Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रैन्ड कैन्यन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|ग्रैंड कैन्यन और निकटवर्ती क्षेत्रों का १९०८ का एक मानचित्र। ग्रैंड कैन्यन घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से बनी तंग घाटी है। यह घाटी अधिकांशत: ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क से घिरी है जो अमेरिका के सबसे पहले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक था। भू-विशेषज्ञों के अनुसार कोलोरेडो नदी के बहाव से ग्रैंड कैन्यन घाटी कोई साठ लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी। यह घाटी ४४६ किलोमीटर लंबी और छह हजार फीट गहरी है। २७७ कि॰मी॰ लंबी इस घाटी विभिन्न स्थानों पर इसकी चौड़ाई ६.४ से २९ कि॰मी॰ तक है और गहरायी एक मील (१.८३ कि.मी.) तक है।काइवर, ई.पी. एवं हैरिस, डी.वी.। १९९९। जियोलॉजी ऑफ यू.एस पार्कलैंड्स. विज्ञान। पृष्ठ ९०२। लगभग २० करोड़ वर्ष पूर्व कोलोराडो नदी और उसकी सहायक नदियों ने इस क्षेत्र को परत दर पर्त काटा था और कोलोराडो पठार ऊपर उठता गया था, तब पृथ्वी का भूगर्भीय इतिहास प्रकट हुआ था। ग्रैण्ड कैन्यन पश्चिम में आरंभ हुयी और दूसरी पूर्व में भी साथ ही बनी। लगभग ६० लाख वर्ष पूर्व दोनो एक साथ मिल गयीं यह संगम उस स्थान पर हुआ था, जहां आज नदी पश्चिम को मुड़ती है। यह स्थान कैबब मेहराब कहलाता है। "न्यू यॉर्क टाइम्स https://web.archive.org/web/20130517185849/http://www.nytimes.com/2008/03/07/science/07canyon.html?ref=us 17 मई 2013 लेख Grand Canyon Still Grand but Older प्रकाशित: ७ मार्च, २००८, शोधकर्ता: विक्टर पोल्याक, कैरल हिल येमाने एस्मोरोम, विज्ञान, खंड ३१९, पृ.१३७७-१३८०]] आधुनिक अमेरिकी राज्य के १७७९ में अस्तित्व में आने से पूर्व ग्रैंड कैन्यन घाटी में अमेरिकी इंडियंस रहते थे। इस घाटी की गुफाएं उनका घर थीं और वहां पर उनके कई धार्मिक पवित्र स्थान भी थे। इस स्थान पर पहुंचने वाले पहले यूरोपीय यात्री स्पेन के गार्सिया लोपेज दि गार्सेनाज थे जो यहां १५४० में पहुंचे थे। नए परीक्षणों के बाद भू-विशेषज्ञों का कहना है कि कोलोरेडो बेसिन एक करोड़ सत्तर लाख वर्ष पूर्व बना था। वर्ष २००८ में इस नई खोज को प्रकाशित किया गया था जो घाटी से मिले कैल्साइट की यूरेनियम जांच के बाद प्रकाश में आया था। हालांकि बाद में इस खोज पर बहुत विवाद भी हुआ था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट पिछली शताब्दी के आरंभ में ग्रैंड कैन्यन पार्क को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया था। आज यह कई प्राणियों को संरक्षण देता है। कोलोरेडो नदी में भी पर्यटक कई तरह के जल-क्रीड़ा (वाटर स्पोटर्स)का आनंद भी उठाते हैं। इस विशालकाय घाटी को देखने के लिए पर्यटकों को हवाई जहाज की सुविधा भी मिलती है। एक विशाल प्राकृतिक अजूबे के साथ ही ग्रैंड कैन्यन अमेरिका के सबसे बड़े पर्यटक केंद्रों में से एक है। सन्दर्भ Grand Canyon - North Rim Panorama - Sept 2004.jpg 800px उत्तरी रिम से ग्रैंड कैन्यन का दृश्य श्रेणी:तंग घाटियाँ श्रेणी:अमरीका के दर्शनीय स्थल श्रेणी:एरिजोना राज्य श्रेणी:कोलोराडो नदी श्रेणी:अमरीका का भूगोल श्रेणी:ग्रैंड कैन्यन