411 REFERENCE · Wikipedia
सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना File:Scl .jpg 50px भारत सरकार फ़रवरी, १९९७ चेन्नई, तमिलनाडू, भारत श्री ए सुब्बैया, आई.ए.एस अध्यक्ष, तूतीकोरिन पोर्ट ट्रस्ट & अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, सेतुसमुद्रम कार्पोरेशन लि. तमिलनाडू, भारत नहर परियोजना http://sethusamudram.gov.in
सेतुसमुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना (ta சேதுக்கால்வாய் திட்டம் Cētukkālwāi Tiṭṭam) भारत एवं श्रीलंका के मध्य पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी को जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके द्वारा सेतुसमुद्रम क्षेत्र के छिछले सागर में एक जहाजरानी उपयुक्त नहर बनाकर भारतीय प्रायद्वीप की परिधि पर एक नौवहन मार्ग सुलभ होगा। अभी यह मार्ग छिछले सागर एवं उसमें स्थित द्वीपों एवं चट्टानों की शृंखल जिसे रामार पालम (तमिल: இராமர் பாலம் Rāmar pālam), रामसेतु और ऍडम्स ब्रिज कहा जाता है, के कारण यह मार्ग सुलभ नहीं है और जहाजों को श्रीलंका द्वीप का पूरा चक्कर लगाकर अनावश्यक लम्बा मार्ग तय करना पड़ता है। इस परियोजना में 44.9 नॉटिकल मील (83 कि.मी) लम्बा एक गहरा जल मार्ग खोदा जायेगा जिसके द्वारा पाक जलडमरुमध्य को मनार की खाड़ी से जोड़ दिया जायेगा। १८६० में अल्फ़्रेड डुन्डास टेलर द्वारा इसकी अभिकल्पना पहली बार की गयी थी, जिसे हाल ही के वर्षों में भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के तहत रामसेतु के चूनापत्थर की शिलाओं को तोड़ा जायेगा, जिसके कारण कुछ संगठनों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि इससे हिन्दुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी, साथ ही पर्यावरण और आर्थिक स्तर पर भी हानि होगी। इसके अलावा कुछ सुरक्षा कारण भी बताये गए हैं। इनमें से कई पार्टियां या संगठन इस परियोजना का कार्यान्वयन पहले दिये गए ५ वैकल्पिक तरीकों से करने का अनुमोदन करती हैं।http://www.ivarta.com/columns/images/image_OL_070508_3.jpg https://web.archive.org/web/20100303100612/http://www.ivarta.com/columns/images/image_OL_070508_3.jpg 3 मार्च 2010 5 Alternative alignments without damaging Ramar bridgehttp://www.nation.lk/2007/04/22/lankan.jpg संग्रहीत प्रति 25 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20100303100612/http://www.nation.lk/2007/04/22/lankan.jpg 3 मार्च 2010 dead इन वैकल्पिक तरीकों से श्रीरामसेतु को हानि भी नहीं पहुंचेगी जिससे उसे पवित्र मानने वाले हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी। फ़िल्हाल निर्धारित परियोजना में एक मध्य मार्ग चुना गया है जिससे लघुतम मार्ग सुलभ होगा और साथ ही न्यूनतम रखरखाव एवं अनुरक्षण व्यय होगा। इससे पूर्व विश्व के अन्य जहाजरानी नहर परियोजनाएं जैसे स्वेज नहर एवं पनामा नहर भूमि स्थित नहर परियोजनाएं थी।http://www.india-forum.com/articles/10327/1/Rama-Setu-and-setusamudram-channel-conspiracy संग्रहीत प्रति 25 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20071013125126/http://www.india-forum.com/articles/10327/1/Rama-Setu-and-setusamudram-channel-conspiracy 13 अक्तूबर 2007 dead
इन्हें भी देखें
स्वेज नहर
पनामा नहर
रामसेतु
हल्दिया
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सेतुसमुद्रम नहर के लाभ https://web.archive.org/web/20130115083344/http://www.sethucanal.com/
द्वारा रामसेतु
रामसेतु बचाने की आपातकालीन वाणी
सेतुसमुद्रम पर पूरी जानकारी
9 05 38 N 79 32 48 E type:waterbody_source:dewiki title
श्रेणी:श्रीलंका
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था
श्रेणी:तमिलनाडु
श्रेणी:भारत की नहरें
श्रेणी:नहर परियोजनाएं
श्रेणी:भारत श्रीलंका संबंध
श्रेणी:मन्नार की खाड़ी
श्रेणी:पाक जलडमरूमध्य
श्रेणी:भारतीय जहाजरानी