411 REFERENCE · Wikipedia
पिधिरत्सी किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिधिरत्सी किला 46-203-0010 Pidhirci DSC 4252.jpg 2015 में महल पिधिरत्सी, ज़ोलोचिव रायन, लविव ओब्लास्ट यूक्रेन 1635 गिलौम ले वासेउर डी ब्यूप्लान, एंड्रिया डेल एक्वा
पिधिरत्सी किला पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव ओब्लास्ट (प्रांत) के पिधिरत्सी गांव में स्थित एक आवासीय किला-महल है।Pidhirtsi Castle https://www.locationscout.net/ukraine/21308-pidhirtsi-castle लोकेशनस्काउट 23 अगस्त 2026 en पिधिरत्सी किला यह किला ल्वीव से अस्सी किलोमीटर पूर्व में स्थित है। वर्तमान में यह ल्वीव नेशनल आर्ट गैलरी का हिस्सा है।
इतिहास
इस किले का निर्माण पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल के ग्रैंड क्राउन हेटमैन स्टैनिस्लाव कोनीकपोलस्की के आदेश पर सन् 1635 से 1640 के बीच इतालवी वास्तुकार एंड्रिया डेल एक्वा और गिलौम ले वासेउर डी ब्यूप्लान द्वारा किया गया।Pidhirtsi Castle https://www.wmf.org/monuments/pidhirtsi-castle वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड 23 अगस्त 2026 en पिधिरत्सी किला यह किला पोलैंड के साम्राज्य के शाही अधिकार क्षेत्र का हिस्सा था और इसे पूर्व पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल के पूर्वी सीमावर्ती इलाकों में मौजूद किले और बगीचे वाले परिसरों में सबसे कीमती माना जाता है।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूसियों ने इस किले पर कब्ज़ा कर लिया। उन्होंने इसे नष्ट नहीं किया लेकिन यहाँ से ज़्यादातर कीमती चीज़ें लूट लीं।
बाहरी हिस्सा
ईंट और पत्थर से बनी यह इमारत पलाज़ो इन फोर्टेज़ा शैली में डिज़ाइन की गई थी। यह किला पहाड़ी की ढलान पर बना हुआ है। किले की सुरक्षा एक खंदक ड्रॉब्रिज और बुर्जों वाली मज़बूत दीवारों से की जाती है। इसका पश्चिमी हिस्सा मेहमानों के लिए आधिकारिक आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था और पूर्वी हिस्सा निजी था जो मालिक और नौकरों के लिए आरक्षित किया गया था।
पुनर्स्थापना
फरवरी 1956 में यह किला लगभग पूरी तरह जल गया जिसमें कीमती पेंटिंग भी शामिल थीं।Pidhirtsi Castle https://www.atlasobscura.com/places/pidhirsti-castle-2 एटलस ऑब्स्क्यूरा 23 अगस्त 2026 en पिधिरत्सी किला इसमें तीन हफ़्ते तक आग लगी रही जिससे सिर्फ़ दीवारें ही बचीं और 12 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। 1997 में इसे ल्विव गैलरी ऑफ़ पेंटिंग ने खरीद लिया और इसे एक संग्रहालय में बदल दिया।
इन्हें भी देखें
कामियानेट्स-पोडिल्स्की किला
ज़बाराझ किला
ज़ोलोचिव किला
लुबार्ट का किला
ओलेस्को किला
सन्दर्भ
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग
श्रेणी:दुर्ग