411 REFERENCE · Wikipedia
अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति (International System of Numeration) संख्यांकन की दशमलव पद्धति पर आधारित प्रणाली है जिसमें संख्याओं को तीन-तीन अंकों के समूह में लिखा और व्यक्त किया जाता है।International System of Numeration http://www.ask-math.com/international.html ask-math.com 17 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150310212203/http://www.ask-math.com/international.html 10 मार्च 2015 deadInternational Numbering System http://www.math-only-math.com/international-numbering-system.html MathOnlyMath.com 17 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150402095537/http://www.math-only-math.com/international-numbering-system.html 2 अप्रैल 2015 dead यह भारतीय संख्या पद्धति से भिन्न है जिसमें 9,999 से अधिक बड़ी संख्याओं में बायें के अंको को दो के समूह में (अल्पविराम द्वारा) अलग करके लिखा जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में इसी तीन अंकों के समूह में समूहन के कारण इन संख्याओं का परिमाण (magnitude) भाषा में व्यक्त करने के लिये दिए गये नाम मिलियन, ट्रिलियन, डेसिलियन इत्यादि का प्रयोग होता है जबकि भारतीय पद्धति में लाख, करोड़, अरब, खरब इत्यादि नाम प्रचलित हैं जो दो-दो अंकों में समूहन का परिणाम हैं।
अन्तरराष्ट्रीय मापन पद्धति भी इसी अंतरराष्ट्रीय संख्या पद्धति का अनुसरण करती है और बड़ी संख्याओं वाले मानों को व्यक्त करने के लिये किलो, मेगा, गीगा, टेरा, पेटा इत्यादि का उपसर्ग की तरह जोड़ा जाना इसी संख्या पद्धति के अनुसार है। यह प्रणालियाँ संख्याओं के लिखने और उनके भाषायी नामों के साथ बेहतर तालमेल वाली हैं। माना जाता है कि जिन पद्धतियों में यह तालमेल बहुत स्पष्ट नहीं होता, संख्याओं को सीखने में अधिक कठिनाई आती है। उदाहरण के लिये फ्रेंच और जर्मन संख्या पद्धतियों में संख्याओं के दस के गुणकों में व्यवहार में आने वाले नाम इकाई संख्याओं के नामों से थोड़े भिन्न होते हैंBishop Alan International Handbook of Mathematics Education Springer Science & Business Media 108 https://books.google.co.in/books?id=RjZzAgAAQBAJ&lpg=PA108&dq=international%20number%20system&pg=PA108#v=onepage&q=international%20number%20system&f=false 17 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150402154518/https://books.google.co.in/books?id=RjZzAgAAQBAJ&lpg=PA108&dq=international%20number%20system&pg=PA108#v=onepage&q=international%20number%20system&f=false 2 अप्रैल 2015 live
अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय पद्धति की तुलना
अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति में संख्याओं के मौखिक नाम और उनके संगत परिमाण निम्नलिखित हैं। साथ ही इनके संगत भारतीय पद्धति के नाम भी दिए गये हैं:
अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति संख्या गणितीय संख्या भारतीय पद्धति एक 1 100 एक दस 10 101 दस सौ 100 102 सौ हज़ार 1,000 103 हज़ार मिलियन 1,000,000 106 दस लाख बिलियन 1,000,000,000 109 अरब ट्रिलयन 1,000,000,000,000 1012 दस खरब क्वॉड्रिलयन 1,000,000,000,000,000 1015 पद्म क्विंटिलयन 1,000,000,000,000,000,000 1018 दस शंख सेक्सटिल्यन 1,000,000,000,000,000,000,000 1021 अंक या महाउपाध सेप्टिलियन 1,000,000,000,000,000,000,000,000 1024 दस जल्द ऑक्टिलयन 1,000,000,000,000,000,000,000,000,000 1027 परार्ध ननलियन 1,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 1030 दस डेसिलयन 1,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 1033 शिष्ट
भारतीय और अन्तरराष्ट्रीय पद्धति की तुलना
भारतीय संख्या पद्धति में संख्याओं के मौखिक नाम और उनके संगत परिमाण क्रमिक रूप से निम्नलिखित हैं। साथ ही इनके संगत अन्तरराष्ट्रीय पद्धति के नाम भी दिए गये हैं:
भारतीय पद्धति संख्या गणितीय संख्या अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति एक 1 100 एक दस 10 101 दस सौ 100 102 सौ हज़ार 1,000 103 हज़ार लाख 1,00,000 105 एक सौ हज़ार या मिलयन का दसवा हिस्सा करोड़ 1,00,00,000 107 दस मिलयन अरब 1,00,00,00,000 109 एक बिलयन खरब 1,00,00,00,00,000 1011 सौ बिलयन या ट्रिलयन का दसवा हिस्सा नील 1,00,00,00,00,00,000 1013 दस ट्रिलयन पद्म 1,00,00,00,00,00,00,000 1015 एक क्वॉड्रिलयन शंख 1,00,00,00,00,00,00,00,000 1017 सौ क्वॉड्रिलयन या क्विंटिलयन का दसवा हिस्सा महाशंख या अल्द या उपाध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1019 दस क्विंटिलयन अंक या महाउपाध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1021 एक सेक्सटिल्यन जल्द 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1023 सौ सेक्सटिल्यन माध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1025 दस सेप्टिलयन परार्ध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1027 एक ऑक्टिलयन अंत 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1029 सौ ऑक्टिलयन महा अंत 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1031 दस नॉनिलयन शिष्ट 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1033 एक डेसिलयन सिंघर 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1035 सौ डेसिलयन महा सिंघर 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1037 दस अनडेसिलयन अदंत सिंघर 100,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000 1041 सौ डुओडेसिलयन
इन्हें भी देखें
देवनागरी अंक
भारतीय अंक प्रणाली
भारतीय संख्या प्रणाली
रोमन अंक
छोटे और बड़े संख्या पैमाने (अंग्रेजी)
सन्दर्भ
श्रेणी:संख्या पद्धति