Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जस्ट मैरिड २००७ में जारी बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है तथा मुख्य अभिनय भूमिका में फरदीन खान, ईशा देवोल हैं। इसमें सतीश शाह,किरण खैर और मुकुल देव ने सहायक अभिनय भूमिका निभाई है। पटकथा इस फ़िल्म में पाँच युगलों को ऊटी में अपने हनीमून पर दिखाया गया है जहाँ वो एक ही होटल में रह रहे हैं। उनमें से एक युगल अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ मना रहै तथा अन्य सभी का विवाह अभी हुआ ही है। सभी युगल ऊटी में विभिन्न पर्यटनों तथा अन्य स्थलों पर जाते हैं तथा एक दूसरे को व्यक्तिगत स्तर पर जानने का प्रयास करते हैं। धीरे-धीरे एक-एक करके सभी की कहानियाँ सामने आती हैं। अभय सचदेवा (फरदीन खान) और रीतिका खन्ना (ईशा देवोल): पारम्परिक विवाह पद्धति के अनुसार विवाहित दो लोग। अभय रीतिका के सामने अपने आप को स्पष्ट करने तथा सभी स्थितियों को स्पष्ट करना चाहता था लेकिन रीतिका अपने आप को थोड़ा पीछे खींच लेती है जिससे दोनों के जीवन में थोड़ा तनाव तथा भ्रम रहता है। ऋषभ (बिक्रम सलुजा) और अनु (पैरिज़ाद ज़ोरबियन): वो अपने जीवन से प्यार करते हैं तथा वो एक दूसरे पर बहुत प्यार करते हुये दिखायी देते हैं। वो सबसे अधिक प्यार करने वाली जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं लेकिन अन्त में सभी को आश्चर्य होता है। किरण खेर और सतीश शाह: यहाँ पर अपनी विवाह वर्षगाँठ मनाने आये हुये हैं और अन्य लोगों के बीच एक दूसरे से लड़ते हुये दिखायी देते हैं। तथ्य यह है कि वो एक दूसरे से बहुत अधिक प्यार करते हैं लेकिन उनकी एक दूसरे के लिए अभिव्यक्ति भिन्न है। अर्जुन कोहली/ए॰के॰ (राज ज़ुत्शी) और सारा (तरिना पटेल) : वो लम्बे समय से देश से बाहर रहा और अन्य राष्ट्रीयता के लिए अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। वो पहले ही उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रख चुका है लेकिन उसने अस्वीकृत कर दिया। अतः वर्तमान में वह उसके साथ अपनी एक सहकर्मी के रूप में व्यवहार करता है जबकि सारा उसके लिए उसमें भावनायें विकसित करती है। शोयब (मुकुल देव) और अनैया (सादिद्या सिद्दिक़ी): अनैया, शोयब की बहन की अच्छी सहेली है और उसे बहुत चाहती है। अन्ततः वो उसे विवाह के लिए मना लेती है। लेकिन शोयब, अनैया को किसी भी रूप में देखे लेकिन हमेशा उसे अपनी बहन की बचपन की दोस्त ही दिखाई देती है। वो एक दूसरे से दूरियाँ कम करने की लगातार कोशिश करते हैं। कलाकार फरदीन खान – अभय सचदेवा ईशा देवोल – रीतिका खन्ना पेरिज़ाद ज़ोराबियन – अनु किरण खेर – शोभा चतुर्वेदी सतीश शाह – मिस्टर चतुर्वेदी राज ज़ुत्शी – अर्जुन कोहली/ए॰के॰ तरीना पटेल – सारा मुकुल देव – शोयब सादिया सिद्दिक़ी – अनैया एजाज़ खान – अभय का दोस्त अनिता हस्सनंदनी – रीतिका की दोस्त किरण कर्मरकार – अभय का जीजा संगीत फ़िल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और गाने गुलज़ार ने लिखे हैं। गीत गायक राम मिलाये जोड़ी सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान, और शान गुदगुदी सुनिधि चौहान बात पक्की - प्रथम शान और नीरज श्रीधर दोहा दलेर मेंहदी बात पक्की (रिमिक्स) शान, सुनिधि चौहान, महालक्ष्मी अय्यर और सुखविन्दर सिंह जागते रहो सोनू निगम राम मिलाये जोड़ी (रिमिक्स) सुखिवन्दर सिंह बात पक्की -द्वितीय शान, सुनिधि चौहान, महालक्ष्मी अय्यर और सुखविन्दर सिंह राम मिलाये जोड़ी (उदास) सुखविंदर सिंह बाहरी कड़ियाँ 0785004 जस्ट मैरिड श्रेणी:2007 की फ़िल्में श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में