411 REFERENCE · Wikipedia
मच्छयाल झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2021
हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर से लगभग आठ किलोमीटर दूर जोगेंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं सड़क पर एक हिंदू तीर्थस्थल मच्छयाल स्थित है। सदियों पुरानी आस्था का प्रतीक यह तीर्थस्थल मछलियों के देवता मछिन्द्रनाथ को समर्पित है। यहां एक पवित्र झील है, जिसे मच्छयाल झील कहा जाता है। मच्छयाल का मतलब होता है “मछलियों की आल”। इस स्थान पर भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का मंदिर भी है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। बैशाखी पर यहां तीन दिन मेला भी लगता है। मान्यता के तौर पर लोग पूजनीय मछली को लोग नथनी भी पहनाते रहे हैं।