411 REFERENCE · Wikipedia
मेड़ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेड़ता सिटी Meera Nagari thumb|Charbhuja Nath Temple / Meera Bai Temple चार
भुजा नाथ मंदिर / मीरा बाई मन्दिर मेड़ता India Rajasthan 26.650 74.033 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला नागौर ज़िला 46070 2011 भाषा प्रचलित राजस्थानी, मारवाड़ी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 Merta City
मेड़ता भारत के राजस्थान राज्य के नागौर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
अंगूठाकार|मीरा बाई जी स्मारक
विवरण
मेड़ता नगर राजस्थान राज्य के मध्यवर्ती नगर जोधपुर से 100 मील दूर है। लगभग सन् 1460 में स्थापित यह शहर एक समय में महत्त्वपूर्ण व्यापार का केन्द्र था। मेड़ता प्रसिद्ध कृष्ण भक्त-कवयित्री मीराबाई का जन्म स्थान माना जाता है। यहाँ राजपूत काल का एक दुर्ग है। 1562 ई. में इस दुर्ग को अकबर ने जीता था। नन्दलाल डे के अनुसार इसका प्राचीन भाग मार्तिकावत है। इसके आस-पास के क्षेत्रों में कई युद्ध हुए थे, जिनमें 1790 ई. में जयपुर और जोधपुर राज्यों की सेनाओं पर मराठों की विजय शामिल है। यहाँ पर चारभुजा नाथ, रावदुदा गढ, मीरा महल, मालफोर्ट व कई स्मारक प्रस्तर स्तम्भ स्थित हैं। यहाँ अकबर द्वारा निर्मित एक मस्जिद भी स्थित है।
अंगूठाकार|मीरा बाई जी
अंगूठाकार|श्री चतुर्भुज नाथ
लोग
मेड़ता तहसील की जनसंख्या 250000 है जिसमे से 95% हिन्दू, 5% मुसलमान धर्मावलम्बी हैं।
मालकोट
मालकोट दुर्ग का निर्माण रावमालदेव ने 1518 ई. के आसपास कराया था।
मेड़ता शहर की दक्षिण दिशा में पौराणिक और ऐतिहासिक कुण्डल सरोवर के किनारे मालकोट दुर्ग स्थित है। यह एक जल दुर्ग है। यहां कई लड़ाईयां लड़ी गई थीं। मुख्य रूप से राठौड़-मराठा युद्ध में चलाए गई तोपों के गोलों के निशान आज भी इस दुर्ग की प्राचीरों और बुर्जों पर स्पष्टता से देखे जा सकते हैं। इस दुर्ग का उपयोग सैन्य छावनी के रूप में किया जाता था। सुरक्षा की दृष्टि से इस दुर्ग के चारों ओर गहरी खाईयों में कुण्डल सरोवर का पानी भरा रहता था। दुर्ग में प्रतिहार काल की एक बावड़ी भी मौजूद है जो शिल्पकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह दुर्ग पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है।
दर्शनीय स्थल एवं स्मारक
मालकोट या मेडता का दुर्ग
मीराबाई मंदिर
मीरा स्मारक
चारभुजानाथ मंदिर
मीरा महल और विष्णु सरोवर
इन्हें भी देखें
मीरा बाई
नागौर जिला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:नागौर ज़िला
श्रेणी:नागौर ज़िले के नगर