411 REFERENCE · Wikipedia
मोहन चरण माझी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोहन चरण माझी श्री मोहन चरण माझी भारतीय जनता पार्टी के अन्तर्गत केन्दुझर (एसटी) चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधान सभा के सदस्य हैं और ओड़िशा राज्य की 17वीं विधानसभा में ओड़िशा के मुख्यमन्त्री के रूप में कार्यरत हैं। Mohan Charan Majhi (2024 Image).jpg yes 1972 01 06 रायकला, केन्दुझर ज़िला, ओड़िशा, भारत केन्दुझर ज़िला, ओड़िशा, भारत 15वें मुख्यमंत्री 12 जून 2024 रघुवर दास कनक वर्धन सिंह देवपार्वती वरीदा कैबिनेट सदस्य और ओड़िशा विधानसभा केन्दुझर 23 मई 2019 अभिराम नायक भारतीय जनता पार्टी हिन्दू डॉ प्रियङ्का मण्डी 3 चन्द्रशेखर कॉलेज, चम्पुआ (बा ए)<br/r> ढेङ्केनाल लॉ कॉलेज (एल एल बी) वकील राजनीतिज्ञ 2000 2009 केन्दुझर योगिन्दर नायक सुवर्णा नायक नवीन पटनायक ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ or
मोहन चरण माझी (or ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ; जन्म 6 जनवरी 1972) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो ओड़िशा के 15वें मुख्यमन्त्री के रूप में सेवारत हैं और इस प्रकार नवीन पटनायक का 24 साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वे 2024 के ओड़िशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में क्योंझर (ओडिशा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) से ओडिशा विधान सभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने वर्ष 2000 से 2009 के समय दो बार केन्दुझर का प्रतिनिधित्व भी किया।Who is Mohan Charan Majhi, BJP's first Odisha CM The Times of India 11 June 2024 https://timesofindia.indiatimes.com/india/who-is-mohan-charan-majhi-new-odisha-cm-bjp-bjd/articleshow/110909600.cms 11 June 2024http://www.odishahelpline.com/Profile-of-Mohan-Charan-Majhi-of-KEONJHAR-constituency-144.html Profile of Mohan Charan Majhi, Keonjhar, Odisha Vidhan Sabha Constituency, Odisha odishahelpline.comhttp://interviewtimes.org/2019/06/03/an-outlier-in-poll-challenge-mohan-charan-majhi/ "An Outlier in Poll Challenge": Mohan Charan Majhi 9 July 2019 9 July 2019 https://web.archive.org/web/20190709190522/http://interviewtimes.org/2019/06/03/an-outlier-in-poll-challenge-mohan-charan-majhi/ dead https://odishatv.in/odisha/health-minister-orders-probe-into-misbehaviour-towards-mla-by-hospital-382598 Health Minister Orders Probe Into 'Misbehaviour' Towards MLA By Hospital 9 July 2019 9 July 2019 https://web.archive.org/web/20190709185019/https://odishatv.in/odisha/health-minister-orders-probe-into-misbehaviour-towards-mla-by-hospital-382598 dead BJP appoints Bishnu Sethi as Deputy leader, Mohan Majhi as Chief whip
वे राज्य चुनाव 2024 में केन्दुझर ज़िले (ओड़िशा) चुनाव क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बीजू जनता दल उम्मीदवार के विरुद्ध 11577 मतों के अन्तर से सीट जीती।
11 जून 2024 को, उन्हें 2024 के ओडिशा विधान सभा चुनाव के बाद ओडिशा के अगले मुख्यमन्त्री के रूप में घोषित किया गया।https://www.newindianexpress.com/states/odisha/2024/Jun/12/pleasant-surprise-for-family-of-odisha-cm-designate-mohan-charan-majhi Pleasant surprise for family of Odisha CM designate Mohan Charan majhi The New Indian Express 12 June 2024 12 June 2024https://www.ndtv.com/india-news/who-is-mohan-majhi-odishas-chief-minister-designate-5-points-5867952 Mohan Majhi, A Security Guard's Son Who Will Be Odisha Chief Minister NDTV 12 June 2024 12 June 2024
प्रारम्भिक और व्यक्तिगत जीवन
मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को केन्दुझर ज़िले के रायकला गाँव में हुआ था। उनके पिता गुनाराम माझी एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। उनका परिवार सन्थाल आदिवासी समुदाय से है। उन्होंने 1987 में झुमपुरा हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और 1990 में आनन्दपुर कॉलेज से उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूरी की। उन्होंने चन्द्रशेखर कॉलेज, चम्पुआ से कला स्नातक की डिग्री और ढेङ्कनाल लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा सञ्चालित स्कूलों के एक नेटवर्क का हिस्सा, झुमपुरा में सरस्वती शिशु मन्दिर में एक शिक्षक (गुरुजी) के रूप में काम किया। उनका विवाह प्रियङ्का मराण्डी से हुई है।https://www.thehindu.com/news/national/odisha/never-thought-that-my-husband-will-become-cm-mohan-majhis-wife/article68280600.ece Never thought that my husband will become CM: Mohan Majhi’s wife The Hindu 12 June 2024 12 June 2024 12 June 2024 https://web.archive.org/web/20240612084318/https://www.thehindu.com/news/national/odisha/never-thought-that-my-husband-will-become-cm-mohan-majhis-wife/article68280600.ece live
सन्दर्भ
श्रेणी:ओडिशा के भारतीय जनता पार्टी के राजनेता
श्रेणी:आदिवासी लोग
श्रेणी:1972 में जन्मे लोग