411 REFERENCE · Wikipedia
सेवॉय-सार्डिनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2021
अंगूठाकार|ध्वज (1720-1816)
सेवॉय-सार्डिनिया एक राज्य था जिसमें सेवॉय की डची और सार्डिनिया का राज्य शामिल थे। इस राज्य के मुख्य भूमि क्षेत्रों में न केवल सेवॉय, बल्कि नीस और पीडमोंट भी शामिल थे। बाद में, वियना कांग्रेस द्वारा लिगुरिया को सेवॉय-सार्डिनिया को भी दिया गया था। यह सेवॉय के राजघराने द्वारा शासित था। उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत को छोड़कर, टोरिनो राजधानी थी। उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान सेवॉय पर फ्रांस का शासन था और राजधानी को सार्डिनिया द्वीप में कैग्लियारी में स्थानांतरित कर दिया गया था।
अंगूठाकार|ध्वज (1816-1848)
इतालवी एकीकरण के दौरान, सेवॉय-सार्डिनिया ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके मंत्री काउंट कावूर और राजा विक्टर इमैनुएल द्वितीय ने बड़े पैमाने पर, गारिबाल्दि, जो नीस से थे, के साथ, इटली को एकजुट करने में मदद की। एक बार इटली के एकीकरण के बाद, नीस और सेवॉय को फ्रांस को सौंप दिया गया और शेष क्षेत्रों को इटली के नए राज्य में शामिल कर लिया गया। सार्डिनिया के राजा ने इटली के राजा का रूप धारण कर लिया था एकीकरण के पश्चात्।