Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चश्म-ए-बद दूर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चश्म-ए-बद दूर उत्तर भारत, पाकिस्तान और ईरान में कहा जाने वाले एक सूत्रवाक्य है जो इन क्षेत्रों की लोक-विश्वास में बुरी नज़र से बचने के लिए प्रयोग होता है। इसका अर्थ है "बुरी नज़र दूर हट"।Hindustani Manual https://web.archive.org/web/20150401105634/http://books.google.com/books?id=U8KY5e9gvakC 1 अप्रैल 2015 , Phillott Douglas Craven, BiblioLife, 2009, ISBN 978-1-110-78714-2, ... Chashm-i bad dur 'far be the evil eye' ... शब्दोत्पत्ति यह मूल रूप से फ़ारसी से लिया गया है, हालांकि फ़ारसी और संस्कृत दोनों के हिन्द-ईरानी भाषा परिवार के सदस्य होने की वजह से इसमें कुछ​ सजातीय शब्द हैं - चश्म का अर्थ है "आँख" या "नज़र" - यह संस्कृत के "चक्षु" शब्द का सजातीय शब्द है और हिन्दी के "चश्मा" (यानि आँखों की ऐनक) शब्द में भी पाया जाता है बद का अर्थ है "बुरा" या "बुरी" - यह "बदतमीज़", "बदक़िस्मत", "बदबू", "बदसूरत" जैसे सैंकड़ों हिन्दी शब्दों में इस्तेमाल होता है दूर का अर्थ संस्कृत और फ़ारसी में एक ही है "चश्म-ए-बद" का मतलब हुआ "बुरी नज़र"। "चश्म-ए-बद दूर" (ur چشمِ بد دور) का अर्थ हुआ "बुरी नज़र दूर (हो)"। लोक संस्कृति में भारतीय उपमहाद्वीप में यह सूत्रवाक्य क​ई जगहों पर लिखा नज़र आता है, जैसे के गाड़ियाँ, घर, दुकाने, वग़ैरह ; उदाहरण के लिए 'बुरी नज़र वाले तेरा मुँह काला' जैसे वाक्य। यह क​ई फ़िल्मों में भी प्रयोग हो चुका है, जैसे कि 1981 में बनी "चश्म-ए-बद्दूर" ही नाम की फ़िल्म और सन् 1961 की फ़िल्म "ससुराल" का गाना "तेरी प्यारी-प्यारी सूरत को किसी की नज़र न लगे, चश्म-ए-बद दूर"।Love Songs from Bollywood Films, Kajal Varma, Star Publications, 2007, ISBN 978-1-905863-14-3, ... Teri pyari-pyari surat ko ... इन्हें भी देखें सूत्रवाक्य नज़र सन्दर्भ 2 श्रेणी:हिन्दी-उर्दू के सूत्रवाक्य श्रेणी:फ़ारसी के सूत्रवाक्य श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना