411 REFERENCE · Wikipedia
तखतगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तखतगढ़ Takhatgarh Sunrise at Takhatgarh Talab.JPG तखतगढ़ तालाब पर उगता सूरज तखतगढ़ India Rajasthan 25.33 73.00 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला पाली ज़िला 221 16729 2011 भाषा प्रचलित राजस्थानी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 306912 दूरभाष कोड 02933 RJ-22 लिंगानुपात 948 ♂/♀
तखतगढ़ (Takhatgarh) भारत के राजस्थान राज्य के पाली ज़िले में स्थित एक नगर है। यह जालौर ज़िले की सीमा रेखा पर स्थित है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
इतिहास
किवदन्ती है कि इसका नाम जोधपुर के राजा तखतसिंह के नाम पर तखतगढ़ रखा गया। यह नगर लगभग १५० साल पुराना है।
प्रशासन
thumb|280px|बस स्थानक स्थित नगरपलिका कार्यालय
गांव के प्रथम सरपंच श्री सरेमल केसरीमल संघवी थे। १९७४ में तखतगढ़ को चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका घोषित कर दिया गया। १९५१ में भी यह कस्बा नगपालिका बना दिया गया था, लेकिन १९६१ में नगरपालिका की परिभाषा बदल जाने पर १९६१ से १९७४ तक यहां पर ग्राम पंचायत की व्यवस्था थी। 1995 में जयंती जैनम अध्यक्ष थे और 2005 में श्रीमती कंचन जैनम अध्यक्ष थे। अभी यहां पर २० वार्ड है। वर्तमान मे यहां नगरपालिका अध्यक्ष रजना घाची है, जो कि 2015 में प्रासद द्वारा सीधे निर्वाचित है।
अर्थव्यवस्था
यहां की अर्थव्यवस्था मुख्यतया कृषि आधारित है। कई लोग अपने गुजारे के लिये महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में जाते हैं। स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर, एम जी बी ग्रामीण बैंक एवं पाली सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक एवं बैंक ऑफ बडोदा यहां के बैंक है। १९६१-६२ में देश में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय रू. १७.८६ तखतगढ़ ग्राम पंचायत में रिकॉर्ड की गई थी।Sugan Chand Jain (1967). "Community development and panchayati raj in India", p. 180 यह ग्राम पंचायत उस समय राजस्थान में सबसे धनी थी।
यातायात
thumb|280px|right|तखतगढ़ बस स्थानक जवाई बाँध रेलवे स्टेशन है
तखतगढ़ का स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड श्रीमती कंचन जैनम के कार्यकाल में बना और उसका उद्घाटन, माननीय सांसद पुष्प जैन के द्वारा हुआ।राजस्थान परिवहन निगम की बसें यहां के यातायात का प्रमुख साधन है। वहीं कुछ गांवो के लिये निजी बसे ही उपलब्ध हैं। लम्बी दूरी के स्थानों के लिये फालना रेलवे स्टेशन से रेलगाडी का उपयोग किया जाता है।
शिक्षा
विद्यालय शिक्षा
विद्यालय शिक्षा प्राप्त करने के लिए निम्न विद्यालय सचांलित हो रहे हैं।
कम्प्युटर शिक्षा
इन्नोवेशन आईटी इंस्टीट्यूट आफॅ टेक्नोलोजी तखतगढ़, नेहरू रोड, तखतगढ़।
कॉलेज शिक्षा
सुमेरपुर की कॉलेज है। वर्तमान में तखतगढ़ में राजकीय कन्या महाविद्यालय है
सुविधाएँ
तगतगढ़ शहर में तगतगढ़ वाल्ट द्वारा सेफ डिपॉजिट लॉकर, पुराना बस स्टैंड पर राजेश्वर कांपलेक्स में जयंती जैनम द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। उसी के साथ अभी प्राइवेट ATM भी राजेश्वर कॉन्प्लेक्स में पुराना बस स्टैंड पर 1 अप्रैल 2018 से शुरू हो गया है। तगतगढ़ नगर वासियों को यह अनमोल सुविधा जयंती जैनम द्वारा दी जा रही है।
इन्हें भी देखें
पाली ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:पाली ज़िला
श्रेणी:पाली ज़िले के नगर