व राहुल कम्पनी छोड़कर चला जाता है और यह सुचना एक ई-मेल द्वारा भेजता है। कलाकार अर्जुन रामपाल - राहुल वर्मा चित्रांगदा सिंह - माया लुथरा दीप्ती नवल - मिसेज कामदार कँवल जीत सिंह - राहुल के पिता रेहाना सुल्तान - माया की माँ विपिन शर्मा - गुप्ता मिथुन रोडवित्तिया - जमशेद गौरव द्विवेदी - अतुल आशीष कपूर - प्रफुल्ल आकांक्षा नेहरा - पायल कैज़ाद कोतवाल - केके संदीप संचदेव - तरुण सुजाता सेहगल - कविता शिवानी तंकसाले - निम्मी सौरभ शुक्ला - कुछ भी हो सकता है में रॉकस्टार संगीत इनकार ध्वनी पट्टी शांतनु मोइत्रा शांतनु मोइत्रा फ़िल्म ध्वानि-पट्टी टी-सीरीज़ फ़िल्म का संगीत शांतनु मोइत्रा ने दिया है। क्र॰सं॰ गीत गायक1 "दरमियाँ" स्वानन्द किरकिरे2 "मौला तु मालिक है" शांतनु मोइत्रा & स्वानन्द किरकिरे3 "ज़िंदगी का कारोबार" के मोहन4 "कुछ भी हो सकता है" सूरज जगन5 "इनकार (थीम)" जॉर्ज जोसफ ओलेक्केंगिल, जेकब चार्की, मोनाली ठाकुर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ InkaarTheFilm इनकार 2094854 इनकार बीबीसी हिन्दी पर कोमल नाहटा की फ़िल्म समीक्षा श्रेणी:भारतीय फ़िल्में श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म