411 REFERENCE · Wikipedia
ऊषा गांगुली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऊषा गांगुली 1945 जोधपुर, राजस्थान २३ अप्रैल २०२० (७५ वर्ष की उम्र में) कोलकाता रंगकर्मी थिएटर समूह की संस्थापक-निदेशक (1976) 1970–2020 थिएटर निर्देशक, अभिनेत्री, सक्रिय कार्यकर्ता
ऊषा गांगुली (जन्म १९४५- मृत्यु २३ अप्रैल २०२०) एक भारतीय थिएटर निर्देशक-अभिनेत्री एवं सक्रिय समाजकर्मी थीं।Using theatre to voice her deepest concerns अपनी गहरी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए थिएटर का उपयोग करना http://www.tribuneindia.com/2004/20040920/cth2.htm#6 द ट्रिब्यून 20 सितम्बर 2004 en 28 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20160303224433/http://www.tribuneindia.com/2004/20040920/cth2.htm#6 3 मार्च 2016 live १९७० एवं १९८० के दशक में कोलकाता शहर में ऊषा हिन्दी थिएटर में काफी सक्रिय थीं।
सन १९९८ में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। http://www.sangeetnatak.org/sna/awardeeslist.htm SNA: List of Akademi Awardees अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची संगीत नाटक अकादमी आधिकारिक वेबसाइट 17 फरवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120217185616/http://www.sangeetnatak.org/sna/awardeeslist.htm 17 फरवरी 2012 dead dmy-all "गुडिया घर" नामक नाटक में अभिनय के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का सम्मान दिया था।
आरम्भिक जीवन
ऊषा गांगुली का परिवार उत्तर प्रदेश के नेरवा का रहने वाला था। उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उन्होने भरतनाट्यम की शिक्षा ली और बाद में कोलकाता आ गयीं। कोलकाता में उन्होने श्री शिक्षायतन कॉलेज में पढ़ाई की तथा हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की।Change-makers to beat bias http://www.telegraphindia.com/1060422/asp/calcutta/story_6131589.asp द टेलिग्राफ (कोलकाता) 22 अप्रैल 2006 कोलकाता, भारत en 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20180223050952/https://www.telegraphindia.com/1060422/asp/calcutta/story_6131589.asp 23 फ़रवरी 2018 dead
उन्होने १९७० में कोलकाता विश्वविद्यालय से सम्बद्ध भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में एक अध्यापिका के रूप में अपने पेशे की शुरुआत की। उसी वर्ष उन्होने "संगीत कला मन्दिर" में अभिनय करना आरम्भ किया तथा अपने प्रथम नाटक मिट्टी की गाड़ी के लिए भी कार्य करना आरम्भ किया। यह नाटक, शूद्रक कृत मृच्छकटिकम् पर आधारित था। इसमें इन्होंने वसन्तसेना की भूमिका अदा की थीं।Everyone is not going to sit silent...? http://www.telegraphindia.com/1050723/asp/calcutta/story_5025280.asp द टेलिग्राफ (कोलकाता) 23 जुलाई 2005 कोलकाता, भारत en 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20160303212023/http://www.telegraphindia.com/1050723/asp/calcutta/story_5025280.asp 3 मार्च 2016 live
२३ अप्रैल २०२० की सुबह उनका अपने कोलकाता स्थित निवास में निधन हो गया। उनकी आयु 75 वर्ष थीं। वे रीढ़ की हड्डी की समस्या से लंबे वक्त से परेशान थीं।मशहूर रंगकर्मी ऊषा गांगुली का निधन, थियेटर की दुनिया को गहरा सदमा https://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-famous-theater-artist-usha-ganguly-dies-shock-the-theater-world-20215265.html 28 अप्रैल 2020 दैनिक जागरण 23 अप्रैल 2020 hi
नाटक
महाभोज (1984)
लोक कथा (1987)
होली (1989)
कोर्ट मार्शल (1991)
रुदाली (1992)
हिम्मत माई (1998)
मुक्ति (1999)
शोभायात्रा (2000)
काशीनामा (2003)
चण्डालिका
सरहद पर मन्टो
मानसी (बांग्ला में) (2011)Drama: March 12 http://www.telegraphindia.com/1110310/jsp/calcutta/story_13694069.jsp द टेलिग्राफ (कोलकाता) 10 मार्च 2011 कोलकाता, भारत 23 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20180909075310/https://www.telegraphindia.com/1110310/jsp/calcutta/story_13694069.jsp 9 सितंबर 2018 live
कृतियाँ
रुदाली (महाश्वेता देवी की एक कहानी पर आधारित नाटक), राधाकृष्ण प्रकाशन, 2004. 81-7119-767-1.
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रख्यात रंगकर्मी ऊषा गांगुली का निधन
सुप्रसिद्ध थियेटर कलाकार उषा गांगुली का निधन
श्रेणी:हिन्दी थिएटर कर्मी
श्रेणी:1945 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२० में निधन
श्रेणी:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कृत
श्रेणी:जोधपुर के लोग