411 REFERENCE · Wikipedia
भारत सरकार टकसाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2024
भारत सरकार टकसाल (India Government Mint) ने सिक्कों के निर्माण के लिए देश में चार टकसालों का संचालन कियाः
मुम्बई, महाराष्ट्र
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
हैदराबाद, तेलंगाना
नोएडा, उत्तर प्रदेश
टकसाल के कार्यों को सन् 2006 ई॰ में भारत प्रतिभूति मुद्रण एवं निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था।
इतिहास
भारत सरकार के सिक्कों से सम्बंधित सन् १९०६ के एक अधिनियम के अनुसार सिक्कों के निर्माण और आपूर्ति का कार्य भारतीय रिजर्व बैंक को मिला। भारतीय रिजर्व बैंक इस उद्देश्य के लिए एक वार्षिक मांगपत्र देता है और भारत सरकार मांगपत्र के अनुसार टकसालों को निर्माण की रूपरेखा देता है।
मुम्बई, कोलकाता और हैदराबाद में टकसालें सिक्कों के अलावा मुद्राब्लैक (सिक्कों के आकार के खाली चकतियाँ) भी बनाती हैं। हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता टकसालों में सोने की जाँच की सुविधा भी है। मुम्बई की टकसाल मानकीकृत भार और माप भी निर्मित करती है। मुम्बई टकसाल में 999.9 तक की अत्याधुनिक स्वर्ण शोधन सुविधा है। हैदराबाद टकसाल में 999.9 तक इलेक्ट्रोलाइटिक चांदी शुद्धिकरण की सुविधा है।
सन्दर्भ