411 REFERENCE · Wikipedia
ज़िन्दगी एक जुआ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़िन्दगी एक जुआ ज़िन्दगी एक जुआ.jpg ज़िन्दगी एक जुआ का पोस्टर प्रकाश मेहरा प्रकाश मेहरा बप्पी लहरी राही मासूम रज़ा (संवाद) अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, अनुपम खेर, अमरीश पुरी सतीश भटनागर 15 मई, 1992 भारत हिन्दी
ज़िन्दगी एक जुआ प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। ये फिल्म सफल नहीं रही थी।फिल्म निर्माता प्रकाश मेहरा नहीं रहे http://hindi.webdunia.com/article/national-hindi-news/फिल्म-निर्माता-प्रकाश-मेहरा-नहीं-रहे-109051700022_1.htm 22 अक्टूबर 2018 वेबदुनिया
संक्षेप
अपने नियोक्ता जगजीत सिंह उर्फ जे जे (अनुपम खेर) के जीवन को बचाने के बाद हरिकिशन (अनिल कपूर) को वेतन में ऐसी वृद्धि दी गई जिसका उसने केवल सपना देखा था। हरिकिशन अपने नियोक्ता को खुश करने के लिए उत्सुक है और वो अपना नाम हैरी में बदल लेता है, और वो सब कुछ करता है जिसे उसे करने का निर्देश दिया जाता है। जल्द ही हैरी को पता चलता है कि वह अवैध गतिविधियों में अपने नियोक्ता की सहायता कर रहा है। जब वह ये सब छोड़ने की कोशिश करता है, तो उसे बताया जाता है कि उसकी माँ (आशा शर्मा) को उसके सहयोग की गारंटी के लिए कैद में रखा गया है। हैरी को अब एक ऐसी योजना के साथ आना होगा जो उसकी सुरक्षा और उसकी माँ की आजादी की गारंटी दे, और साथ ही साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने से बचाए।
मुख्य कलाकार
अनिल कपूर, हरिकिशन "हैरी"
माधुरी दीक्षित - जूही सिंह
शक्ति कपूर, शक्ति ढोलकिया
सुरेश ओबेरॉय, सुरेश चन्द्र भटनागर
अनुपम खेर, जगजीत सिंह "जे.जे"
अमरीश पुरी - भल्ला
मंगल ढ़िल्लों - मंगल
सागर सालुंके - लाल
अनंत जोग - लोबो
स्वप्ना - सपना भटनागर
आशा शर्मा - हरिकिशन की माँ
भरत कपूर - राणा
आशालता वाबगांवकर - लक्ष्मी
दिनेश हिंगू - कमल उद्दीन
संगीत
गीत गायक बप्पी लहरी दिल तो दिल है दिल का क्या है कुमार सानु 8:25 प्रकाश मेहरा I ये ज़िन्दगी है एक जुआ आशा भोंसले 8:05 प्रकाश मेहरा I दिल तो दिल है दिल का क्या है आशा भोंसले 8:01 प्रकाश मेहरा II ना जा रे ना जा परदेस पिया आशा भोंसले 7:16 अनजान ये ज़िन्दगी है एक जुआ कुमार सानु 7:18 प्रकाश मेहरा II कभी कुछ खोया कभी कुछ पाया कुमार सानु 8:48 प्रकाश मेहरा यूँ घूर घूर के निहारा ना करो कुमार सानु 9:03 प्रकाश मेहरा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0105897 ज़िन्दगी एक जुआ
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में