411 REFERENCE · Wikipedia
रोमियो और जूलियट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोमियो और जूलियट Romeo and juliet brown.jpg बालकनी पर एक युगल का तैलचित्र 1870 की एक पेंटिंग जिसमें नाटक का बालकनी दृश्य दर्शाया गया है विलियम शेक्सपियर रोमियो
जूलियट
काउंट पेरिस
मर्कुटियो
टायबाल्ट
नर्स
रोज़लीन
बेनवोलियो
फ्रायर लारेंस इटली (वेरोना और मंटुआ) 1597देखें Shakespeare's day प्रारंभिक आधुनिक अंग्रेज़ी फर्स्ट क्वार्टो प्रेम शेक्सपियरियन त्रासदी
Romeo and Juliet Act 1.ogg
"रोमियो और जूलियट: अंक I"
‘‘रोमियो और जूलियट’’ का प्रारंभिक अंक।यह भी देखें: अंक II, III, IV, V
रोमियो और जूलियट की त्रासदी, जिसे अक्सर संक्षेप में रोमियो और जूलियट कहा जाता है, विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखित एक त्रासदी है जो दो प्रतिद्वंद्वी परिवारों के दो युवा इतालवी प्रेमियों के बीच प्रेम कहानी को दर्शाती है। यह शेक्सपियर के जीवनकाल में उनके सबसे लोकप्रिय नाटकों में से एक था और हैमलेट के साथ-साथ, उनके सबसे अधिक मंचित नाटकों में से एक है। शीर्षक पात्रों को आदर्श युवा प्रेमियों के रूप में देखा जाता है।
रोमियो और जूलियट प्राचीन काल से चली आ रही त्रासद प्रेम-कथाओं की परंपरा का हिस्सा है। इसकी कथा एक इतालवी कहानी पर आधारित है, जिसे माटेओ बैंडेलो ने लिखा था। इस कहानी का 1562 में आर्थर ब्रूक ने द ट्रैजिकल हिस्ट्री ऑफ़ रोमियस एंड जूलियट नाम से पद्य रूप में अनुवाद किया और 1567 में विलियम पेंटर ने इसे गद्य रूप में पैलेस ऑफ़ प्लेज़र में पुनः प्रस्तुत किया। शेक्सपियर ने इन दोनों स्रोतों से व्यापक रूप से सामग्री ली, लेकिन उन्होंने कथानक को और समृद्ध किया—विशेष रूप से मर्क्यूशियो और पेरिस जैसे सहायक पात्रों को विकसित करके। माना जाता है कि यह नाटक 1591 और 1595 के बीच लिखा गया था और पहली बार 1597 में क्वार्टो संस्करण में प्रकाशित हुआ। हालांकि, पहला क्वार्टो संस्करण गुणवत्ता में कमजोर था; बाद के संस्करणों में पाठ को संशोधित कर शेक्सपियर की मूल रचना के अधिक निकट लाया गया।
नाटक में शेक्सपियर द्वारा प्रयुक्त काव्यात्मक नाट्य संरचना—जैसे तनाव बढ़ाने के लिए हास्य और त्रासदी के बीच बदलाव, छोटे पात्रों का विस्तार, और कहानी को सजाने के लिए अनेक उपकथाएँ—उनकी प्रारंभिक नाट्य-कौशल की स्पष्ट झलक देती है। इसमें अलग-अलग पात्रों को अलग-अलग काव्य-रूप दिए गए हैं, और जैसे-जैसे पात्र विकसित होते हैं, उनका काव्य-रूप भी बदलता है। उदाहरण के लिए, रोमियो नाटक के दौरान सॉनेट (चौदह पंक्तियों की कविता) में अधिक निपुण होता जाता है।
रोमियो और जूलियट को मंच, फ़िल्म, संगीत नाटक और ओपेरा सहित अनेक माध्यमों में बार-बार रूपांतरित किया गया है। अंग्रेज़ी पुनर्स्थापन काल (रेस्टोरेशन) में विलियम डेवनेंट ने इसे पुनर्जीवित किया और इसमें बड़े बदलाव किए। 18वीं शताब्दी में डेविड गैरिक के संस्करण में कई दृश्य बदले गए और उस समय अशोभनीय मानी जाने वाली सामग्री हटा दी गई। जॉर्ज बेंडा की रोमियो उंड जूली में कथा का बड़ा हिस्सा हटाकर सुखांत (हैप्पी एंडिंग) प्रस्तुत किया गया।
19वीं शताब्दी में—शार्लोट कुशमैन सहित—प्रस्तुतियों ने मूल पाठ को पुनः स्थापित किया और अधिक यथार्थवाद पर ज़ोर दिया। 1935 में जॉन गिलगुड के संस्करण ने शेक्सपियर के पाठ का क़रीबी अनुसरण किया और नाटक की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए एलिज़ाबेथकालीन वेशभूषा और मंच-सज्जा का उपयोग किया। 20वीं और 21वीं शताब्दी में यह नाटक विभिन्न शैलियों की फ़िल्मों के रूप में ढला—1936, 1968, 1996 और 2013 की उल्लेखनीय फ़िल्मी प्रस्तुतियाँ इसकी विविध व्याख्याओं का प्रमाण हैं।
पात्र
राजकुमार एसकेलस - वेरोना का शासक
काउंट पेरिस - शासक का सम्बन्धी
मरक्युश्यो - शासक का सम्बन्धी और रोमियो का मित्र
लार्ड मोंटेग्यू - मोंटेग्यू परिवार का मुखिया और रोमियो का पिता
लेडी मोंटेग्यू - लार्ड मोंटेग्यू की पत्नी और रोमियो की माँ
रोमियो मोंटेग्यू - लार्ड मोंटेग्यू का पुत्र और कहानी का नायक
लार्ड कैपुलेट - कैपुलेट परिवार का मुखिया और जूलियट का पिता
लेडी कैपुलेट - लार्ड कैपुलेट की पत्नी और जूलियट की माँ
जूलियट कैपुलेट - कैपुलेट की पुत्री और कहानी की नायिका
बेनवोलियो - लार्ड मोंटेग्यू का भतीजा और रोमियो का चचेरा भाई
बलथासार - रोमियो का नौकर
टिबोल्ट - लेडी कैपुलेट का भतीजा और जूलियट का चचेरा भाई
रोज़लिन - लार्ड कैपुलेट की भतीजी
नर्स - जूलियट की देखभाल करने वाली एक उम्रदराज औरत
फ्रायर लारेंस - एक पादरी, रोमियो का खास शुभचिंतक
दवा विक्रेता - एक गरीब और बूढा व्यक्ति, जिस से रोमियो ज़हर खरीदता है
कथानक
नाटक का स्थान इटली का वेरोना नाम का शहर है I नाटक की शुरुआत में ये दिखाया जाता है कि कैपुलेट और मोंटेग्यू परिवारों के बीच नफरत और शत्रुता है I रोमियो जो कि मोंटेग्यू परिवार का लड़का है, वह रोज़ालिन से प्यार करता हैI रोज़ालिन लार्ड कैपुलेट की भतीजी हैI कैपुलेट परिवार की एक दावत और नृत्य पार्टी में रोमियो और उसका चचेरा भाई बेनवोलियो चोरी छुपे शामिल हो जाते हैं I यहाँ रोमियो की मुलाक़ात जूलियट से होती है और दोनों एक दुसरे से प्यार करने लग जाते हैं I बाद में दोनों को एहसास होता है कि उनके परिवारों के बीच की नफरत के कारण उनकी शादी नहीं हो पायेगी I रोमियो के करीबी फ्रायर लारेंस जो कि एक पादरी हैं वो उन दोनों की चर्च में गुप्त रूप से शादी करवा देते हैं I वो सोचते हैं कि उचित समय आने पर इस शादी के बारे में दोनों परिवारों को बता दिया जायेगा और शायद इस शादी से दोनों परिवारों के मध्य की नफरत भी मिट जाएगी I इस शादी की गवाह जूलियट की एक नौकरानी भी है जो जूलियट के लिए उसकी निजी नर्स की भूमिका भी निभाती है I मरक्युश्यो, रोमियो का खास मित्र है और टिबोल्ट, जूलियट की माँ के भाई का पुत्र है I लेकिन दोनों को उनकी शादी या प्यार के बारे में बिल्कुल नहीं पता I एक दिन दोनों के बीच में लड़ाई हो जाती है I रोमियो आकर बीच बचाव करता है लेकिन टिबोल्ट मौका पाते ही तलवार से मरक्युश्यो को मौत के घाट उतार देता है I अब रोमियो अपना आपा खो देता है और टिबोल्ट का पीछा करता है और उसे तलवार के द्वंद युद्ध में मौत के घाट उतार देता है I शहर में दो हत्याएं होने की खबर वेरोना के राजकुमार के पास पहुँचती है I राजकुमार रोमियो को अगले दिन का सूरज निकलने से पहले सदा के लिए वेरोना शहर छोड़ कर चले जाने की सज़ा दे देता है जबकि जूलियट की माँ रोमियो के लिए मौत की सज़ा की मांग करती है I उसी रात रोमियो चोरी से जूलियट से मिलने आता है और वो सुबह उस से सदा के लिए विदा लेकर मान्टुआ शहर की ओर चला जाता है I जूलियट बहुत दुखी है लेकिन वो किसी को भी अपनी शादी के बारे में बता नहीं पाती I उसके पिता उसकी शादी वेरोना शहर के राजकुमार के ही एक रिश्तेदार काउंट पेरिस से तय कर देते हैं I जूलियट शादी के लिए राज़ी नहीं होती I वह फ्रायर लारेंस पादरी के पास जाती है और आत्महत्या की इच्छा ज़ाहिर करती है I इस पर पादरी उसे एक उपाय बताते है और उसे एक विशेष बेहोशी की दवा देते है I ये दवा उसे इस तरह से बेहोश कर देगी कि सभी उसे मरा हुआ समझ लेंगे और इस दवा का असर एक निश्चित समय तक रहेगा I योजना के अनुसार जूलियट को रात को सोने से पहले इसे पीना है और अकेले सोना है , सुबह होते ही सभी उसे मरा हुआ समझेंगे और फिर उसकी लाश को शवगृह में रख दिया जायेगा, और बाद में उसके होश में आने पर उसे रोमियो के पास भेज दिया जायेगा और रोमियो को भी इस योजना के बारे में संदेश भेज कर सूचित कर दिया जायेगा I पूरी योजना समझने के बाद जूलियट ख़ुशी ख़ुशी घर वापस चली जाती है और अपने पिता से माफ़ी मांगती है और काउंट पेरिस से शादी के लिए सहमती दे देती है I अगले दिन के लिए उसकी शादी की घोषणा कर दी जाती है I जूलियट योजना के अनुसार वो दवाई लेती है और सुबह सभी उसे मरा हुआ समझ लेते हैं I काउंट पेरिस को भी जूलियट की अकस्मात् मौत का पता चलता है I पादरी फ्रायर लारेंस अपने एक सन्देशवाहक को पत्र देकर रोमियो के पास भेज देते हैं I इतने में जूलियट को अंतिम विदाई दी जाती है I बल्थासार, जो कि रोमियो के परिवार का नौकर है, वो जूलियट की मौत की खबर देने के लिए रोमियो के पास जाता है I अब कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ आता है कि पादरी फ्रायर लारेंस का भेजा हुआ सन्देशवाहक रोमियो के पास पहुँच नहीं पाता, उसे किसी की चिकित्सा के लिए रास्ते में ही रोक लिया जाता है जबकि बल्थासार रोमियो के पास पहुँच कर उसे जूलियट की मौत की दुखद खबर देता है I ये खबर सुनकर रोमियो को एक सदमा लगता है और वह एक छोटे से पात्र में ज़हर लेकर आता है I बल्थासार को इस ज़हर के बारे में पता नहीं चलता I दोनों वेरोना शहर के लिए रवाना हो जाते हैं I शवगृह के बाहर काउंट पेरिस, जो वहां शोक के लिए आया था, रोमियो को देख लेता है और वो रोमियो को युद्ध के लिए ललकारता है जिसमे काउंट पेरिस मारा जाता है I रोमियो अंदर पहुँच कर जूलियट की लाश को देखता है I भरे हृदय से रोमियो जुलियट को विदाई देता है और ज़हर पी लेता है I इतने में जूलियट को होश आता है और उसे एहसास होता है कि रोमियो ने ज़हर पी लिया I रोमियो में अब इतनी सांसे नहीं बची कि वो कुछ समझ सके I इतने में पादरी फ्रायर लारेंस वहां आ जाता और जूलियट, जो रोमियो की मौत के सदमे में है और फ्रायर लारेंस के रोकने के बावजूद, एक खंजर से आत्महत्या कर लेती है I बाद में दोनों परिवारों के लोग भी वहां पहुँच जाते हैं I पादरी फ्रायर लारेंस दोनों की शादी और इस योजना में अपनी भूमिका स्वीकार करता है और दोनों की मौत पर अफ़सोस प्रकट करता है I अगले दिन वेरोना शहर का राजकुमार अपने दरबार में दोनों परिवारों की दुश्मनी को रोमियो और जूलियट की दुखदायी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराता है और आगे से मिल जुल कर रहने का आह्वान करता है I दोनों परिवारों के लोग नफरत भुला कर गले मिलते हैं I
इस तरह से रोमियो और जूलियट की इस प्रेम कहानी का त्रासदिक अंत हो जाता है I
सन्दर्भ
श्रेणी:नाटक
श्रेणी:विलियम शेक्सपीयर
श्रेणी:कॉमेडी नाटक