Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केरल युक्तिवादी संघम्

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

केरल युक्तिवादी संघम् Kerala Yukthivadi Sangham Logo.png കേരള യുക്തിവാദി സംഘം (KYS) Associate Member, Humanist International, headquartered in London केरल युक्तिवादी संघम् (केवाईएस) केरल राज्य में स्थित एक तर्कवादी संगठन है। यह संगठन तर्कवाद और मानवतावाद का समर्थक है। यह तर्कवाद और मानवतावाद के उन्नयन के लिए गठित संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन रैशनलिस्ट एसोसिएशंस का संस्थापक है।  केरल में तर्कवादी आंदोलन का आरम्भ 29 मई, 1917 को एर्नाकुलम के चेराई में के० अय्यप्पन द्वारा स्थापित सहोदर संगम (भाईचारा मंच) से हुई थी। सहोदर संगम ने 'मिश्र भोजनम्' (जातिगत भेदभाव के बिना साथ मिलकर भोजन) का प्रचार किया, जो उस समय अकल्पनीय और साथ ही साथ बहुत क्रांतिकारी था। इन आंदोलनों ने एक तर्कवादी संगठन (युक्तिवादी संगम) के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जिसने 1967 में कार्य करना शुरू किया। केरल युक्तिवादी संगम इसी मूल संगठन का विस्तार है। केरल युक्तिवादी संगम ने 1967 में कार्य करना शुरू किया। । इसकी इकाइयाँ केरल के सभी जिलों और केंद्र शासित प्रदेश माही में स्थित हैं। मलयालम भाषा में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका युक्तिरेखा केरल युक्तिवादी संगम की आधिकारिक पत्रिका है और 1983 से प्रचलन में है। केवाईएस की एक युवा शाखा, मानवतावादी युवा आंदोलन, और एक समानांतर शाखा, केरल मिश्र विवाहवेदी है, जो अंतर-धार्मिक और अंतर-जातीय वैवाहिक जीवन के लिए एक उप-संगठन है। केवाईएस एटी कोवूर ट्रस्ट और पवनन संस्थान का प्रबंधन भी करता है। केवाईएस इंटरनेशनल ह्यूमनिस्ट एथिकल यूनियन (अब ह्यूमनिस्ट इंटरनेशनल) का एक सहयोगी संगठन है, जिसका मुख्यालय लंदन में है। https://www.thehindu.com/news/cities/Kochi/food-as-a-weapon-of-social-revolution/article18418416.ece Food as a weapon of social revolution 10 May 2017 The Hindu http://modernrationalist.com/social-revolution-of-inter-caste-dining-centenary-of-rationalist-movement-at-kozhikode-kerala/ SOCIAL REVOLUTION OF INTER-CASTE DINING CENTENARY OF RATIONALIST MOVEMENT AT KOZHIKODE, KERALA – Modernrationalist सन्दर्भ श्रेणी:केरल में स्थित संगठन