Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खाचरियावास गाँव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खाचरियावास सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील का एक गाँव है! यह एक मध्यम विकाशशील गाँव है ! इस गाँव को भैरो सिंह शेखावत और प्रताप सिंह खाचरियावास के गाँव के नाम से भी जान जाता है ! इस गाँव में हिन्दू और मुसलमान और जैन धर्मो के लोग निवास करते हैं! यहाँ पर लगभग सभी जातियों के लोग रहते हैं ! इस गाँव में सब से ज्यादा जाट जाति के लोग है, इसके अतिरिक्त राजपूत, ब्रह्मण, मीणा, हीर, रैगर, नायक, बलाई आदि जातियों के लोग रहते हैं ! यह गाँव मुख्यतया कृषि प्रधान गाँव है, गाँव की ज़मीन का ६० फ़ीसदी भाग मैदानी है और शेष भाग रेगिस्तानी है ! कृषि मैदान और रेगिस्तान दोनों भागो में की ज़ाती है ! गाँव के दक्षिणी भाग में एक छोटा जंगल है ! शिक्षा की दृष्टि से भी यह एक विकसित क्षेत्र है, इस गाँव में छह राजकीय प्राथमिक विद्यालय, एक राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं चार निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय है ! यहाँ एक विकसित राजकीय रेफेरल चिकित्सालय है ! यह अस्पताल आस-पास के क्षेत्र में सबसे बड़ा अस्पताल है, यहाँ पर अन्य सभी गाँवों के छोटे अस्पतालों से मरीज़ रेफर किये जाते हैं ! यातायात की यहाँ पर काफी अच्छी सुविधाए हैं ! जयपुर और सीकर का मिडवे होने से यहाँ पर रोडवेज़ और निजी बसों की अच्छी सुविधाए हैं ! सड़को की हालत भी अच्छी है ! मंदिरों एवं धार्मिक स्थल भी गाँव महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं ! यहाँ मुख्यतया हनुमान जी, शिव जी और ठाकुर जी के मंदिर है ! श्रेणी:सीकर जिले की तहसीलें