411 REFERENCE · Wikipedia
देवेन्द्र कुमार जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी 1954 07 04 अल्मोड़ा, उत्तराखंड DK Joshi official portrait.jpg एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी India 01 अप्रैल 1974 से 26 फ़रवरी 2014 एडमिरल भारत के नौसेनाध्यक्ष परम विशिष्ट सेवा पदक
अति विशिष्ट सेवा पदक, ADC,
युद्ध सेवा पदक,
नौसेना पदक,
विशिष्ट सेवा पदक चित्रा जोशी (धर्मपत्नी) हिंदू
एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी(जन्म: 4 जुलाई 1954) भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे। वे 31 अगस्त 2012 http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=15898 पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार वाइस एडमिरल डी. के. जोशी अगले नौसेना प्रमुख होंगे 5 जून 2012 2 मई 2013 https://web.archive.org/web/20140502181851/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=15898 2 मई 2014 live से 26 फ़रवरी 2014 तक इस पद रहे। उन्होंने एडमिरल निर्मल वर्मा से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके त्यागपत्र के पश्चात् वाइस एडमिरल रॉबिन धवन इस पद पर आए।
करियर
एडमिरल डी. के. जोशी ने 01 अप्रैल 1974 को भारतीय नौसेना के एक्जीक्यूटिव ब्रांच में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग 38 वर्ष के अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न कमान, कर्मचारी और निर्देशात्मक पदों पर हुई नियुक्ति के दौरान अपनी सेवाएँ दीं। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएँ दी।
अलंकरण
परम विशिष्ठ सेवा पदक (पीवीएसएम),
अतिविशिष्ठ सेवा पदक (एवीएसएम)
विशिष्ठ सेवा पदक (वीएसएम)
नौसेना पदक (एनएम)
त्यागपत्र
आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होनें २६ फ़रवरी २०१४ को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/naval-chief-admiral-dk-joshi-resigns-after-sindhuratna-mishap/articleshow/31052222.cms नेवी चीफ ऐडमिरल जोशी ने इस्तीफा दिया नवभारत टाईम्स 26 फ़रवरी 2014 27फरवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140326085219/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/naval-chief-admiral-dk-joshi-resigns-after-sindhuratna-mishap/articleshow/31052222.cms 26 मार्च 2014 live http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27165 नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. जोशी का इस्तीफा पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 26 फ़रवरी 2014 27 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140302175732/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27165 2 मार्च 2014 live उनके बाद उप-प्रमुख वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया।
व्यक्तिगत जीवन
इनकी धर्मपत्नी का नाम चित्रा जोशी है और दो बेटियां है।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय नौसेना
श्रेणी:भारत के नौसेनाध्यक्ष
श्रेणी:1954 में जन्मे लोग