Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पॉट्सडैम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पॉट्सडैम (Potsdam) जर्मन राज्य ब्रैंडेनबर्ग की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह बर्लिन/ब्रैण्डेनबर्ग महानगर क्षेत्र का हिस्सा है। पॉट्सडैम बर्लिन के नीचे एल्वे की एक सहायक नदी हैवेल पर स्थित है। यह कई झीलों से युक्त पहाड़ी मोरेनिक परिदृश्य में स्थित है जिनमें लगभग 20 झीलें पॉट्सडैम की सीमा में स्थित हैं। यह बर्लिन नगर के केन्द्र से लगभग 25 km mi off दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नगर और इसके विभिन्न बरों के नाम स्लावी मूल के हैं। सन् 1918 तक पॉट्सडैम प्रशिया के राजाओं और जर्मन सम्राट का निवास स्थान था। इसके निर्माण में ज्ञानोदय काल की झलक सन्निहित है: वास्तुकला और परिदृश्य के सावधानीपूर्वक संतुलन के माध्यम से पॉट्सडैम को एक "एक सुरम्य देहाती स्वप्न" के रूप में बनाया था जो इसके निवासियों को प्रकृति और तर्क के साथ उनके सम्बंधों की याद दिलायेगा।The Potsdam project, 1996, HRH The Prince of Wales, Charles; Hanson, Brian; Steil, Lucien; Prince of Wales's Urban Design Task Force; Prince of Wales's Institute of Architecture, Prince of Wales's Institute of Architecture, 1998, Introduction. सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:जर्मनी के नगर Potsdam de और अंग्रेज़ी में https://web.archive.org/web/20220812081646/https://en.potsdam.de/ 12 अगस्त 2022