411 REFERENCE · Wikipedia
तानिया सचदेवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|तानिया सचदेवातानिया सचदेवा https://web.archive.org/web/20241225093950/https://www.upkarnews.com/tania-sachdev-chess-player-news 25 दिसंबर 2024 एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी है, जिन्होंने इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) और महिला ग्रैंडमास्टर (डब्लूजीएम) के FIDE का खिताब जीता हुआ है। तानिया का जन्म २० अगस्त १९८६ को दिल्ली में हुआ https://web.archive.org/web/20241225093950/https://www.upkarnews.com/tania-sachdev-chess-player-news 25 दिसंबर 2024 था। वह एक शतरंज प्रस्तोता और विवरणकार है। तानिया सचदेवा https://web.archive.org/web/20241225093950/https://www.upkarnews.com/tania-sachdev-chess-player-news 25 दिसंबर 2024 ने ६ साल की उम्र में ही अपनी माँ अंजू से शतरंज का खेल सीखना श्हुरु कर दिया था। उनके माता-पिता ने उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया। और वह आठ साल की थी जब उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया। वह के.सी. जोशी द्वारा प्रशिक्षित की गई थी और अपने शुरुआती वर्षों के दौरान उन्होंने एक बच्चे के रूप में कई कार्यक्रम जीते।"25th Asian Juniors 2002, Sri Lanka". Tripod. Retrieved 7 November 2015. २००२ में, उन्होंने मारवाला में एशियाई जूनियर गर्ल्स चैम्पियनशिप जीती। उन्होने दिल्ली के वसंत विहार के मॉडर्न स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से स्नातक किया। https://web.archive.org/web/20241225093950/https://www.upkarnews.com/tania-sachdev-chess-player-news 25 दिसंबर 2024
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा
२००५ में वह महिला ग्रैंडमास्टर खिताब से सम्मानित होने वाली आठवें भारतीय खिलाड़ी बनी। उन्होंने २००६ और २००७ में भारत की राष्ट्रीय महिला प्रीमियर चैंपियनशिप जीती। २००७ में उन्होंने तेहरान में नौ राउंड में ६ अंक के साथ महिला एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप जीती।12th Asian Women Indevidual (sic) Chess Championship Chess-Results और उन्हें २००९ में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। Ramirez, Alejandro (2016-03-20). "Indian success in Iceland". ChessBase. Retrieved 2016-08-31. "Abhijeet wins Reykjavik Open; Tania makes Grandmaster norm". The Times of India. 2016-03-17. Retrieved 2016-08-31. २०१६ में, तानिया ने रिक्जेविक ओपन में सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार जीता और कातालु में राष्ट्रमंडल महिला चैंपियन का खिताब जीता। उन्होंने २००८ में महिलाओं के शतरंज ओलंपियाड में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए, २००९ और २०११ में महिलाओं की विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप, २००३ के एशियाई महिला शतरंज चैंपियनशिप, २००६ के एशियाई खेलों में और २००९ के एशियाई इंडोर खेलों के लिए खेल खेले है। "Gupta and Sachdev overall champions of Commonwealth Open Chess". Daily News. 2016-08-19. Retrieved 2016-08-31.
उन्होंने इस्तंबुल में २०१२ में महिला शतरंज ओलंपियाड में बोर्ड-3 के लिए व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता, २००८, २००९, २०१२ ०र २०१४ में चार टीम रजत पदक और महिलाओं की एशियाई टीम चैम्पियनशिप में चार पदक जिनमे तीन रजत और एक कांस्य पदक था हासिल किए। Sachdev Tania team chess record at Olimpbase.org
तानिया ने शतरंज के लिए एक फ्रित्त्ट्र्रेनर स्ट्रेट्जी डीवीडी पेश की है और वह २०१३ में चेन्नई में मैग्नस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद के बीच हुई विश्व चैम्पियनशिप मैच के लिए आधिकारिक कमेंटरी टीम का सदस्य भी रह चुकी है।Shah, Sagar (2014-07-04). "Improve Your Chess With Tania Sachdev". Chessbase Chess News. Retrieved 5 September 2016.
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय महिला
श्रेणी:भारतीय महिला खिलाड़ी
श्रेणी:शतरंज खिलाड़ी
श्रेणी:महिला खिलाड़ी