411 REFERENCE · Wikipedia
रोपड़ आर्द्रभूमि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोपड़ आर्द्रभूमि और रोपड़ झील Water Lake in Northern India.jpg रोपड़ आर्द्रभूमि के जलाशय का दृश्य View of Reservoir India Punjab पंजाब 31.02 N 76.50 E region:IN_type:waterbody inline,title मीठा पानी सतलुज नदी भारत 1,365 ha on 0.5 m on 6 m on 275 m on रूपनगर
रोपड़ आर्द्रभूमि (रोपड़ झील) मीठे पानी वाली नदी और झील से जुड़ी एक मानव निर्मित आर्द्रभूमि है। यह आर्द्रभूमि निचले हिमालय की शिवालिक तलहटी में स्थित है। सन् 1952 में इसे भारत के पंजाब राज्य में सतलुज नदी पर बनाया गया था। यह आर्द्रभूमि वनस्पतियों और जीव-जंतुओं से समृद्ध है।
भूगोल
यह आर्द्रभूमि चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में रूपनगर शहर के करीब स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 1365 हेक्टेयर है जो उत्तर-पश्चिम में पहाड़ियों और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व में मैदानी इलाकों से घिरा हुआ है।Ropar Wetland https://www.tripuntold.com/india/punjab/rupnagar/ropar-wetland/ ट्रिपंटल्ड 31 अगस्त 2026 रोपड़ आर्द्रभूमि इसके आस पास के खेतों में गेहूँ, चावल, गन्ना और ज्वार जैसी फसलें उगाई जाती हैं। जलवायु के नज़रिए से आर्द्रभूमि का जल निकास क्षेत्र पंजाब के अर्ध-शुष्क क्षेत्र में आता है।
विशेषता
इस आर्द्रभूमि में स्तनधारी, पक्षी, मछली, सन्धिपाद, चक्रधर, क्रस्टेशिया और आदिजन्तु की प्रजातियाँ पाई जाती हैं जो इसकी समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित करती है। आर्द्रभूमि की समृद्ध जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए रामसर अभिसमय ने 2002 में रोपड़ आर्द्रभूमि को एक रामसर स्थल के रूप में शामिल किया है।Ropar https://rsis.ramsar.org/ris/1161?__goaway_challenge=meta-refresh&__goaway_id=7913ca45c1b4d8e9e7e6ad1657082375&__goaway_referer=https%3A%2F%2Fen.wikipedia.org%2F रामसर साइट्स इन्फॉर्मेशन सर्विस 31 अगस्त 2026 रोपड़
आर्द्रभूमि पर प्रतिकूल प्रभाव
पिछले कुछ वर्षों से आर्द्रभूमि की गुणवत्ता पर कई प्रतिकूल प्रभाव सामने आए हैं। आस पास के तापीय विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली गाद से इस आर्द्रभूमि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।Ropar Lake https://www.keybiodiversityareas.org/en/site/factsheet/18342 www.keybiodiversityareas.org 31 अगस्त 2026 रोपड़ झील इसके परिणामस्वरूप पक्षियों की संख्या में गिरावट आई है। बिना अनुमति के मछली पकड़ने और वन्यजीवों के अवैध शिकार से प्रजातियों को नुकसान पहुँच रहा है।
इन्हें भी देखें
कांजली आर्द्रभूमि
हरिके आर्द्रभूमि
नांगल वन्यजीव अभयारण्य
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में रामसर स्थल
श्रेणी:भारत की आर्द्रभूमियाँ
श्रेणी:भारत में जलाशय
श्रेणी:पंजाब में पर्यटन आकर्षण