Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|यूरोज़ोन में मुद्रास्फिति यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था (economy of the European Union) यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्था को कहते हैं। मौद्रिक नीति के हिसाब से संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। क्रय-क्षमता (PPP) के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद यूरोपीय संघ विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2024 में यूरोपीय संघ का कुल सकल घरेलू उत्पाद $19.40 लाख करोड़ (मौद्रिक) अथवा $28.04 लाख करोड़ (पीपीपी) है जो विश्व की कुल अर्थव्यवस्था का छठा हिस्सा है।https://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?a=1&c=001,998,&s=NGDPD,&sy=2022&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 World Economic Outlook database: October 2024 imf.org अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 20 जनवरी 2025 2023 में जर्मनी, फ़्रान्स और इटली यूरोपीय संघ की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी जो संघ के कुल सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 53.1% था। इसमें जर्मनी का 24.3%, फ्रान्स का हिस्सा 16.4% एवं इटली का 12.4% था। इसी वर्ष यूरोपीय संघ के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 26.8% खर्च समाज कल्याण पर हुआ था।https://ec.europa.eu/eurostat/web/products-eurostat-news/w/ddn-20241125-2 EU social benefits expenditure up 6% in 2023 25 नवम्बर 2024 ec.europa.eu/eurostat यूरोस्टेट 20 जनवरी 2025https://ec.europa.eu/eurostat/statistics-explained/index.php?title=Social_protection_statistics_-_overview Social protection statistics - overviewhttps://ec.europa.eu/eurostat/statistics-explained/index.php?title=Government_expenditure_on_social_protection Government expenditure on social protection अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मुद्रा है जिसमें विश्व व्यापार होता है और आरक्षित मुद्रा के रूप में रखी गयी है।http://www.bis.org/publ/rpfxf07t.pdf Triennial Central Bank Survey 2007 19 December 2007 BIS 20 जनवरी 2025http://mpra.ub.uni-muenchen.de/14350/1/MPRA_paper_14350.pdf Compositional Analysis of Foreign Currency Reserves in the 1999–2007 Period. The Euro vs. The Dollar As Leading Reserve Currency Aristovnik Aleksander Čeč Tanja 30 मार्च 2010 Munich Personal RePEc Archive, Paper No. 14350 20 जनवरी 2025http://www.businessinsider.com/dollar-as-international-reserve-currency-2013-11 There Are Only Two Real Threats to the US Dollar's Status As The International Reserve Currency Boesler Matthew 11 नवम्बर 2013 Business Insider 20 जनवरी 2025 संघ के 27 सदस्य देशों में से 20 में यूरो काम में लिया जाता है और 26 देशों की आधिकारिक मुद्रा यूरो है जिन्हें यूरोज़ोन (यूरोमण्डल) कहा जाता है। यह क्षेत्र ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वालों की संख्या के हिसाब से दूसरे स्थान पर है।http://nobelprize.org/nobel_prizes/economics/laureates/ All Laureates in Economics नोबल फाउंडेशन https://web.archive.org/web/20130601161045/http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/economics/laureates/ 2013-06-01 2020-10-14 live यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था मुक्त बाज़ार और उन्नत सामाजिक मॉडल पर आधारित मिश्रित अर्थव्यवस्था के आंतरिक बाजार से बनती है। उदाहरण के लिए इसमें माल, सेवाओं, पूंजी और श्रम की मुक्त आवाजाही वाला एक आंतरिक एकल बाजार शामिल है। 2023 में प्रतिव्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $60,688 थी जबकि इसी समय संयुक्त राज्य अमेरिका की $82,715; जापान की प्रतिव्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $51,399 और चीन की प्रतिव्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $24,503 थी।https://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=924,158,111,&s=PPPPC,&sy=2022&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 World Economic Outlook database: October 2024 imf.org अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 5 November 2024 प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर सदस्य देशों में पर्याप्त भिन्नता देखने को मिलती है जो लक्ज़मबर्ग में $151,146 बुल्गारिया में $39,185 तक परिवर्तित होती हैhttps://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=122,124,918,960,423,935,128,939,172,132,134,174,944,178,136,941,946,137,181,138,964,182,968,936,961,184,144,&s=PPPPC,&sy=2022&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=subject&ds=.&br=1 World Economic Outlook database, October 2024 imf.org अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 5 November 2024 जबकि मध्यम गिनी गुणांक 29.6 है,https://ec.europa.eu/eurostat/databrowser/view/tessi190/default/table?lang=en Gini coefficient of equivalised disposable income ec.europa.eu 2024-05-07 वैश्विक औसत की तुलना में यूरोपीय संघ में समतावाद अधिक है।http://ec.europa.eu/eurostat/tgm/table.do?tab=table&plugin=0&language=en&pcode=tessi190 Eurostat – Tables, Graphs and Maps Interface (TGM) table ec.europa.eu 14 अक्टूबर 2016http://data.worldbank.org/indicator/SI.POV.GINI GINI index (World Bank estimate) Data data.worldbank.org 14 अक्टूबर 2016 सन्दर्भ श्रेणी:यूरोपीय संघ