411 REFERENCE · Wikipedia
हम दोनों (1961 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हम दोनों हम दोनों (1961).jpg हम दोनों का पोस्टर देव आनन्द विजय आनन्द जयदेव देव आनन्द, नन्दा, साधना 1961 भारत हिन्दी
हम दोनों 1961 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे देव आनन्द द्वारा निर्मित किया गया और उनके भाई विजय आनन्द ने निर्देशन किया। फिल्म में देव आनन्द दोहरी भूमिका में हैं और इसमें नन्दा, साधना और लीला चिटनिस भी हैं। फिल्म जयदेव के संगीत के लिए भी जानी जाती है और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
संक्षेप
महेश आनन्द और मेजर वर्मा में कई चीजें समान हैं। एक: दोनों सेना में हैं; दोनों अमीर परिवारों से हैं; और दोनों एक जैसे दिखते हैं। जब मेजर वर्मा लापता हो जाता है, तो उसे युद्ध के दौरान मृत माना जाता है। महेश को इस खबर को उसके परिवार तक पहुँचाने के लिए कहा जाता है। आगमन पर, उसे मेजर वर्मा समझ लिया जाता है। वह वर्मा की माँ श्रीमती वर्मा (ललिता पवार) के साथ-साथ उसकी बीमार पत्नी रूमा (नन्दा) से मिलता है। वर्मा की मौत की खबर को वह नहीं बता पाता है और वर्मा के रूप में ही रहने लगता है।
उसका घर में स्वागत किया जाता है। इससे महेश के जीवन में उसकी प्रेमिका मीता (साधना) के रूप में जटिलताएँ पैदा होती हैं। उसे लगता है कि महेश अब उससे प्यार नहीं करता। तब रूमा को पता चलता है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के प्यार करता है। महेश अपने आप को गहरे संकट में पाता है, क्योंकि वह किसी को भी कुछ बताने करने में असमर्थ है। उसे अपने जीवन और परिवार में वापस जाने में केवल मेजर वर्मा ही है जो उसकी मदद कर सकता है।
मुख्य कलाकार
देव आनन्द ― कैप्टन आनन्द / मेजर मनोहर लाल वर्मा
नन्दा ― रूमा
साधना ― मीता
ललिता पवार ― मेजर की माँ
गजानन जागीरदार ― रूमा के पिता
रशीद ख़ान ― जॉन
लीला चिटनिस ― आनन्द की माँ
संगीत
गायन साहिर लुधियानवी जयदेव अभी ना जाओ छोड़कर मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले 4:18 मैं जिंदगी का साथ निभाता मोहम्मद रफ़ी 3:50 कभी खुद पे कभी हालात मोहम्मद रफ़ी 4:00 अल्लाह तेरा नाम ईश्वर तेरा नाम लता मंगेशकर 3:38 प्रभु तेरो नाम जो ध्याय फल पाये लता मंगेशकर 3:00 जहाँ में ऐसा कौन है आशा भोंसले 2:44
बाहरी कड़ियाँ
0225961 हम दोनों
श्रेणी:1961 में बनी हिन्दी फ़िल्म