Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैपिटल इन द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैपिटल इन द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी fr आर्थर गोल्डहैमर Capital in the Twenty-First Century (front cover).jpg हार्डकवर संस्करण थॉमस पिकेटी फ्रेंच राजनीतिक अर्थव्यवस्था हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस अगस्त 2013 अप्रैल 15, 2014 प्रिंट हार्डकवर 696 978-0674430006 कैपिटल इन द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी (फ़्रांसीसी: Le Capital au XXIe siècle; उच्चारण: ल कैपिताल ओ वाँत-ए-यँ सियेक्ल; अनुवाद: इक्कीसवीं सदी में पूँजी) फ्रांसीसी अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी द्वारा लिखित पुस्तक है। यह पुस्तक विश्व में तेजी से बढ़ती आर्थिक असमानता (अमीर और गरीब के बीच की खाई) के कारणों और उसके इतिहास को बताती है। इसमें 18वीं सदी से लेकर अब तक यूरोप और अमेरिका में धन और आय के बीच बढ़ती असमानता को रेखांकित किया गया है। इसका पहली बार प्रकाशन अगस्त 2013 में फ़्रांसीसी भाषा में ल कैपिताल ओ वाँत-ए-यँ सियेक्ल नाम हुआ था। बाद में आर्थर गोल्डहैमर ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया, जिसका प्रकाशन अप्रैल 2014 में हुआ।Gura David Meet Thomas Piketty’s translator https://www.marketplace.org/story/2014/05/15/meet-thomas-pikettys-translator www.marketplace.org 1 सितम्बर 2026 en लेखक के बारे में थॉमस पिकेटी फ्रांसीसी अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने आर्थिक असमानता, आय, संपत्ति और कर नीति के क्षेत्र में काम किया है। थॉमस पिकेटी का जन्म 7 मई, 1971 को पेरिस के उपनगर क्लिची में हुआ था। थॉमस पिकेटी फ्रांस में स्थित उच्च शिक्षा संस्थान स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन सोशल साइंस में निदेशक रहे है और पेरिस स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर हैं। पिकेटी ने 1993 से 1995 तक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर रहे हैं। Capital in the Twenty-First Century https://www.goodreads.com/book/show/21400363-capital-in-the-twenty-first-century www.goodreads.com 1 सितम्बर 2026 en कैपिटल इन द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी वे कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। प्रकाशन और शुरुआती प्रतिक्रिया यह पुस्तक मूल रुप से फ्रांसीसी भाषा में अगस्त 2013 में प्रकाशित हुई थी। आर्थर गोल्डहैमर द्वारा किया गया इसका अंग्रेज़ी अनुवाद अप्रैल 2014 में प्रकाशित हुआ था। मैनहट्टन के कुछ इलाकों में इस पुस्तक को साथ लेकर चलना युवा प्रगतिशील लोगों के बीच पहचान और मेल-जोल का एक नया तरीका बन गया था। दूसरी ओर दक्षिणपंथी टिप्पणीकार थॉमस पिकेटी को नव-मार्क्सवादी कहकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।Mason Paul Thomas Piketty's Capital: everything you need to know about the surprise bestseller https://www-theguardian-com.translate.goog/books/2014/apr/28/thomas-piketty-capital-surprise-bestseller?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc 1 सितम्बर 2026 The Guardian 28 अप्रैल 2014 आलोचना थॉमस पिकेटी की पुस्तक 'कैपिटल इन द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी' की अर्थशास्त्रियों ने आलोचना की। जैसे- आर्थिक विकास की अनदेखी आलोचकों का मानना है कि पिकेटी का नियम r > g (पूंजी पर रिटर्न > आर्थिक विकास) हमेशा लागू नहीं होता। आधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार, तकनीक और मानव पूंजी (कौशल) भी धन सृजन के बड़े कारक हैं, जिन्हें इसमें कम आँका गया है।A Discussion of Thomas Piketty’s Capital in the Twenty‑First Century: By How Much Is r Greater than g? https://libertystreeteconomics-newyorkfed-org.translate.goog/2015/07/a-discussion-of-thomas-pikettys-capital-in-the-twenty-first-century-by-how-much-is-r-greater-than-g/?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=tc Liberty Street Economics 1 सितम्बर 2026 13 जुलाई 2015 सन्दर्भ श्रेणी:अर्थशास्त्र श्रेणी:पुस्तकें श्रेणी:फ्रांसीसी लेखक श्रेणी:घन वितरण सम्बन्धी पुस्तकें