411 REFERENCE · Wikipedia
खमीरी रोटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खमीरी रोटी एक प्रकार की मुगलई रोटी है। खमीर, जिसका मतलब, यीस्ट होता है, इसका प्रयोग रोटी बनाने के लिए किया जाता है, जो रोटी को मोटा और स्पंज जैसा बनाता है। खमीरी रोटी लगभग किसी भी प्रकार की सब्ज़ी के साथ जंचती है या इसे थोड़े मक्ख़न के साथ भी खाया जा सकता है। दाल मक्ख़नी, नवाबी पनीर या किसी भी प्रकार के कबाब के साथ, यह एक कभी ना भुलने वाला अनुभव बन सकता है।जिसके लिए आप कभी भी तैयार हो सकते हैं।
विधि
- खमीर और चीनी को 4 चम्मच गुनगुने पानी में घोलकर 10 मिनट तक खमीर उठने के लिए रेस्ट दे।
- सभी सामग्री को मिलाकर, जरुरत हो उतने गुनगुने पानी का प्रयोग कर कड़ा आटा गूंथ लें.
- आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर 2 घंटे के लिए रख दें.
- इसके बाद इस आटे को 10 बराबर भाग में बांटकर इसकी रोटियां बेल लें.
- रोटियों को तेल लगी हुई बेकिंग ट्रे पर रखकर पहले से गरम किए ओवन में 200 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर 5 मिनट के लिए बेक करें.
- खमीरी रोटी तैयार है. मसालेदार चिकन या फिर अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ सर्व करें.
श्रेणी:खाना