411 REFERENCE · Wikipedia
तापीय प्रवणता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|thumb|right|पृथ्वी के भीतर गहराई के साथ ताप का परिवर्तन
तापीय प्रवणता (en Temperature Gradient) एक भौतिक राशि है जो यह दर्शाती है कि किसी विशेष बिंदु के चारों ओर तापमान किस दिशा में तथा कितनी तीव्रता से बदल रहा है। तापमान की स्थानिक प्रवणता (spatial temperature gradient) एक सदिश राशि (vector quantity) है, जिसकी विमा (dimension) "प्रति इकाई दूरी तापमान में परिवर्तन" होती है। इसका एस.आई. मात्रक केल्विन प्रति मीटर (K/m) होता है। किसी पदार्थ के अन्दर, किसी बिन्दु पर, ऊष्मा के चालन की दर, उस बिन्दु पर ताप प्रवणता के विपरीत दिशा में होता है और इसके समानुपाती होती है।
वायुमंडल में तापीय प्रवणताएँ वायुमंडलीय विज्ञानों (जैसे कि मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों) में अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं।
गणितीय विवेचन
यदि ताप को त्रिविम स्पेस में एकल-मान वाला, सतत एवं अवकलनीय फलन माना जाय (इसे 'अदिश बिदु फलन' या 'स्केलर प्वाइंट फंक्शन' भी कहते हैं) तो
जहाँ x, y, z संदर्भित बिंदु के निर्देशांक हैं, तो ताप प्रवणता को निम्नलिखित रूप में पारिभाषित किया जाता है-
इन्हें भी देखें
ताप
ऊष्मा
ऊष्मीय चालन
बाहरी कड़ियाँ
तापीय प्रवणता (टेम्परेचर ग्रेडिएंट) - एक ओवरव्यू, साइंस डायरेक्ट पर।