411 REFERENCE · Wikipedia
वेस्पा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेस्पा
Vespa-logo.svg
Red Vespa Scooter.jpg
200px
सहायक कंपनी
1946 04 23 y
इटली
स्कूटर
पियाज्जोVespa: पियाज्जो ने लॉन्च किया वेस्पा का लिमिटेड-एडिशन मॉडल, मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने खुद किया डिजाइन, जानें खासियत https://www.amarujala.com/photo-gallery/automobiles/piaggio-vespa-justin-bieber-x-edition-scooter-piaggio-launches-new-limited-edition-model-of-a-vespa-scooter-called-justin-bieber-x-edition-scooter-designed-by-justin-bieber-himself 2 जून 2023 अमर उजाला hi
vespa.com
वेस्पा (it Vespa no) पियाज्जो द्वारा निर्मित स्कूटर और मोपेड का इतालवी लक्जरी ब्रांड है।Vespa ने लॉन्च किये महंगे लग्जरी स्कूटर, इस कीमत में आ जायेगी रॉयल एनफील्ड हंटर 350 https://www.patrika.com/bike-news/vespa-125-and-vespa-150-luxury-scooter-launched-in-india-8252343/ 2 जून 2023 पत्रिका 20 मई 2023 hi-IN इस नाम का अर्थ इतालवी में ततैया है। हाल के वर्षों में, कई शहरी यात्रियों ने (विशेषकर यूरोप में) नए या ठीक किये गए वेस्पा खरीदे हैं। वेस्पा (और अन्य स्कूटर) की लोकप्रियता में वृद्धि के दो कारण हैं। एक तो बड़े शहरों में मोटर कार के लिए उपलब्ध पार्किंग की कमी और वेस्पा को चलाने में लगने वाली कम लागत।
विंटेज मोटर स्कूटरों में रुचि के इस पुनरुत्थान ने एक स्कूटर रिपेयर उद्योग को भी जन्म दिया है।35 मिनट में 60 साल पुराने कबाड़ स्कूटर को कर दिया चकाचक! देखने वाले कहेंगे- 'तुमसा कोई प्यारा नहीं है' https://zeenews.india.com/hindi/auto-news/60-years-old-vespa-scooter-restoration/1291354 2 जून 2023 ज़ी न्यूज़ hi जिसमें थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया से बाकी दुनिया में कई ठीक किये वेस्पा निर्यात किए जा रहे हैं। विश्व स्तर पर वेस्पा का सबसे बड़ा बाजार अभी भी इटली ही है। लेकिन यूनाइटेड किंगडम अभी भी वेस्पा का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक बाजार है।
भारत में वेस्पा
पियाजियो ने पहली बार 1960 के दशक में बजाज ऑटो को भारत में वेस्पा स्कूटर के उत्पादन का लाइसेंस दिया था। 1971 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के निजीकरण कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में पियाजियो के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया। यह साझेदारी समाप्त होने के बाद भी बजाज ने वेस्पा के डिज़ाइन के ऊपर बना चेतक स्कूटर का उत्पादन जारी रखा।
भारत में एक और वेस्पा पार्टनर एलएमएल मोटर्स था। 1983 में पियाजियो के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में एलएमएल ने भारतीय बाजार में वेस्पा से प्रेरित स्कूटर जारी किये। 1999 में, पियाजियो के साथ लंबे विवाद के बाद एलएमएल ने पियाजियो की हिस्सेदारी वापस खरीद ली और साझेदारी समाप्त हो गई। फिर भी एलएमएल ने वेस्पा से प्रेरित स्कूटर का उत्पादन जारी रखा। 2 जून 2017 को एलएमएल ने दिवालिया होने का नोटिस जारी किया और वह 2018 में स्थायी रूप से बंद हो गई।
2012 में नई दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो से वेस्पा ने भारतीय बाजार में फिर से प्रवेश किया। पियाजियो ने एक्सपो में अपने स्कूटरों के कई संस्करण पेश किये। वेस्पा ने इस बार किसी भी भारतीय कंपनी से साझेदारी नहीं की और भारत में अपने स्कूटर स्वयं जारी किये। अब यह भारत में पांच संकरण में बिकता है जिनकी कीमत 1.17 लाख से 1.54 लाख के बीच है।वेस्पा स्कूटर कीमत सूची, नई वेस्पा स्कूटर मॉडल 2023 फोटो, माइलेज https://hindi.bikedekho.com/vespa-scooters बाइकदेखो 2 जून 2023 hiVespa Scooter में ग्राहकों को मिल रहा बेहतर विकल्प एक साथ लॉन्च हुए चार नए कलर https://www.jagran.com/automobile/latest-news-vespa-scooter-vespa-new-color-piaggio-scooters-23250784.html 2 जून 2023 दैनिक जागरण hi इसका इलेक्ट्रिक संस्करण भी कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा है जिसका नाम "वेस्पा इलेक्ट्रिका" रखा गया है। कंपनी के अनुसार वह 3.5 घंटे में फूल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक चलेगा और वह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है।Vespa Elettrica: 3 घंटे में फुल चार्ज और 100 km की ड्राइविंग रेंज https://hindi.news24online.com/auto/vespa-elettrica-full-charge-in-3-hours-and-driving-range-of-100-km-know-features/234047/ 2 जून 2023 न्यूज़ 24 13 मई 2023 hi
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
श्रेणी:मोटर स्कूटर
श्रेणी:बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ