411 REFERENCE · Wikipedia
हेनरिक पोंटोपिदां
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेनरिक पोंटोपिदां (1857-1943) स्वीडिश उपन्यासकार एवं कहानीकार थे। 1917 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता।
हेनरिक पोंटोपिदां Henrik Pontoppidan 1913.jpg 220px हेनरिक पोंटोपिदां (1913 में) 24 जुलाई, 1857 फ्रेडरिका, जटलैण्ड 21 अगस्त, 1943 ई०नोबेल पुरस्कार कोश, सं०-विश्वमित्र शर्मा, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2002, पृ०-231. साहित्य डेनिश आधुनिक उपन्यास, कहानी लेखन
जीवन-परिचय
हेनरिक पोंटोपिदां का जन्म 24 जुलाई, 1857 ई० में जटलैंड के फ्रेडरिका नामक स्थान में हुआ था। उनके पितामह और पिता पादरी रह चुके थे। आरंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने कोपेनहेगेन में पॉलिटेक्निक स्कूल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
रचनात्मक परिचय
पोंटोपिदां की रचनाओं में डेनमार्क के ग्राम्य जीवन का सुंदर चित्रण है। महायुद्ध के दिनों में लिखे गये 'मृतकों का साम्राज्य' में देशभक्ति के साथ-साथ एक विशेष आदर्श के प्रति निष्ठा उत्पन्न करके युद्ध से विरक्ति का संदेश है। पोंटोपिदां ने डेनमार्क के ग्रामों और नगरों का इतना तथ्यपूर्ण और सजीव चित्रण किया है कि उन्हें साहित्य जगत में डेनिश जीवन का फोटोग्राफर कहा जाता है।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, राजबहादुर सिंह, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2007, पृ०-82.
प्रकाशित पुस्तकें
दि प्रामिस्ड लैंड
लकी पीटर
मृतकों का साम्राज्य
दि अपाथेकैरीज़ डाॅटर
क्लिप्ड विंग्स
इमैनुएल
चिल्ड्रन ऑफ दि स्वायल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Henrik Pontoppidan हेनरिक पोंटोपिदां
हेनरिक पोंटोपिदां के बारे में
श्रेणी:1857 में जन्मे लोग
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार
श्रेणी:१९४३ में निधन