Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुल्लेला गोपीचंद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार पुल्लेला गोपीचंद yes 1973 11 16 नागंड्ला प्रकाशम, आन्ध्र प्रदेश, भारत 1.88 m ftin on पुरूष एकल 5http://old.internationalbadminton.org/histranking.asp?rankno=275&id=1 Historical Ranking Badminton World Federation 7 फ़रवरी 2010जून 2020 InternetArchiveBot 15 मार्च 2001 दायाँ 4221 पुल्लेला गोपीचंद (పుల్లెల గోపీచంద్) (इनका जन्म 16 नवम्बर 1973 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के नगन्दला में हुआ) एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी हैं। उन्होंने 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में 15-12,15-6 से हराते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की। http://www.mapsofindia.com/who-is-who/sports/pulella-gopichand.html Pulella Gopichand mapsofindia.com 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090213051415/http://www.mapsofindia.com/who-is-who/sports/pulella-gopichand.html 13 फ़रवरी 2009 live इस तरह से प्रकाश पादुकोण के बाद इस जीत को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए, जिन्होंने 1980 में जीत हासिल की थी।http://timesofindia.indiatimes.com/P-Gopichand/articleshow/30977688.cms P Gopichand 11 दिसम्बर 2002 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090821192742/http://timesofindia.indiatimes.com/P-Gopichand/articleshow/30977688.cms 21 अगस्त 2009 livehttp://www.pgba.in/abt_gopi.html Pullela Gopichand – The Founder Gopichand Badminton Academy 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100224093210/http://www.pgba.in/abt_gopi.html 24 फ़रवरी 2010 dead उन्हें वर्ष 2001 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://www.indianexpress.com/news/gopichand-completes-rare-treble-with-dronacharya/491904/ Gopichand completes rare treble with Dronacharya 21 जुलाई 2009 Indian Express 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20130221034129/http://www.indianexpress.com/news/gopichand-completes-rare-treble-with-dronacharya/491904 21 फ़रवरी 2013 live लेकिन बाद में, उनकी चोटों के कारण उनके खेल पर प्रभाव पड़ा और वर्ष 2003 में उनकी रैंकिंग गिर कर 126 पर आ गयी। 2005 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।http://india.gov.in/myindia/padmashri_awards_list1.php?start=480 Padma Shri Awardees भारत सरकार 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20120329045834/http://india.gov.in/myindia/padmashri_awards_list1.php?start=480 29 मार्च 2012 dead अब, वे गोपीचंद बैडमिन्टन अकादमी चलाते हैं। अब वे एक जाने माने कोच हैं जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। और सायना नेहवाल को एक बैडमिन्टन खिलाडी के रूप में उभारने में मुख्य हाथ उनका ही है।http://www.indianexpress.com/news/better-coaching-big-events-acting-as-a-booster-gopichand/549874/0 Better coaching, big events acting as a booster: Gopichand 4 दिसम्बर 2009 Indian Express 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20130221065010/http://www.indianexpress.com/news/better-coaching-big-events-acting-as-a-booster-gopichand/549874/0 21 फ़रवरी 2013 livehttp://www.hindu.com/2009/05/07/stories/2009050756451600.htm Gopi Chand believes India can make it to Group II 7 मई 2009 द हिन्दू 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090803163946/http://www.hindu.com/2009/05/07/stories/2009050756451600.htm 3 अगस्त 2009 live पुलेला गोपीचंद भारत के एक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच हैं। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Padma-Awards-Announced/articleshow/29365484.cms पद्म पुरस्कारों की घोषणा नवभारत टाईम्स 25 जनवरी 2013 27 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140202201708/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Padma-Awards-Announced/articleshow/29365484.cms 2 फ़रवरी 2014 live प्रारंभिक जीवन पुल्लेला गोपीचंद का जन्म पुल्लेला सुभाष चन्द्र और सुब्बरावामा के यहां 16 नवम्बर 1973 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के नगन्दला में हुआ।http://www.webindia123.com/personal/sports/gopi.htm Pullela Gopichand - Badminton Player webindia123.com 7 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100205191308/http://webindia123.com/personal/sports/gopi.htm 5 फ़रवरी 2010 dead शुरू में गोपीचंद क्रिकेट खेलने में अधिक रूचि रखते थे, लेकिन बाद में उनके बड़े भाई राजशेखर ने उन्हें बैडमिन्टन खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेंट पॉल स्कूल में अध्ययन किया और जब वे केवल 10 वर्ष के थे, तभी बैडमिन्टन के खेल में वे इतने कुशल हो गए की उनके चर्चे स्कूल में होने लगे। गोपीचंद जब 1986 में 13 वर्ष के थे तभी उन्हें स्नायु टूटने की समस्या को झेलना पड़ा. उसी साल उन्होंने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में सिंगल्स और डबल्स के खिताब जीते। चोट से विचलित हुए बिना वे जल्दी ही वापस लौटे और आंध्र प्रदेश राज्य की जूनियर बैडमिन्टन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंच गए। वर्ष 1988 तक, जब उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, गोपीचंद बैडमिन्टन के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर चुके थे। उन्होंने ए. वी. कॉलेज, हैदराबाद में प्रवेश लिया और लोक प्रशासन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह वर्ष 1990 और 1991 में भारतीय संयुक्त विश्वविद्यालयों की बैडमिन्टन टीम के कप्तान थे। गोपी ने अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण एस. एम. आरिफ से प्राप्त किया, इसके बाद प्रकाश पादुकोण ने उन्हें बीपीएल प्रकाश पादुकोण अकादमी में शामिल कर लिया। गोपी ने एसएआई बैंगलौर में गांगुली प्रसाद से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।http://www.rediff.com/sports/2001/mar/11arif.htm His hard work and dedication has paid off 11 मार्च 2001 The Tribune 12 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20110607031823/http://www.rediff.com/sports/2001/mar/11arif.htm 7 जून 2011 live http://www.tribuneindia.com/2001/20010415/cth3.htm Still a crusader 15 अप्रैल 2001 The Tribune 12 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20110605223556/http://www.tribuneindia.com/2001/20010415/cth3.htm 5 जून 2011 live गोपीचंद ने 5 जून 2002 को अपनी साथी ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवीलक्ष्मी से विवाह कर लिया। लक्ष्मी भी गोपीचंद के अपने राज्य आंध्र प्रदेश से ही हैं। http://www.rediff.com/sports/2002/jun/05gopi.htm Gopichand to wed Lakshmi 7 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20121024195603/http://www.rediff.com/sports/2002/jun/05gopi.htm 24 अक्तूबर 2012 live राष्ट्रीय बैडमिंटन उन्होंने वर्ष 1996 में अपना पहला राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप खिताब जीता, उन्होंने वर्ष 2000 तक एक श्रृंखला में पांच बार खिताब जीते। इसके अलावा उन्होंने इम्फाल में आयोजित किये गए राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक भी जीता। उसी वर्ष, गोपीचंद ने आंध्र प्रदेश राज्य की बैडमिन्टन टीम का नेतृत्व किया और प्रतिष्ठित रहमतुल्ला कप जीता। अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन गोपीचंद ने वर्ष 1991 में इंटरनेशनल बैडमिंटन में अपनी शुरुआत की जब उन्हें मलेशिया के खिलाफ खेलने के लिए चुना गया। उनके अंतर्राष्ट्रीय बैडमिन्टन कैरियर में, उन्होंने तीन थॉमस कप टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1996 में, उन्होंने विजयवाड़ा में आयोजित सार्क बैडमिन्टन टूर्नामेंट (SAARC Badminton Tournament) में स्वर्ण पदक जीता और 1997 में इसी टूर्नामेंट में फिर से जीत हासिल की। राष्ट्रमंडल खेलों में, उन्होंने टीम में एक रजत पदक और सिंगल्स में एक कांस्य पदक जीता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 1997 में पहली बार दिल्ली में आयोजित भारतीय ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल कर दिखाया। इस आयोजन में, गोपीचंद ने लगातार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को हराया, हालांकि वे फाइनल मैच में हार गए थे। वर्ष 1999 में, उन्होंने फ़्रांस में टोऊलोज़ु ओपन चैंपियनशिप जीती और स्कॉटलैंड में स्कॉटिश ओपन चैंपियनशिप जीती। जीत के इस सिलसिले को जारी रखते हुए, इसी साल हैदराबाद में आयोजित एशियन सेटेलाईट टूर्नामेंट में उन्होंने फिर से जीत हासिल की। परन्तु जर्मन ग्रांड प्रिक्स चैम्पियनशिप का फाइनल मैच हार गए। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप गोपीचंद के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण वर्ष 2001 में आया जब उन्होंने लन्दन में एक बार फिर से प्रतिष्ठित 2001 ऑल इंग्लैण्ड ओपन बैडमिन्टन चैम्पियनशिप जीतने के इतिहास को दोहराया. इस चैंपियनशिप में, उन्होंने क्वार्टर फाइनल राउंड में डैनिश खिलाडी ऐन्डर्स बोएसन को हराया. सेमी फाइनल राउंड में उन्होंने दुनिया के पहले नंबर के खिलाडी पीटर गाडे को दो मुश्किल सेट्स में हराया.{{cite web|url=http://www.rediff.com/sports/2001/mar/10gopi.htm}सितंबर 2021 InternetArchiveBot } अंत में, उन्होंने चीन को 15-12, 15-6 चेन होंग से हराया. इसके साथ उन्होंने वह उपलब्धि हासिल की जो अब तक एक ही भारतीय माननीय प्रकाश पादुकोण ने हासिल की थी। http://www.tribuneindia.com/2005/20050126/sports.htm 26 जनवरी 2005 Randhawa’s wait for Padma Shri ends द ट्रिब्यून 12 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100328112112/http://www.tribuneindia.com/2005/20050126/sports.htm 28 मार्च 2010 live पुरस्कार और सम्मान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बैडमिन्टन खिलाडी के रूप में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1999 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।http://yas.nic.in/yasroot/awards/arjuna.htm LIST OF ARJUNA AWARD WINNERS web.archive.org 12 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20071225221945/http://yas.nic.in/yasroot/awards/arjuna.htm 25 दिसंबर 2007 dead इसके बाद 2001 में, उन्हें खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च भारतीय सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले ऑल इंग्लैण्ड बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में जीत हासिल करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रशंसा के एक टोकन के रूप में नकद इनाम एवं जुब्ली हिल्स, हैदराबाद में एक प्लॉट से पुरस्कृत किया था। वर्ष 2005 में, उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने एक कोच के रूप में भारतीय बैडमिन्टन में अपने योगदान के लिए 29 अगस्त 2009 को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त किया। उद्धरण --"मुझे लगता है कि एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल में हम असफलताओं, निराशा और चोट से ही सीखते हैं। जीवन के किसी भी अन्य क्षेत्र में, यह संभव नहीं हो सकता. "--" कोका कोला कम्पनियों के उग्र विपणन के परिणामस्वरूप लोगों ने स्वास्थ्यप्रद पेय जैसे फलों के रस इत्यादि को पीना बंद कर दिया है। और गावों के लोग तो वास्तव में ऐसा समझने लगे हैं कि ये सोफ्ट ड्रिंक्स सेहत के लिए अच्छी हैं। वातित पेय केवल न केवल स्वास्थ्य के लिए बुरी हैं बल्कि स्थानीय उद्योग के लिए भी बुरी पुल्लेला गोपीचंद ने सॉफ्ट ड्रिंक्स का विज्ञापन कारने से इंकार कर दिया, वातित पेय का बहुत बहुत धन्यवाद, अब तो नींबू शरबत और नारियल पानी को पाना और भी मुश्किल होता जा रहा है।" सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Interview गोपीचंद, पुल्लेला 16 नवम्बर 973 प्रकाशम जिले का नगन्दला, आंध्र प्रदेश, भारत श्रेणी:1973 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:राजीव गांधी खेल रत्न के प्राप्तकर्ता श्रेणी:तेलुगू लोग श्रेणी:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:द्रोणाचार्य पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी