411 REFERENCE · Wikipedia
इकेदा झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इकेदा झील Lake Ikeda (152624734).jpg कैमोन पर्वत के पास स्थित इकेदा झील क्यूशू द्वीप 31 14 N 130 34 E region:JP-46_type:waterbody inline,title ज्वालामुखीय झील 41 km2 on जापान 11 km2 on 135 m on 233 m on 1.47 km3 acre.ft on 1.7 years 15.1 km on
इकेदा झील (池田湖 इकेदा-को), क्यूशू द्वीप के कागोशिमा शहर से 40 किमी दक्षिण में स्थित एक ज्वालामुखीय झील हैं। यह संभवतः पर्यटकों में इशी नामक एक राक्षस मछली के कथित तौर पर देखे जाने वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। और यह 11 वर्ग किमी के सतह क्षेत्र और 15 किमी लंबाई की तटरेखा के साथ क्यूशू द्वीप की सबसे बड़ी झील हैं।http://www.jnto.go.jp/eng/ttp/sg/10-MajorDestinations/MediumIndex/09-Kyushu.html जापान में प्रमुख स्थान - क्यूशू द्वीप www.jnto.go.jp 2008-05-21 https://web.archive.org/web/20080108133817/http://www.jnto.go.jp/eng/ttp/sg/10-MajorDestinations/MediumIndex/09-Kyushu.html 8 जनवरी 2008 dead
भूगोल
इकेदा झील, कागोशिमा शहर के करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में क्यूशू में सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील हैं, झील की परिधि 15 किलोमीटर और क्षेत्रफल 11 वर्ग किलोमीटर का हैं। इस झील की गहराई 233 मीटर तक की हैं। झील का लगभग गोल आकार, इस क्षेत्र में 6400 साल पहले ज्वालामुखीय गतिविधि की वजह से बने एक ज्वालामुखी झील के कारण हैं। इसके ज्वालामुखीय झील होने के कारण, पहले झील के अंदर आने या बाहर बहने वाली कोई नदियाँ नहीं थी, और जल स्तर को बनाए रखने के लिए इसे वर्षा पर पूरी तरह निर्भर होना पड़ता था।https://en.japantravel.com/kagoshima/lake-ikeda/29329 https://web.archive.org/web/20180121090345/https://en.japantravel.com/kagoshima/lake-ikeda/29329 21 जनवरी 2018 इकेदा झील परन्तु अब इसमें आस-पास कि तीन नदियों को मोड़ा गया हैं।
अपकर्ष
1955 के बाद इकेदा झील के आसपास के क्षेत्रों के विकास से पानी की गुणवत्ता में गिरावट आई हैं।http://www.ilec.or.jp/database/asi/asi-30.html इकेदा झील पर अंतर्राष्ट्रीय झील पर्यावरण समिति लेख अंतर्राष्ट्रीय झील पर्यावरण समिति 2008-05-21 https://web.archive.org/web/20070715074328/http://www.ilec.or.jp/database/asi/asi-30.html 15 जुलाई 2007 dead इसके पानी के गुणवत्ता में आते कमी के अन्य कारणों में, इस क्षेत्र में कृषि क्षेत्र और परिवारों के लिए विकसित की गइ एक सिंचाई परियोजना भी शामिल है, जो 1965 में शुरू हुई थी, और इसके लिए तीन निकटवर्ती नदियों के जलमार्ग को मोड़ कर झील में स्थानांतरित किया गया था। सिंचाई प्रणाली 1982 से संचालित हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप पानी की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ हैं, हालांकि 1950 के दशक से झील की पारदर्शिता 26.8 मीटर से घट कर लगभग 5 मीटर तक आ गई हैं, और अब इसे दुनिया भर में पारदर्शिता के मामले में 7वें नंबर का स्थान प्राप्त हैं।
जानवर
thumb|left|200px|इकेदा झील का ईल
इकेदा झील, छह फुट लंबे ईल्स के घर के लिए जाना जाता हैं। 1998 में, झील में एक बैंथलालॉजिकल सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें पाया गया कि वहाँ कोई ज़ोबैन्थोस नहीं थे, हालांकि यहाँ दो ट्यूबिफिड ओलिगोचेट्स और एक स्टेरॉनोमीड पाए गए थे।http://www.ingentaconnect.com/content/klu/10201/2006/00000007/00000003/00000180 Disappearance of deep profundal zoobenthos in Lake Ikeda, southern Kyushu, Japan, with relation to recent environmental changes in the lake Ingenta Connect.com December 2006 2008-05-21 https://web.archive.org/web/20121013222931/http://www.ingentaconnect.com/content/klu/10201/2006/00000007/00000003/00000180 13 अक्तूबर 2012 live 1940 के दशक तक झील को ओलिगोट्रॉफिक माना जाता था, पानी के नीचे की जीवन में आते गिरावट के लिए एक सिद्धांत यह है कि ग्लोबल वार्मिंग द्वारा इकेदा झील में मौजूदा जीवन प्रभावित हुआ है।
पौराणिक कथा
इकेदा झील आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय शिंतो लोककथाओं में महत्वपूर्ण है। स्थानीय धार्मिक परंपराओं में झील को मूल रूप से मानव जाति की उत्पत्ति के रूप में देखा जाता हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
इकेदा और यामागावा: जापान में सक्रिय ज्वालामुखी के राष्ट्रीय सूची - जापान मौसम विज्ञान एजेंसी
इकेदा - जापान के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
श्रेणी:जापान की झीलें