411 REFERENCE · Wikipedia
एमआरएफ पेस फाउंडेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एमआरएफ पेस फाउंडेशन 175px एमआरएफ लिमिटेड निजी संस्था तेज गेंदबाज़ी प्रशिक्षण, (क्रिकेट) चेन्नई, भारत दुनिया भर ग्लेन मैकग्राथ (निर्देशक) 1987 https://mrfpacefoundation.com/
एमआरएफ पेस फाउंडेशन दुनिया भर के तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षित करने के लिए एक कोचिंग संस्था है। यह चेन्नई, भारत में स्थित हैं। इसकी स्थापना 1987 में, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनिस लिली की मदद से एमआरएफ लिमिटेड द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से, इच्छुक युवा तेज गेंदबाजों को मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज हायर सेकेंडरी स्कूल, चेटपट, चेन्नई में स्थित परिसर में प्रशिक्षित किया जाता है।
तेज गेंदबाज जिन्होंने एमआरएफ पेस फाउंडेशन में प्रशिक्षण लिया है उनमें मुख्यतः विवेक राजदान, जवागल श्रीनाथ, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, वेंकटेश प्रसाद, आर.पी. सिंह, जहीर खान और शांताकुमारन श्रीसंत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, चमिंडा वास,A sense of wonder http://www.espncricinfo.com/wac/content/story/224791.html ESPNCricinfo January 2002 Amit Varma
हेनरी ओलोंगा, हीथ स्ट्रीक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ, मिशेल जॉनसन और ब्रेट ली जैसे विदेशी खिलाड़ियों ने भी फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।https://indianexpress.com/article/sports/cricket/in-mrf-pace-academy-if-lillee-didnt-get-you-mcgrath-will/ If Dennis Lillee didn't get you, Glenn McGrath will 30 August 2015 The Indian Express Siddhartha Sharma 22 January 2019 सचिन तेंदुलकर ने अपने स्कूल के दिनों में एमआरएफ पेस फाउंडेशन में एक तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रशिक्षण लिया। ग्लेन मैकग्राथ को 2 सितंबर 2012 को डेनिस लिली की जगह फाउंडेशन का निदेशक नियुक्त किया गया।https://www.espncricinfo.com/story/glenn-mcgrath-replaces-dennis-lillee-at-mrf-pace-foundation-580431 McGrath takes charge of MRF Pace Foundation ESPNcricinfo en 2021-01-16
एमआरएफ पेस फाउंडेशन ने 2010 के इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान एक ब्लींप को प्रायोजित किया था जिसे हर मैच में उड़ाया जाता था।
हाल ही में खलील अहमद एमआरएफ पेस फाउंडेशन से 20 वें तेज गेंदबाज हैं, जिन्होनें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एमआरएफ पेस फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://web.archive.org/web/20170811140728/http://www.mrftyres.com/pacefoundation/ 11 अगस्त 2017
मैक्ग्राथ एमआरएफ पेस फाउंडेशन का कार्यभार संभालते हैं
13.071834 80.238519 title
श्रेणी:इंडियन प्रीमियर लीग