411 REFERENCE · Wikipedia
कीनिया का इतिहास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कीनिया सितंबर 2026
सितंबर 2026
केन्या (स्वाहिली: Kenya) पूर्वी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। भूमध्य रेखा पर हिन्द महासागर के सटे हुए इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंज़ानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है। देश की राजधानी नैरोबी है। केन्या में 581,309 km2 (224,445 वर्ग मील) शामिल हैं और जुलाई 2012 तक इसकी जनसंख्या लगभग 4.4 करोड़ है।
इस देश का नाम माउंट केन्या पर रखा गया है, जो एक महत्वपूर्ण भौगोलिक प्रतीक है और अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। 1920 से पहले, जिस क्षेत्र को अब कीनिया के नाम से जाना जाता है, उसे 'ब्रिटिश ईस्ट अफ्रीका संरक्षित राज्य' के नाम से जाना जाता था।
श्रेणी:कीनिया