411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय तटरक्षक पोत समर्थ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय तटरक्षक पोत समर्थ भारतीय तटरक्षक का नवीनतम और विशालतम अपतटीय निगरानी पोत है। समर्थ १०५ मीटर के छह अपतटीय निगरानी पोतों की शृंखला में प्रथम है और इसका निर्माण गोवा पोत निर्माणशाला सीमित द्वारा किया गया है। पोत १० नवम्बर २०१५ को रक्षा मन्त्री मनोहर पर्रिकर द्वारा तटरक्षक सेवा में प्रवर्तित किया गया। समर्थ गोवा में आधारित है और विशेष आर्थिक क्षेत्र के अनुदिश तथा अन्य कर्तव्यों हेतु व्यापक रूप से निगरानी के लिए प्रयुक्त होता है, यतः यह पश्चिमी तट पर व्यापक रूप से प्रयोग हेतु निर्धारित है। पोत उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में रहेगा।http://www.business-standard.com/article/news-ians/icgs-samarth-commissioned-to-boost-goa-coastal-security-115111001472_1.html ICGS Samarth commissioned; to boost Goa coastal security 10 November 2015 Business Standard 10 November 2015
सेवा इतिहास
२०१८ में भारतीय तटरक्षक पोत समर्थ और शूर, भारतीय नौसेना के पोतों के साथ, संयुक्त अरब अमीरात की राजकुमारी लतीफ़ा बिन्त मोहम्मद अल मकतूम को बन्दी बनाने के अभियान में सम्मिलित हुए, जिसमें विवाद था यत् यह बन्धक मुक्ति थी अथवा संयुक्त अरब अमीरात के सहयोग से राजकुमारी के संयुक्त अरब अमीरात से पलायन को विफल करने का प्रयास।https://www.deccanchronicle.com/nation/current-affairs/300318/kidnapped-dubai-princess-returns-safely-to-uae-with-indias-help.html 'Kidnapped' Dubai Princess returns safely to UAE with India's help Chaudhry Gargi 30 March 2018 Deccan Chroniclehttps://www.mid-day.com/articles/former-spy-wants-fbi-to-investigate-raid-to-snatch-dubai-princess/19302176 Former spy wants FBI to investigate raid to snatch Dubai princess Sheikha Latifa 10 April 2018 mid-day
२७ फ़रवरी २०२४ को, समर्थ और अभिनव ने श्रीलंका के गाल्ल में स्थित गाल्ल पत्तन पर औपचारिक भेंट के भाग के रूप में आगमन किया। अधिकारिक कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात्, तटरक्षक पोतों ने १ मार्च २०२४ को पत्तन से प्रस्थान किया और कोलम्बो पत्तन की ओर अग्रसर हुए।https://coastguard.gov.lk/news/2024/03/01/202403091410/ Two Indian Coast Guard Ships Arrive in Galle 1 March 2024 Sri Lanka Coast Guard https://web.archive.org/web/20240826085427/https://coastguard.gov.lk/news/2024/03/01/202403091410/ 26 August 2024 26 August 2024 live
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय तटरक्षक