411 REFERENCE · Wikipedia
रॉबर्ट बटलर विल्सन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रॉबर्ट बी. विल्सन 1937 5 16 जिनेवा, नेब्रास्का, अमेरिका हार्वर्ड विश्वविद्यालय (बीए, एमबीए, डीबीए) https://id.lib.harvard.edu/alma/990048481930203941/catalog ए सिम्पलिशल एल्गोरिथम फॉर कॉन्केव प्रोग्रामिंग 1963 औद्योगिक संगठन में खेल सिद्धांतअनुक्रमिक द्विघात प्रोग्रामिंग अर्थशास्त्रीप्रबंध विज्ञान स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय गोल्डन गूज अवॉर्ड (2014)बीबीवीए फाउंडेशन फ्रंटियर्स ऑफ नॉलेज अवार्ड्स (2015)अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2020)
रॉबर्ट बटलर "बॉब" विल्सन जूनियर (जन्म - 16 मई 1937) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। इन्हें अपने स्टैनफोर्ड सहयोगी और पूर्व छात्र पॉल आर. मिलग्रोम के साथ संयुक्त रूप से "नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए" 2020 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2020 https://www.nobelprize.org/uploads/2020/09/press-economicsciences2020.pdf रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज 4 जून 2026 इनके दो और छात्र एल्विन ई. रोथ और बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम भी अपने आप में नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।
आरंभिक जीवन और शिक्षा
विल्सन का जन्म 16 मई 1937 को जिनेवा, नेब्रास्का में हुआ। इन्होंने नेब्रास्का के लिंकन हाई स्कूल से स्नातक की पढ़ाई की और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पूरी स्कॉलरशिप हासिल की। इन्होंने 1959 में हार्वर्ड कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद विल्सन ने 1961 में एम.बी.ए. और 1963 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से डी.बी.ए. की डिग्री हासिल की। इन्होंने बहुत कम समय के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में काम किया और फिर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के संकाय से जुड़ गए। ये 1964 से स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल की फैकल्टी में हैं।रॉबर्ट विल्सन https://www.gsb.stanford.edu/faculty-research/faculty/robert-wilson स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस 4 जून 2026 en 30 सितम्बर 2025 1993 से 2001 तक विल्सन हार्वर्ड लॉ स्कूल के एफिलिएटेड फैकल्टी मेंबर भी थे।
योगदान
विल्सन प्रबंध विज्ञान और व्यवसायिक अर्थशास्त्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। विल्सन बाजार डिज़ाइन, मूल्य निर्धारण, वार्ता और औद्योगिक संगठन और सूचना अर्थशास्त्र से जुड़े विषय पर अनुसंधान और शिक्षण के लिए जाने जाते हैं। ये खेल सिद्धांत और इसके अनुप्रयोग के विशेषज्ञ हैं। विद्युत शक्ति के लिए प्राथमिकता सेवा के मूल्य निर्धारण पर उनके काम को उपयोगिता उद्योग में लागू किया गया है।रॉबर्ट विल्सन https://siepr.stanford.edu/events/speakers/robert-wilson siepr.stanford.edu 4 जून 2026 en 13 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191213084007/https://siepr.stanford.edu/events/speakers/robert-wilson dead
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1937 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
सन्दर्भ