411 REFERENCE · Wikipedia
अर्जुन रामपाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अर्जुन
Arjun Rampal Arjun-Rampal-BH.jpg 1972 11 26 जबलपुर, मध्य प्रदेश भारत मॉडल , अभिनेता, फ़िल्म निर्माता 2001 –वर्तमान मैहर जेसिया बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर2009 रॉक ऑन
अर्जुन रामपाल Arjun Rampal, (जन्म 26 नवम्बर 1972), एक भारतीय अभिनेता हैं, जो अधिकतर बॉलीवुड की फ़िल्मों में कार्य करते हैं, साथ ही वे एक मॉडल हैं।अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका 21 साल बाद हुए अलग, जानिए क्यों आई रिश्तों में दरार https://www.jansatta.com/entertainment/arjun-rampa-mehr-jesia-divorce-arjun-rampal-and-mehr-jesia-granted-divorce-split-21-years-marriage-bollywoodnews/1228551/ Jansatta 21 नवंबर 2019
फ़िल्म कैरियर
उनकी पहली फ़िल्म - मोक्ष 2001 में प्रदर्शित हुई, जिसे अशोक मेहता ने निर्देशित किया गया था। बहरहाल, यह फ़िल्म उनकी दूसरी फ़िल्म प्यार, इश्क़ और मोहब्बत के बाद जारी की गई थी, जिसमें उन्होंने सुनील शेट्टी और आफ़ताब शिवदासानी के साथ काम किया था। हालांकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया, पर आलोचकों ने दोनों ही फ़िल्मों में उनके अभिनय की सराहना की। 2002 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी से फ़ेस ऑफ़ द इयर पुरस्कार जीता।
अपनी पहली फ़िल्म के बाद से ही, उन्होंने लगातार आंखें (2002), दिल है तुम्हारा (2002), यक़ीन (2005) तथा एक अजनबी (2005) जैसी फ़िल्मों में काम किया। अधिकांश फ़िल्मों में वे सहायक भूमिकाओं में नज़र आए और ये व्यावसायिक तौर पर सफल नहीं रहीं।
उन्होंने शाहरुख़ ख़ान, रानी मुखर्जी, सैफ़ अली ख़ान, प्रीति ज़िंटा और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों के साथ मिल कर टेम्पटेशन 2004 में भाग लिया।
2006 में उन्होंने बहु कलाकारों वाली फ़िल्म कभी अलविदा ना कहना में अतिथि भूमिका निभाई और अमिताभ बच्चन अभिनीत 1978 की फ़िल्म डॉन के रीमेक डॉन - द चेस बिगिन्स अगेन में एक सहायक भूमिका निभाई. यहां रामपाल, मूल संस्करण में प्राण द्वारा अभिनीत जसजीत की भूमिका में नज़र आए।
इसके बाद उन्होंने फ़िल्म आई सी यू (2006) के निर्माण और उसमें अभिनय का निर्णय लिया, जो 29 दिसम्बर 2006 को प्रदर्शित हुई। अर्जुन ने अपने स्वयं की निर्माण कंपनी चेसिंग गणेशा फ़िल्म्स के ज़रिए इसका निर्माण किया। उनकी पत्नी मेहर जेसिया सह-निर्माता थीं। फ़िल्म में रामपाल, विपाशा अग्रवाल, सोनाली कुलकर्णी और बोमन ईरानी ने अभिनय किया। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान और रितिक रोशन ने इस फ़िल्म में छोटी भूमिकाएं निभाईं.आई सी यू को पूरी तरह लंदन में फ़िल्माया गया। फ़िल्म को अच्छी समीक्षाएं नहीं मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। लेकिन उन्होंने फ़राह ख़ान के ओम शांति ओम (2007) फ़िल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त कीं, जो बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक थी।
2007 में अर्जुन ने ऋतुपर्णो घोष की अंग्रेज़ी-भाषा की कलात्मक फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और प्रीति ज़िंटा के साथ द लास्ट लियर में अभिनय किया। यह फ़िल्म, टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में पहली बार प्रदर्शित हुई और अन्य कई फ़िल्म समारोहों में भी इसका उपयुक्त स्वागत हुआ। भारत के थिएटरों में उसके रिलीज़ होने पर रामपाल ने अपने अभिनय के लिए अनुकूल समीक्षाएं प्राप्त कीं. 2008 में रामपाल ने रॉक ऑन!! में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने बैंड के प्रधान गिटारिस्ट की भूमिका निभाई, जो व्यापक रूप से सराही गई और उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते। http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=131&catName=MjAwOA==&PHPSESSID=c57491f6bb68eb4b6d53fe0acf0bf999 Worldwide Grossers (Figures in INR) https://archive.today/20130102051154/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=131&catName=MjAwOA==&PHPSESSID=c57491f6bb68eb4b6d53fe0acf0bf999 2 जनवरी 2013 29 अक्तूबर 2009 live बहरहाल, अर्जुन का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।
निजी जीवन
अर्जुन रामपाल का जन्म 1972 में जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था।Sen Abha B-Day: यहां जन्में थे एक्टर अर्जुन रामपाल , सुजैन से है गहरी दोस्ती https://www.patrika.com/jabalpur-news/arjun-rampal-is-an-indian-film-actor-s-birthday-7060/ राजस्थान पत्रिका उन्होने पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की और उनकी दो बेटियां, माहिका, 17 जनवरी 2002 को और माइरा जून 2005 में पैदा हुईं.अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का शादी के 21 साल बाद तलाक, बेटियां रहेंगी मां के साथ https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/arjun-rampal-and-mehr-jesia-divorce-granted-by-family-court-in-bandra-mumbai/articleshow/72153478.cms नवभारत टाइम्स
फ़िल्मोग्राफ़ी
शीर्षकवर्षभूमिकाटिप्पणी प्यार इश्क और मोहब्बत 2001 गौरव मोक्ष 2001 विक्रम सहगल दीवानापन 2001 सूरज सक्सेना आंखें 2002 अर्जुन वर्मा दिल है तुम्हारा 2002 देव खन्ना दिल का रिश्ता 2003 जय मेहता तहज़ीब 2003 सलीम मिर्ज़ा असंभव 2004 कप्तान अदित आर्य वादा 2005 राहुल एलान 2005 अर्जुन यकीन 2005 निखिल ओबेराय एक अजनबी 2005 शेखर हमको तुमसे प्यार है 2006 रोहित डरना ज़रूरी है 2006 कुणाल कभी अलविदा ना कहना 2006 जय के रूप में अतिथि भूमिका डॉन - द चेस बिगिन्स अगेन 2006 जसजीत अलग 2006 सबसे अलग गीत में विशेष भूमिका आई सी यू 2006 राज जायस्वाल हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड 2007 विशेष भूमिका ओम शांति ओम 2007 मुकेश "मिकी" मेहरापहली खलनायक भूमिका रॉक ऑन 2008जोसेफ (जौ) मैस्करेनहास फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार द लास्ट लियर 2008 सिद्धार्थ ई एम आय2008रियान मेरीडियन 2008 अतुल सिप्पी (निर्माणाधीन) फ़ॉक्स 2009अर्जुन कपूरहाउसफुल2010मेजर कृष्णा रावराजनीति2010पृथ्वीराज प्रतापनामित- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कारवी आर फैमिली2010अमनरास्कल्स2011एंथॉनीरा.वन2011रा.वनहीरोइन2012आर्यन खन्ना चक्रव्यूह 2012 एस॰ पी॰ आदिल खान अज़ब गज़ब लव2012कर्ण सिंह चौहान / अर्जुन सिंह चौहान इनकार 2013राहुल वर्माडी-डे2013कैप्टन रुद्र प्रताप सिंहसत्याग्रह 2013 फ़ैमिलीवाला 2013 रॉय 2015 नेल पॉलिश 2021 सिद्धार्थ जयसिंह ज़ी५ फ़िल्म नास्तिक उत्पादन में द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव उत्पादन में शिदनाक महार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0992000
श्रेणी:पंजाबी लोग
श्रेणी:1972 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय पुरुष मॉडल
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:फ़िल्म निर्माता
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जबलपुर के लोग
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:भारतीय अभिनेता