411 REFERENCE · Wikipedia
हाउसा भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाउसा भाषा (Hausa language) पश्चिमी अफ़्रीका में बोली जाने वाली एक भाषा है। यह अफ़्रो-एशियाई भाषा-परिवार की चाडी शाखा की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसे 3.5 करोड़ लोग मातृभाषा के रूप में और करोड़ों अन्य द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं। शुरु में यह दक्षिणी नाइजर और उत्तरी नाइजीरिया के हाउसा समुदाय की भाषा हुआ करती थी लेकिन समय के साथ-साथ फैलकर पूरे पश्चिमी अफ़्रीका के एक बड़े भूभाग की सम्पर्क भाषा बन गई। यह एक सुरभेदी भाषा है और सुरों के अंतर के आधार पर इसे कई पारम्परिक उपभाषाओं में बांटा जाता है। आरम्भ में हाउसा भाषा को "अजमी" कहलाने वाले अरबी लिपि के एक परिवर्तित रूप में लिखा जाता था लेकिन अब इसे "बोको" कहलाने वाले रोमन लिपि के एक रूप में लिखा जाता है।Mikael Parkvall, "Världens 100 största språk 2007" (The World's 100 Largest Languages in 2007), in Nationalencyklopedin"Hausa language https://web.archive.org/web/20160310190932/http://www.ethnologue.com/17/language/hau/ 10 मार्च 2016 " at Ethnologue (17th ed., 2013)Hammarström, Harald; Forkel, Robert; Haspelmath, Martin; Bank, Sebastian, eds. (2016). "Hausa https://web.archive.org/web/20180710151619/http://glottolog.org/resource/languoid/id/haus1257 10 जुलाई 2018 ". Glottolog 2.7. Jena: Max Planck Institute for the Science of Human History.
इन्हें भी देखें
चाडी भाषाएँ
हाउसा लोग
सन्दर्भ
*
श्रेणी:चाडी भाषाएँ
श्रेणी:बेनिन की भाषाएँ
श्रेणी:बुर्कीना फ़ासो की भाषाएँ
श्रेणी:कैमरून की भाषाएँ
श्रेणी:नाइजर की भाषाएँ
श्रेणी:नाइजीरिया की भाषाएँ
श्रेणी:कोत दिव्वार की भाषाएँ
श्रेणी:सूडान की भाषाएँ
श्रेणी:घाना की भाषाएँ
श्रेणी:टोगो की भाषाएँ