Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दुस्तान (समाचार पत्र)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2018 दैनिक हिन्दुस्तान हिन्दी भाषा का एक दैनिक समाचार पत्र है। यह 1932 में शुरु हुआ था। इसका उद्घाटन महात्मा गांधी ने किया था। 1942 का भारत छोड़ो आन्दोलन छिड़ने पर `हिन्दुस्तान' लगभग 6 माह तक बन्द रहा। यह सेंसरशिप के विरोध में था। एक अग्रलेख पर 6 हजार रुपये की जमानत माँगी गई। देश के स्वाधीन होने तक `हिन्दुस्तान का मुख्य राष्ट्रीय आन्दोलन को बढ़ावा देना था। इसे महात्मा गाँधी व काँग्रेस का अनुयायी पत्र माना जाता था। गाँधी-सुभाष पत्र व्यवहार को हिन्दुस्तान' से अविकल रूप से प्रकाशित किया। हिन्दुस्तान' में क्रांतिकारी यशपाल की कहानी कई सप्ताह तक रोचक दर से प्रकाशित हुई। राजस्थान में राजशाही के विरुद्ध आंदोलनों के समाचार इस पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित होते रहे। हैदराबाद सत्याग्रह का पूर्ण `हिन्दुस्तान' ने समर्थन किया। देवदास गाँधी के मार्गदर्शन में इस पत्र ने उच्च आदर्शों को अपने साथ रखा और पत्रकारिता की स्वस्थ परम्पराएँ स्थापितकी। गाँधीजी के प्रार्थना प्रवचन पं जवाहरलाल नेहरू व सरदार वल्लभ भाई पटेल के भाषण अविकल रूप से `हिन्दुस्तान' में छपते रहे। दैनिक `हिन्दुस्तान' का पटना (बिहार) से भी संस्करण प्रकाशित हो रहा है। प्रकाशन स्थल यह समाचार पत्र उत्तर भारत में प्रकाशित होता हैं। यह दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, भागलपुर, राँची, देहरादून तथा चंडीगढ़ से एक साथ प्रकाशित होता है। सन्दर्भ श्रेणी:भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र श्रेणी:हिन्दी भाषा के समाचार पत्र श्रेणी:विश्व के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र