411 REFERENCE · Wikipedia
बेढंगी गैलेक्सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ऍन॰जी॰सी॰ १४२७ए पृथ्वी से ५.२ करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक बेढंगी आकाशगंगा है
बेढंगी गैलेक्सी या इर्रेग्युलर गैलेक्सी ऐसी गैलेक्सी को कहते जिसका कोई व्यवस्थित आकार न हो, यानि यह हबल अनुक्रम की सर्पिल, लेंसनुमा और अंडाकार की किसी श्रेणी में ना आये। इनका आकार टेढ़ा-मेढ़ा होता है और इनमें न तो साफ़ भुजाएं होती हैं न ही केंद्रीय गोला जो की व्यवस्थित गैलेक्सियों में नज़र आते हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है के हमारे ब्रह्माण्ड में लगभग २५% गैलेक्सियाँ ऐसी बेढंगी होती हैं। माना जाता है के इनमें से अधिकतर कभी सर्पिल या अंडाकार रही होती हैं लेकिन गुरुत्वाकर्षण के अस्त-व्यस्त प्रभावों से इनका आकार बिगड़ जाता है। देखा गया है के बेढंगी गैलेक्सियों में गैस और धूल की बहुत तादाद होती है। हमारी अपनी गैलेक्सी आकाशगंगा के इर्द-गिर्द घूमती कुछ उपग्रही गैलेक्सियाँ, जैसे की बड़ा और छोटा मॅजलॅनिक बादल बेढंगी गैलेक्सियाँ हैं।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "बेढंगी गैलेक्सी" को "इर्रेग्युलर गैलॅक्सी" (irregular galaxy) कहते हैं। इसे अरबी में "मजरा ग़ैर मुन्तेज़मा" (ur مجرة غير منتظمة, यानि "बिना इंतज़ाम वाली गैलेक्सी") कहते हैं।
इन्हें भी देखें
गैलेक्सी
मॅजलॅनिक बादल
हबल अनुक्रम
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हबल अनुक्रम
श्रेणी:गैलेक्सियाँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*