411 REFERENCE · Wikipedia
मैकडॉवेल्स नंबर 1
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैकडॉवेल्स नंबर 1
मैकडॉवेल्स नंबर 1 डियाजियो की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) द्वारा निर्मित स्पिरिट का यह एक भारतीय ब्रांड है। यह यूएसएल का प्रमुख ब्रांड है और दुनिया का सबसे बड़ा अम्ब्रेला स्पिरिट ब्रांड है, जिसमें तीन श्रेणियां शामिल हैं - व्हिस्की, ब्रांडी और रम (मैकडॉवेल्स नंबर 1 सेलिब्रेशन के नाम से)ब्रांड में बोतलबंद पानी और सोडा भी मार्केट मे उपलब्ध है। ब्रांड की शुरुआत 1963-64 में मैकडॉवेल्स नंबर 1 ब्रांडी के लॉन्च के साथ हुई। ब्रांड का नारा है नंबर 1 यारी का नंबर 1 स्पिरिट।McDowell’s No 1 https://www.i-d-s.com/london/mcdowell-s-no-1-reserve-whisky-wh1105.html www.i-d-s.com enMenezes Anisha McDowell’s unveils India’s first luxury single malt whisky aged in wine casks https://www.thehindu.com/food/features/mcdowells-unveils-indias-first-luxury-single-malt-whisky-aged-in-wine-casks/article68093512.ece The Hindu en-IN 10 मई 2024Bostock Mark Everything You Need To Know About McDowell's No.1 https://thewhiskeywash.com/updated-articles-parent-category/everything-you-need-to-know-about-mcdowells-no-1/ The Whiskey Wash 11 मई 2024
नाम की उत्पत्ति
मैकडॉवेल नाम स्कॉटिश डिस्टिलर एंगस मैकडॉवेल से आया है, जिन्होंने 1898 में भारत में मैकडॉवेल एंड कंपनी की स्थापना की, जो स्कॉटलैंड के मैकडॉवेल की एक विदेशी शाखा थी। 1951 में, मैकडॉवेल एंड कंपनी को विट्ठल माल्या के यूबी ग्रुप द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया।Diageo takes full control of USL https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/Diageo-takes-full-control-of-USL/articleshow/37658513.cms The Times of India 3 जुलाई 2014
व्हिस्की
मैकडॉवेल्स नंबर 1 रिज़र्व व्हिस्की 1968 में लॉन्च की गई थी और यह आयातित स्कॉच और भारतीय माल्ट व्हिस्की का मिश्रण है इसे भारत के बाहर अफ्रीका, कनाडा, सुदूर पूर्व, जापान, मध्य पूर्व और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में बेचा जाता है।
रम
मैकडॉवेल्स नंबर 1 रम को 1990-91 में सेलिब्रेशन (डार्क) और कैरेबियन (व्हाइट) वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसे 13 देशों में बेचा जाता है। 2015 में, इसने बकार्डी को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला रम ब्रांड बन गई थी ।Rum Brand Champions 2015 https://www.thespiritsbusiness.com/2015/06/rum-brand-champions-2015/ The Spirits Business 15 जून 2015
सन्दर्भ