411 REFERENCE · Wikipedia
कचिन राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कचिन राज्यကချင်ပြည်နယ်Kachin State MyanmarKachin.png म्यित्चीना ८९,०४१.७ १६,८९,४४१ २०१४ १९ ज़िले ? जिन्गपो, बर्मी, ज़ाइवा
कचिन राज्य (बर्मी: ကချင်ပြည်နယ်) बर्मा का उत्तरतम राज्य है। इसके पूर्वी और उत्तरी सरहदें चीन से मिलती हैं, और इसके पश्चिमोत्तर में भारत स्थित है। प्रान्तीय राजधानी म्यित्चीना के अलावा भामो और पुताओ यहाँ के मुख्य शहर हैं। कचिन राज्य का ५८८९ मीटर ऊँचा खाकाबो राज़ी पर्वत भारत-बर्मा की सीमा पर स्थित है और बर्मा का सबसे ऊँचा पर्वत है। दक्षिणपूर्वी एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक, इन्दौजी झील, भी इसी प्रान्त में पड़ती है।http://www.asterism.info/states/14/ Kachin state, northern Myanmar, Burma, travel info & maps Asterism.info 2012-05-23 https://web.archive.org/web/20160303170540/http://www.asterism.info/states/14/ 3 मार्च 2016 dead
लोग
कचिन राज्य के अधिकतर निवासी जिन्गपो समुदाय के हैं और जिन्गपो भाषा बोलते हैं। यह अधिकतर ईसाई धर्म के अनुयाई हैं, हालांकि इनमें से बहुत बौद्ध धर्म व सर्वात्मवाद में भी मान्यता रखते हैं।
विवरण
बर्मा के संविधानानुसार २४ सितंबर १९४७ ई. को म्यित्चीना एवं भामो ज़िलों को मिलाकर कचिन राज्य का निर्माण किया गया। काचीन का क्षेत्रफल लगभग १५,५०० वर्गमील है। यह राज्य उत्तरी बर्मा में नागा एवं पटकाई पहाड़ियों के पूर्व तथा सालविन नदी के पश्चिम में स्थित है। ईरावती तथा इसकी सहायक चाडविन नदियाँ इस राज्य के उत्तरी भाग से निकलकर दक्षिण की ओर बहती हैं। इस छिन्न-भिन्न पहाड़ी एवं पठारी क्षेत्र में घने जंगल हैं। पूर्वी भाग में कोचनी पहाड़ियाँ (६,००० से ७,००० फुट) उत्तर-दक्षिणी फैली हुई हैं। भामों तथा म्यित्चीना इस राज्य के प्रमुख नगर हैं। भामों चीनी सीमा से २० मील की दूरी पर स्थित बर्मा-चीन व्यापार का मुख्य केंद्र है। म्यित्चीना रेल द्वारा मांडले और रंगून से संबद्ध है। यहाँ से 'लेडो मार्ग' आसाम को जाता है। धान एवं मक्का इस राज्य की मुख्य उपज है। इसके अतिरिक्त कपास, तंबाकु, अफीम, मटर, तिहहन एवं सब्जियाँ भी उगाई जाती हैं। यह क्षेत्र निर्माण काष्ठ के लिए प्रसिद्ध है जो नदियों द्वारा बहाकर मांडले एवं रगून के कारखानों में पहुँचाया जाता है। ईरावती तथा अन्य नदियों की घाटियों में सोना पाया जाता है।
इन्हें भी देखें
बर्मा
खाकाबो राज़ी
बाहरी कड़ियाँ
द कचिन पोस्ट (अंग्रेज़ी समाचार पत्र)
सन्दर्भ
श्रेणी:कचिन राज्य
श्रेणी:बर्मा के राज्य
श्रेणी:म्यान्मार