411 REFERENCE · Wikipedia
ओरेसंड सेतु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओरेसंड सेतु Øresund Bridge/ Öresund Bridge Cph oresund.jpg ओरेसण्ड्स्ब्रोएन, ओरेसन्ड्स्ब्रॉन यूरोपीय मार्ग ई२० का चार-लेन डबल-ट्रैक ओरेसण्ड रेल मार्ग ओरेसण्ड जलडमरुमध्य कोपेनहेगन, डेनमार्क एवं मालमो, स्केनिया, स्वीडन क्लाउस फ़ाबे हैन्सन, जॉर्जन निस्सन, नील्स जिमसिंग एवं जॉर्ज रॉट्न हॉश्टिफ़, स्कान्स्का, होज्गार्द & शुल्ज़ एवं मॉन्बर्ग & थॉर्सन रज्जु कर्षण सेतु ओव अरुप & भागीदारसेटेकISCजिम्सिंग & मैडसन 490 m ft 0 7845 m ft 0 23.5 m ft 1 57 m ft 0 ca. 17,000 सड़क वाहन १ जुलाई २००० 310 DKK /375 SEK /43 EUR 55 34 31 N 12 49 37 E type:landmark
ओरेसण्ड सेतु (da Øresundsbroen no, sv Öresundsbron no, संयुक्त संकरित नाम: Øresundsbron) स्कैनिया, (दक्षिणतम स्वीडन) एवं डेनमार्क के बीच बना एक द्विमार्गीय रेलमार्ग एवं द्विमार्गीय सड़क सेतु-सुरंग है। यह मार्ग रज्जु कर्षण सेतु रूप में लगभग 8 कि.मी (5 मील) स्वीडिश तट से एक कृत्रिम द्वीप पेबरहोम तक जाता है, जो इस जलडमरुमध्य के बीचोंबीच स्थित है। इस कड़ी का दूसरा भाग एक 4 कि.मी (2.5 मील) लंबी सुरंग द्वारा पेबरहोम से एक डेनिश द्वीप अमेजर तक जाता है। ओरेसण्ड सेतु यूरोप का सबसे लंबा सड़क एवं रेल सेतु है। इसके द्वारा दो बड़े महानगरीय क्षेत्रों: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन और स्वीडन के महानगर, माल्मो को जोड़ता है। इस सेतु के द्वारा स्कैंडिनेविया के रेल एवं सड़क मार्ग जाल मध्य एवं पश्चिमी यूरोप से जुड़ते हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय यूरोपियाई मार्ग ई२० इसी सड़क द्वारा और ओरसंड रेलमार्ग भी इसी रेलकड़ी द्वारा जुड़ते हैं। ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक द्वारा ज़ीलैंड को फ़नेन और अन्ततः जटलैंड प्रायद्वीप से जोड़ने के बाद ओरेसंड सेतु के पूरा होने के बाद से मध्य और पश्चिमी यूरोप स्कैंडिनेविया से रेल एवं सड़कमार्ग द्वारा जुड़ गए हैं। ओरेसंड सेतु की अभिकल्पना डेनिश वास्तुकार जोड़ी डिस्सिंग एवं वेट्लिंग ने की थी।
इस सेतु को दो भागों में बनाने और दूसरे भाग को भी सेतु न उठाकर सुरंग बनाने के जटिल एवं अतिरिक्त व्यय का मुख्य कारण निकटवर्ती कोपनहेगन विमानक्षेत्र के वायु यातायात मार्ग में हस्तक्षेप से बचने, जलमार्ग द्वारा जलपोतों के लिये बाधा न बनकर उन्हें खुला पहले जैसा जलमार्ग देने एवं शीतऋतु में बह कर आने वाले हिमखण्ड से जलडमरुमध्य को बाधित होने से बचाना था। ओरेसण्ड सेतु डेनमार्क-स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार करता है, पर शेन्जन समझौते एवं नॉर्डिक पासपोर्ट संघ के अनुसार प्रायः यहां कोई पासपोर्ट जाँच नहीं की जाती है। कभी कभार यादृच्छिक कस्टम जाँच स्वीडन प्रवेश के टोल बूथ्स पर की जाती है, पर डेनमार्क प्रवेश पर वह भी नहीं होती।
ओरेसंड सेतु को २००२ का IABSE उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार (आउटस्टैण्डिंग स्ट्रक्चर अवार्ड) मिला था।
टोल शुल्क
thumb|ओरेसंड सेतु
मई २०१२ में, टोल शुल्क इस प्रकार से थे (एक ओर बिना किसी छूट के, वैट 25% सहित) डेनिश क्रोन (DKK), स्वीडिश क्रोना (SEK) एवं यूरो (EUR) में:
वाहन DKKkontantpriser https://web.archive.org/web/20130905051013/http://dk.oresundsbron.com/page/1053 5 सितंबर 2013 SEKkontantpriser https://web.archive.org/web/20120902014749/http://se.oresundsbron.com/page/1062 2 सितंबर 2012 EURcash prices https://web.archive.org/web/20130824145537/http://uk.oresundsbron.com/page/948 24 अगस्त 2013 en स्टैण्डर्ड कार 310 375 43 मोटरहोम/कार+कारवान 620 750 86 मिनिबस (6–9 मी) 620 750 86मोटरसाइकिल 165 200 23 बस (9 मी. से लंबी) 1500 1830 206 ट्रक (9–20 मी.) 1050 1280 144 ट्रक (20मी. से लंबी) 1575 1920 216 रेल टिकटhttp://www.oresundstag.se स्टार्ट्सिडा – Öresundståg Oresundstag.se ६ मई २००९ https://web.archive.org/web/20190609102309/https://www.oresundstag.se/ 9 जून 2019 dead 78 110 9
thumb|center|800px|ओरेसंड सेतु, ओरेसंड जलडमरुमध्य में (डेनमार्क-स्वीडन के बीच) बना है
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Oresund bridge ओरेसंड सेतु
आधिकारिक जालस्थल
s0000333 ओरेसंड सेतु
s0004167 ओरेसंड सेतु
जीवंत यातायात फ़्लो सेतु पर (जावा में)
ओरेसंड सेतु परियोजना सूचना
सेतु की १०वीं जयंती पर बना वीडियो
55.57 N 12.85 E type:landmark title
श्रेणी:रज्जु कर्षण सेतु
श्रेणी:स्वीडन के सेतु
श्रेणी:डेनमार्क के रेलमार्ग
श्रेणी:स्वीडन के रेलमार्ग
श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय सेतु
श्रेणी:सड़क-रेल मार्ग
श्रेणी:सेतु-सुरंग
श्रेणी:कोपनहेगन का यातायात
श्रेणी: टोल सेतु
श्रेणी: टोल सुरंग
श्रेणी: बाल्टिक सागर
श्रेणी: सागरगत सुरंग
श्रेणी:माल्मो का यातायात